logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 239 मरीजों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच... *वयोवृद्ध, मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आयुष पद्धति से उपचार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक...* जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष चिकित्सा एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। खरसावां प्रखंड के ग्राम चामरुडीह में आयोजित वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर में कुल 87 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार आयुष चिकित्सा एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण देते हुए नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ईचागढ़ प्रखंड के गोरंकोचा गांव में आयोजित आयुष ग्राम हेल्थ कैंप में कुल 54 मरीजों की जांच की गई। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, आयुष आरोग्य मंदिर, सुरसी में मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 98 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार आयुष पद्धति से दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य देखभाल एवं योग के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इन तीनों आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 239 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

5 hrs ago
user_NUNU RAM MAHATO
NUNU RAM MAHATO
Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
5 hrs ago
a7e88b29-5d2e-4759-9196-efb5ae5b84d4

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 239 मरीजों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच... *वयोवृद्ध, मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आयुष पद्धति से उपचार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक...* जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष चिकित्सा एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। खरसावां प्रखंड के ग्राम चामरुडीह में आयोजित वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर में कुल 87 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार आयुष चिकित्सा एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण देते हुए नियमित

d991bfdd-c31e-4bb8-9033-cdf5702e38cb

योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। ईचागढ़ प्रखंड के गोरंकोचा गांव में आयोजित आयुष ग्राम हेल्थ कैंप में कुल 54 मरीजों की जांच की गई। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, आयुष आरोग्य मंदिर, सुरसी में मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 98 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार आयुष पद्धति से दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य देखभाल एवं योग के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इन तीनों आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 239 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, मधुसाई में चुलाई अड्डा ध्वस्त... *5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अवैध उत्पाद जब्त; संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई...* *उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील की, गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर जारी...* उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के आदेश के आलोक में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अवैध शराब का सेवन न करें तथा इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा न दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें, ताकि प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। *गुप्त सूचना देने हेतु क्षेत्रवार संपर्क नंबर👇🏼* अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दे सकते हैं— *सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र:* +91 96316 85811 *आदित्यपुर अंचल क्षेत्र:* +91 90313 80385 प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    4
    खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, मधुसाई में चुलाई अड्डा ध्वस्त...
*5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अवैध उत्पाद जब्त; संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई...*
*उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील की, गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर जारी...*
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के आदेश के आलोक में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से निर्मित शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अवैध शराब का सेवन न करें तथा इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा न दें।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें, ताकि प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
*गुप्त सूचना देने हेतु क्षेत्रवार संपर्क नंबर👇🏼*
अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दे सकते हैं—
*सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र:* +91 96316 85811
*आदित्यपुर अंचल क्षेत्र:* +91 90313 80385
प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय* सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी। जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।
    4
    सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के बाद झामुमो जिला कमेटी ने बदला निर्णय*
सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा* (झामुमो) जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। पूर्व में स्टेडियम परिसर में भूमि पूजन कर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करने की योजना थी।
जिला कमेटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रतिमा स्थापना को लेकर विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कमेटी के अनुसार, बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर प्रतिमा स्थापित करने के बजाय ऐसे स्थान का चयन किया जाएगा, जहां गुरुजी को उचित सम्मान और गरिमापूर्ण स्थान मिल सके भूमि पूजन एवं अनावरण किया जाएगा। कमेटी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य दिशोम गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करना है।
    user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
    Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने की चर्चा को झामुमो ने बताया अफवाह। झामुमो ने प्रेस वार्ता कर कहा—स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं। सरायकेला, 16 सितंबर 2026: सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वर्गीय दिशोम गुरु एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। झामुमो नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म, फेसबुक एवं यूट्यूब के माध्यम से यह चर्चा प्रसारित की जा रही है कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलकर स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम पर किया जा रहा है। झामुमो ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो एवं पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से आदिवासी समुदाय के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की पुष्टि किए बिना उन पर विश्वास नहीं करने की अपील की। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा आदिवासी समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम परिवर्तन किए जाने की बात तथ्यहीन है और लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो नेताओं ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर पार्टी का पक्ष रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की। झामुमो नेता ने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासी मूल निवासी की ही पार्टी है इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, आंदोलनकारी नेता धनपति सरदार, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रोम, धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, रामसिंग मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, राजेश मुंडरी, राजू महाली, कृष्णा राना सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    2
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से 
रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला।
बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने की चर्चा को झामुमो ने बताया अफवाह।
झामुमो ने प्रेस वार्ता कर कहा—स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं।
सरायकेला, 16 सितंबर 2026: सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वर्गीय दिशोम गुरु एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
झामुमो नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म, फेसबुक एवं यूट्यूब के माध्यम से यह चर्चा प्रसारित की जा रही है कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलकर स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम पर किया जा रहा है। झामुमो ने इसे अफवाह बताते हुए कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम बदलने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो एवं पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से आदिवासी समुदाय के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की पुष्टि किए बिना उन पर विश्वास नहीं करने की अपील की।
झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा आदिवासी समुदाय को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम का नाम परिवर्तन किए जाने की बात तथ्यहीन है और लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो नेताओं ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर पार्टी का पक्ष रखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की। झामुमो नेता ने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासी मूल निवासी की ही पार्टी है इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, आंदोलनकारी नेता धनपति सरदार, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रोम, धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, रामसिंग मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, राजेश मुंडरी, राजू महाली, कृष्णा राना सहित झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम की पहचान बचाने 18 सितंबर को सरायकेला में जुटेंगे लोग चाईबासा से सैकड़ों लोग रैली में होंगे शामिल, बैठक में बनाई गई रणनीति चाईबासा। भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, सरायकेला के अस्तित्व और पहचान को बचाने की मांग को लेकर 18 सितंबर को आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को चाईबासा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को चाईबासा से सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न संसाधनों के माध्यम से सरायकेला रवाना होंगे। इसके लिए सभी लोगों को सुबह 10 बजे राजू ढाबा के समीप एकत्रित होने की अपील की गई है। यहां से सामूहिक रूप से सरायकेला के लिए प्रस्थान किया जाएगा। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसके अस्तित्व और पहचान को बनाए रखने के लिए आयोजित रैली में व्यापक भागीदारी जरूरी है।
    1
    बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम की पहचान बचाने 18 सितंबर को सरायकेला में जुटेंगे लोग
चाईबासा से सैकड़ों लोग रैली में होंगे शामिल, बैठक में बनाई गई रणनीति
चाईबासा। भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, सरायकेला के अस्तित्व और पहचान को बचाने की मांग को लेकर 18 सितंबर को आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए बुधवार को चाईबासा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 सितंबर को चाईबासा से सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न संसाधनों के माध्यम से सरायकेला रवाना होंगे। इसके लिए सभी लोगों को सुबह 10 बजे राजू ढाबा के समीप एकत्रित होने की अपील की गई है। यहां से सामूहिक रूप से सरायकेला के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सदस्यों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसके अस्तित्व और पहचान को बनाए रखने के लिए आयोजित रैली में व्यापक भागीदारी जरूरी है।
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गोईलकेरा सड़क हाल आए दिन भाइयों को बता रहा हूं वीडियो के माध्यम से एक नाली नहीं होने से रोड का हाल बहुत बुरा हो जा रहा है मैंने बहुत पहले कहा था इस चैनल के माध्यम से की बारिश के समय बनी हुई रोड टूट फूट जाएगी वही देखने मिल रहा है अब बालिका स्कूल के पास और साइड साइड हमने देखा की पानी बह रही है और धीरे-धीरे रोड को खत्म कर रही है क्या कारण है एक नाली नहीं बनाने का एक नाली ही तो बनाने को कहा रहा गाया है की बरसात का पानी नाली के माध्यम से पर हो जाए और वह ऊंचे ऊंचे पहाड़ों में लोग के घर हैं बारिश होती हो या फिर लोग गरीब व्यक्ति अपने घर के कामकाज करते हो रोड के बगल से ही पानी बहती है ऐसे में नाली बनाना कितना जरूरी है रोड की सुरक्षा के लिए जय 🇮🇳 हिंद
    1
    गोईलकेरा सड़क हाल  आए दिन भाइयों को बता रहा हूं वीडियो के माध्यम से
