Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र को 1003 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है।
Amit Kumar
योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र को 1003 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में एक किसान ने एक कंपनी पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर किसान ने स्थानीय उपजिलाधिकारी से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।1
- उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित न्यू जीवनदान हॉस्पिटल में चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ एक चोर अस्पताल के वार्ड में दाखिल हुआ और वहाँ भर्ती सभी मरीजों के मोबाइल फोन चुराकर रफूचक्कर हो गया।1
- हरिद्वार जिले के लक्सर में हरेला पर्व के विशेष अवसर पर पेड़ लगाए गए हैं। पत्रकार राजेश लाम्बा के अनुसार, इस मौके पर लक्सर तहसील के उपजिलाधिकारी, उद्यान विभाग के उद्यान अधिकारी और वन विभाग के रेंजर ने मिलकर पौधरोपण किया।1
- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुमाखिया मार्ग पर पिछले 15 दिनों से अप्रोच टूटा पड़ा है, जिससे यहाँ हर सफर आखिरी बनने का खतरा पैदा हो गया है। इस बेहद खतरनाक स्थिति के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी है, जबकि यहाँ से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। जर्जर हो चुके इस मार्ग पर गंभीर हादसों की आशंका बनी हुई है और लोग बेहद आक्रोश में यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस टूटे पड़े अप्रोच की मरम्मत कब की जाएगी?1
- राहुल गांधी उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उनके एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत करने के लिए वहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे।1
- हरिद्वार में न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील शर्मा की सुपुत्री अदित्री शर्मा ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एमबीबीएस में चयन प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और हरिद्वार सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। अदित्री शुरू से ही एक मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। अपने पिता डॉ. सुशील शर्मा के प्रेरणादायक व्यक्तित्व और चिकित्सा क्षेत्र में परिवार के मजबूत आधार से प्रभावित होकर उन्होंने बचपन से ही चिकित्सक बनने का लक्ष्य तय किया था। अदित्री शर्मा का जन्म 13 जनवरी 2009 को दिल्ली के यमुना विहार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दक्षिण दिल्ली के मदर प्राइड स्कूल और फिर सेंट जॉर्ज स्कूल से कक्षा प्रथम तक हुई। इसके बाद परिवार के हरिद्वार स्थानांतरित होने पर उन्होंने डीपीएस रानीपुर में प्रवेश लिया, जहां उन्होंने कक्षा 10वीं में टॉप कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। इस सफर में उन्हें दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अपने भाई अस्तित्व शर्मा से भी लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा। बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि यह उसकी अथक मेहनत, समर्पण और ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अदित्री भविष्य में एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी। हरिद्वार की बेटी अदित्री की यह उपलब्धि अब क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का एक नया स्रोत बन गई है।1
- उत्तराखंड में हरेला का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक अत्यधिक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ घाघरा नदी में एक मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का एक बेहद सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गाँव का रहने वाला सुनील कक्षा 6 का छात्र था। वह धान की रोपाई करने के बाद हाथ-मुंह धोने के लिए घाघरा नदी के किनारे गया था। वह नदी पर हाथ-मुंह धो ही रहा था कि अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ सुनील को किनारे से खींचकर नदी में ले गया। निगलने से पहले मगरमच्छ ने सुनील को दो बार पानी में पटका और फिर उसे जिंदा निगल गया। इस खौफनाक हादसे के बाद सुनील के शरीर के कुछ हिस्से सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिनका पोस्टमार्टम होना है।1