निजी अस्पतालों की मनमानी पर भड़का आक्रोश, भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन । भीम आर्मी हिण्डौन की शाखा ने जिला कलेक्टर करौली को 12 सूत्रीय मागों का ज्ञापन सौंपा । निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच की मांग करौली जिले, विशेषकर हिंडौन सिटी के निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर सामने आ रही शिकायतों के संबंध में भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं व्यापक जांच की मांग की है।ज्ञापन में निजी अस्पतालों में निर्धारित मानकों के अनुरूप महिला चिकित्सक, लेबर रूम, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की जांच कराने की मांग की गई। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गढी ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि सभी निजी अस्पतालों की पंजीयन स्थिति एवं चिकित्सा सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाए।कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।इस दौरान सुरेन्द्र गढ़ी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष करौली; अवधेश जाटव, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम); संतोष सरपंच रेवई; सुनील जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
निजी अस्पतालों की मनमानी पर भड़का आक्रोश, भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन । भीम आर्मी हिण्डौन की शाखा ने जिला कलेक्टर करौली को 12 सूत्रीय मागों का ज्ञापन सौंपा । निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच की मांग करौली जिले, विशेषकर हिंडौन सिटी के निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर सामने आ रही शिकायतों के संबंध में भीम आर्मी ने जिला कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं व्यापक जांच की मांग की है।ज्ञापन में निजी अस्पतालों में निर्धारित मानकों के अनुरूप महिला चिकित्सक, लेबर रूम, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, ऑपरेशन थिएटर एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता की जांच कराने की मांग की गई। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गढी ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि सभी निजी अस्पतालों की पंजीयन स्थिति एवं चिकित्सा सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाए।कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।इस दौरान सुरेन्द्र गढ़ी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष करौली; अवधेश जाटव, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम); संतोष सरपंच रेवई; सुनील जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
- कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन... हिंडौन सिटी। कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।1
- SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 Follow🙏SUBSREBER4
- नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड, विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, निर्दलीय प्रत्याशी फुलवा देवी ने लिया नामांकन वापस, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खुशी की लहर हिण्डौन स्थानीय नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बन गया है।भाजपा प्रत्याशी विजय कुमारी चतुर्वेदी को निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया गया है।चुनावी प्रक्रिया के दौरान निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली प्रत्याशी फुलवा देवी द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के बाद विजय कुमारी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी ने विजय कुमारी चतुर्वेदी को सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी और शहर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।नवनिर्वाचित सभापति ने शीर्ष नेतृत्व और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए हिण्डौन सिटी के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।1
- कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान1
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गोखरू पूरा (बाढ़ बीलोली) मैं दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक आयोजित गोखरू पुरा में दलित अधिकार केन्द्र की जागरूकता बैठक आयोजित अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शिक्षा पर दिया जोर मलारना डूंगर। गोखरू पुरा (बाढ़ बिलोली), ब्लॉक एवं तहसील मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सरकारी विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में दलित अधिकार केन्द्र के सवाई माधोपुर जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दलित अधिकार केन्द्र जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दलित, वंचित, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरज्ञान बैरवा ने सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से आगामी अक्टूबर माह में अंतिम तिथि वाले मुख्यमंत्री अनुप्रति निशुल्क कोचिंग योजना, टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं विकास कौशल योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में पात्र लोग कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 से संचालित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बैठकों के माध्यम से जिले की करीब 50 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आवेदन किया है तथा इसका दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजनाएं, निर्माण श्रमिक सहायता योजनाएं, सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरटीई, स्टैंड अप इंडिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास प्रवेश, निर्माण श्रमिक बच्चों की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पालनहार योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, महिला गृह उद्योग, प्रधानमंत्री स्वनिधि, खेत तलाई (फार्म पोंड), गार्गी पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को “बच्चों को पढ़ाओ, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, संगठित रहो, संघर्ष करो और सशक्त बनो” के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे। करौली राजस्थान। टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।4
- देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं1
- खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।3