एक नाली नहीं होने से रोड का हाल बहुत बुरा हो जा रहा है मैंने बहुत पहले कहा था इस चैनल के माध्यम से की बारिश के समय बनी हुई रोड टूट फूट जाएगी वही देखने मिल रहा है अब बालिका स्कूल के पास और साइड साइड हमने देखा की पानी बह रही है और धीरे-धीरे रोड को खत्म कर रही है क्या कारण है एक नाली नहीं बनाने का एक नाली ही तो बनाने को कहा रहा गाया है की बरसात का पानी नाली के माध्यम से पर हो जाए और वह ऊंचे ऊंचे पहाड़ों में लोग के घर हैं बारिश होती हो या फिर लोग गरीब व्यक्ति  अपने घर के कामकाज करते हो रोड के बगल से ही पानी बहती है ऐसे में नाली बनाना कितना जरूरी है रोड की सुरक्षा के लिए जय 🇮🇳 हिंद
    user_आपकी अपनी बात
    आपकी अपनी बात
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    16 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। दिनांक :- 16 सितम्बर 2026 खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, 5,000 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद। सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 5,000 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा दें। उपायुक्त ने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें। प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है। गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित नंबरों पर दे सकते हैं— सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र: 📞 +91 96316 85811 आदित्यपुर अंचल क्षेत्र: 📞 +91 90313 80385 प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    4
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से
रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला।
दिनांक :- 16 सितम्बर 2026
खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त, 5,000 किलो जावा महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब बरामद।
सरायकेला-खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने 16 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम मधुसाई में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने एक अवैध चुलाई शराब अड्डे को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करीब 5,000 किलो जावा महुआ तथा 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा नियमित रूप से छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का सेवन न करें और न ही इसके विनिर्माण एवं बिक्री को बढ़ावा दें।
उपायुक्त ने कहा कि अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दें। प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में आमजनों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर
अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आमजन निम्नलिखित नंबरों पर दे सकते हैं—
सरायकेला एवं चांडिल क्षेत्र:
📞 +91 96316 85811
आदित्यपुर अंचल क्षेत्र:
📞 +91 90313 80385
प्राप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 hrs ago
  • 🚨डायन के संदेह में घर से बुला कर महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या; जंगल से शव बरामद, दो गिरफ्तार चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंडावीर गांव में डायन के संदेह में 58 वर्षीय महिला शंकरी सुरीन की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चार-पांच लोग महिला को उसके घर से जबरन खींचकर बाहर ले गए। घटना के बाद उसका शव गांव से करीब सात किलोमीटर दूर पासुबेड़ा क्षेत्र के सौदाबुरु जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में बुधराम गोप और पलटन सुरीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय शंकरी सुरीन अपने पति सानगी सुरीन के साथ घर पर थी। इसी दौरान चार-पांच लोग वहां पहुंचे और शंकरी को जबरन घर से बाहर ले जाने लगे। पति सानगी सुरीन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। देर रात तक शंकरी सुरीन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद सुबह ग्रामीण मुंडा द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव से करीब सात किलोमीटर दूर पासुबेड़ा क्षेत्र के सौदाबुरु जंगल में महिला का शव बरामद किया गया। महिला की कनपटी पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बुधराम गोप और पलटन सुरीन को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे डायन के संदेह की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    🚨डायन के संदेह में घर से बुला कर महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या; जंगल से शव बरामद, दो गिरफ्तार 
चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंडावीर गांव में डायन के संदेह में 58 वर्षीय महिला शंकरी सुरीन की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे चार-पांच लोग महिला को उसके घर से जबरन खींचकर बाहर ले गए। घटना के बाद उसका शव गांव से करीब सात किलोमीटर दूर पासुबेड़ा क्षेत्र के सौदाबुरु जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में बुधराम गोप और पलटन सुरीन को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय शंकरी सुरीन अपने पति सानगी सुरीन के साथ घर पर थी। इसी दौरान चार-पांच लोग वहां पहुंचे और शंकरी को जबरन घर से बाहर ले जाने लगे। पति सानगी सुरीन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
देर रात तक शंकरी सुरीन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद सुबह ग्रामीण मुंडा द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव से करीब सात किलोमीटर दूर पासुबेड़ा क्षेत्र के सौदाबुरु जंगल में महिला का शव बरामद किया गया। महिला की कनपटी पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान पाए गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बुधराम गोप और पलटन सुरीन को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे डायन के संदेह की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    6 hrs ago
  • उषा मोड के निकट भीषण सड़क हादसा हादसे में तीन लोग की मौत मिली जानकारी के अनुसार वह लोग गम्हरिया लाल बिल्डिंग की ओर जा रहे थे इसी क्रम में उषा मोड में एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर जिसमें तीनों की मौके पर हो गई मौत स्थानीय थाना पहुंचकर फिर वह लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया और घटना की जायजा लेते हुए दिखाई दिए गए
    1
    उषा मोड के निकट भीषण सड़क हादसा हादसे में तीन लोग की मौत मिली जानकारी के अनुसार वह लोग गम्हरिया लाल बिल्डिंग की ओर जा रहे थे इसी क्रम में उषा मोड में एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर जिसमें तीनों की मौके पर हो गई मौत स्थानीय थाना पहुंचकर फिर वह लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया और घटना की जायजा लेते हुए दिखाई दिए गए
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.