बलौदाबाजार प्रेस क्लब में भाईचारे और एकता की मिसाल: वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, दिलीप माहेश्वरी और उमेश बाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लासऔर उत्साह के साथ मनाया गया बलौदाबाजार: बलौदाबाजार प्रेस क्लब में शनिवार, 4 अप्रैल को पत्रकारों के बीच आपसी एकता, भाईचारा और आत्मीयता की अनूठी झलक देखने को मिली। प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार और प्रमुख सलाहकार राघवेंद्र सिंह का जन्मदिन क्लब भवन में सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर, बुके भेंट कर और फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित साथियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशियाँ साझा कीं। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नवरात्रि के व्यस्त दिनों के कारण अपने निर्धारित तिथि पर जन्मदिन नहीं मना पाने वाले प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी और वरिष्ठ पत्रकार उमेश बाजपेयी का जन्मदिन भी इसी अवसर पर सामूहिक रूप से मनाया गया। इस तरह प्रेस क्लब के तीन प्रमुख और सक्रिय सदस्यों का जन्मदिन एक साथ मनाते हुए पत्रकारों ने संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने कहा कि राघवेंद्र सिंह, दिलीप महेश्वरी और उमेश बाजपेयी जैसे वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के मजबूत आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि इनकी निर्भीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ प्रेस क्लब की गरिमा को भी बढ़ा रही है। अध्यक्ष ने तीनों पत्रकारों को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि प्रेस क्लब केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है, जहाँ सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। जन्मदिन जैसे अवसरों को सामूहिक रूप से मनाना इसी पारिवारिक भावना और भाईचारे का प्रतीक है। इस दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर हल्का भोजन ग्रहण किया और आपसी संवाद के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रेस क्लब के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करने के बाद संगठनात्मक मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश साझा करते नजर आए। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव विजयशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, उमेश बाजपेयी, राजकुमार वलेचा, आभाष शर्मा, पुष्पकांत मेजर सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और भविष्य में भी एकता और सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
बलौदाबाजार प्रेस क्लब में भाईचारे और एकता की मिसाल: वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, दिलीप माहेश्वरी और उमेश बाजपेयी का जन्मदिन हर्षोल्लासऔर उत्साह के साथ मनाया गया बलौदाबाजार: बलौदाबाजार प्रेस क्लब में शनिवार, 4 अप्रैल को पत्रकारों के बीच आपसी एकता, भाईचारा और आत्मीयता की अनूठी झलक देखने को मिली। प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार और प्रमुख सलाहकार राघवेंद्र सिंह का जन्मदिन क्लब भवन में सादगीपूर्ण लेकिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर, बुके भेंट कर और फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित साथियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशियाँ साझा कीं। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नवरात्रि के व्यस्त दिनों के कारण अपने निर्धारित तिथि पर जन्मदिन नहीं मना पाने वाले प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी और वरिष्ठ पत्रकार उमेश बाजपेयी का जन्मदिन भी इसी अवसर पर सामूहिक रूप से मनाया गया। इस तरह प्रेस क्लब के तीन प्रमुख और सक्रिय सदस्यों का जन्मदिन एक साथ मनाते हुए पत्रकारों ने संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने कहा कि राघवेंद्र सिंह, दिलीप महेश्वरी और उमेश बाजपेयी जैसे वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के मजबूत आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि इनकी निर्भीक, निष्पक्ष
और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ प्रेस क्लब की गरिमा को भी बढ़ा रही है। अध्यक्ष ने तीनों पत्रकारों को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि प्रेस क्लब केवल एक संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है, जहाँ सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। जन्मदिन जैसे अवसरों को सामूहिक रूप से मनाना इसी पारिवारिक भावना और भाईचारे का प्रतीक है। इस दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर हल्का भोजन ग्रहण किया और आपसी संवाद के माध्यम से पत्रकारिता से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रेस क्लब के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करने के बाद संगठनात्मक मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश साझा करते नजर आए। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव विजयशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, उमेश बाजपेयी, राजकुमार वलेचा, आभाष शर्मा, पुष्पकांत मेजर सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और भविष्य में भी एकता और सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।
- छेरकापुर। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय पूरी तरह शराब के नशे में था और हाथ में तलवार व सब्बल लेकर गली-गली घूमते हुए लोगों को डराता-धमकाता रहा। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था और खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीण **शुक्रवार रात पलारी थाना पहुंचे थे**। सरपंच पंकज साहू के नेतृत्व में सुकबती साहू, सोहद्रा साहू, आशा साहू, रेणुका यादव, दुकलहीन साहू, कोमल साहू, दीपक, देवानंद, ओमप्रकाश फेकर, मंतराम साहू सहित करीब 25-30 लोगों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।2
- थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम छेरकापुर में तलवार लहराकर अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के 06 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03.04.2026 को रात्रि लगभग 07:30 बजे आरोपी शौरभ उर्फ शित्तू माथुर हाथ में तलवार लेकर गली में अश्लील गाली-गलौज करते हुए घूम रहा था। इस दौरान प्रार्थिया के पति द्वारा समझाने पर आरोपी ने तलवार लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 296, 251(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 👮♀️ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। 🔪 आरोपी के कब्जे से एक जंग लगा लोहे का तलवार जप्त किया गया है। आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। 👤 आरोपी का विवरण: नाम – शौरभ उर्फ शित्तू माथुर उम्र – 29 वर्ष निवासी – ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी2
- रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी को दबोचा, बटनदार चाकू बरामद रायपुर (ग्रामीण): रायपुर ग्रामीण पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना 2-3 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात थाना धरसींवा क्षेत्र के ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर अपने पिकअप वाहन के पास खाना खा रहा था, तभी आरोपी सागर रजक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी रात्रि गश्त पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रार्थी को बचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी का पीछा किया। अंधेरा होने के बावजूद करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी सागर रजक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 177/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में थाना खमतराई क्षेत्र में लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी: सागर रजक, पिता ललन रजक, उम्र 22 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, ग्राम सांकरा, थाना धरसींवा, रायपुर।2
- सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews1
- लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by Santosh Sao1
- स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड पर दो बईक की हुई टक्कर परिजनों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश बघेल पिता पुनदास बघेल अमृत 44 वर्ष निवासी परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली ने शुक्रवार की रात 21.10 बजे थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै परसाकापा थाना लालपुर जिला मुगेली में रहता हूं ग्राम पंचायत परसाकापा का सरपंच हूँ मेरा भतीजा मर्गश कुमार बधेल पिता विनोद बघेल जा चकरभाठा में क्रेडिट एक्सस ग्रामीण लिमिटेड बिल्हा ब्राचा में काम करता है जो शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पर फोन से मेरे भतीजा के साथ काम करने वाला लड़का लखन निषाद मुझे फ़ोन करके बताया की आपके भतीजा मर्गष कुमार बघेल का स्टेट बैंक चकरभाठा के सामन मेन रोड में मोटर सायकल से एक्सीडट हो गया है बताया एवं इसे उठाकर ईलाज हेतू श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर ले जा रहे है वहीं पहुंचा बोले तब में मै अपने पुरे परिवार सहित श्रीमगला हास्पीटल बिलासपुर जाकर देखा तो मरा भतीजा का एक्सीडट हाने से काफी चोट लगा है दांत टूट गया होट कट गया है एवं बाये साईड का फसली में चोट लगा है ICU में भर्ती है ईलाज चल रहा है मेरा भतीना का दोस्त लखर निषाद बताया कि मर्गष कुमार बघेल अपन प्लेटिना माटर सायकल क्रमाक CG 25J0817 में चकरभाठा केम्प तरफ से नयापारा की ओर जा रहा था जिसे एक मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट किया है बताये तब में अपने साथी इन्दल सिंह आंगरे, लखन निषाद के साथ नयापार। चकरभाठा आया और घटना स्थल स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड जाकर वहा के आस पास के रहने वाले लागों से घटना के संबंध में पूछतात किया तो पता चला की वहीं पर स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने रहने वाल निखिल धुरी पिता स्वसुरेश धुरी निवासी चकरभाठा के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मर्गश कुमार बचल के माटर सायकल को ठोंकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है। जिससे चोट आयी है श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर में भती होकर इलाज करा रहा है। जिसकी रिपार्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये पररर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 281,125(a)bns के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1