कानपुर थाना कल्याणपुर में दबंगों को पुलिस खौफ नहीं है एक के बाद एक अपराध करते नजर आ रहे है कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास रविवार को सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे अपाचे बाइक सवार की ऑटो से टक्कर हो गई। मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक को वाहन से बाहर खींचकर बीच सड़क बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। घायल ऑटो चालक की पहचान नवाबगंज निवासी सूर्यभान मिश्रा के रूप में हुई है। मारपीट में उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है। सरेआम हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब देखना यह है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है। . . . ..
कानपुर थाना कल्याणपुर में दबंगों को पुलिस खौफ नहीं है एक के बाद एक अपराध करते नजर आ रहे है कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास रविवार को सड़क पर दबंगई का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे अपाचे बाइक सवार की ऑटो से टक्कर हो गई। मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक को वाहन से बाहर खींचकर बीच सड़क बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। घायल ऑटो चालक की पहचान नवाबगंज निवासी सूर्यभान मिश्रा के रूप में हुई है। मारपीट में उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है। सरेआम हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब देखना यह है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है। . . . ..
- ब्रेकिंग न्यूज़:🚨🇮🇷🇺🇲अमेरिकी वायु सेना का दूसरा लड़ाकू विमान, ए-10 वॉर्थोग, आज फारस की खाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सौभाग्य से, पायलट को बचा लिया गया है और वह सुरक्षित है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह घटना लगभग उसी समय घटी जब ईरान के ऊपर एक एफ-15 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विवरण बहुत कम उपलब्ध हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक छोटा बच्चा जिसके पैरों में चप्पल तक नहीं है, सड़क किनारे बेहोश पड़ी अपनी मां के पास रो रहा है, वह बच्चा अपनी मां के चेहरे पर पानी छिड़क रहा है और उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह होश में आ जाए, सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि सड़क पर आने-जाने वाले और वहां खड़े लोग उस बच्चे की मदद करने या एम्बुलेंस बुलाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे, यह दृश्य डिजिटल युग में इंसानी संवेदनाओं के खत्म होने का प्रमाण है.....Kpba1
- शनिवार को घाटमपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक कलीम और अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे और मानक विहीन शराब की दुकानों को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने प्रशासन से इन मामलों में तुरंत कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा शिकायत पत्र में बताया गया है कि घाटमपुर की भूमि संख्या 313, जो राजस्व रिकॉर्ड में 'ऊसर' (बंजर) और सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज है, पर कुछ धनाढ्य व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस भूमि पर मां संतोषी का एक मंदिर भी स्थित है, जिसकी आस-पास की जमीन को भी कब्जे से नहीं बख्शा गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर सभी अवैध कब्जों को हटाने की अपील की है। मानक विहीन शराब की दुकानें बनी परेशानी का सबब इसके अतिरिक्त, कस्बे में संचालित कई शराब की दुकानों पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि ये दुकानें नियमों का उल्लंघन करते हुए शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के बेहद करीब चल रही हैं। इन दुकानों के पास शराबियों के जमावड़े के कारण महिलाओं, बच्चों और अन्य सभ्रांत व्यक्तियों को अक्सर छींटाकसी, अश्लीलता और मारपीट जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे आम जनमानस में भारी रोष है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गांव सभा की संपत्ति को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए और शराब की दुकानों को मानकों के अनुरूप सार्वजनिक, धार्मिक और शिक्षण संस्थानों से उचित दूरी पर स्थापित किया जाए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस पर त्वरित कार्रवाई करेगा।1
- *‼️उन्नाव में रामोत्सव का ऐतिहासिक विस्फोट!सुंदरकांड गंगा आरती और फूलों की होली से गूंजेगा शहर!‼️* *➡️154वें उत्सव में भक्ति का महाकुंभ राम नाम में डूबेगा उन्नाव, हर तरफ गूंजेगी जय श्रीराम!...* *➡️रामोत्सव में आस्था का महासंगम एक मंच पर सुंदरकांड, भंडारा और दिव्य गंगा आरती!...* *➡️उन्नाव बनेगा भक्ति का सबसे बड़ा केंद्र फूलों की होली और रामभक्ति का अद्भुत नजारा!...* *Co-editor* *Shyam Ji Gupta* 9452930700 87389463331
- बौसर में जवारा मेला आयोजितः भक्तों ने मुंह में साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया कानपुर जिले के सरसौल विकासखंड के बौसर गांव में चैत्र मास के दौरान जवारा मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर से शाम करीब 6 बजे मुख्य जवारा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश लेकर भाग लिया। कई भक्तों ने अपने मुंह में नुकीली साग भेदकर पूरे गांव का भ्रमण किया और विभिन्न देव स्थलों पर पूजा-अर्चना की।यह मेला पिछले लगभग 80 वर्षों से आयोजित हो रहा है। यात्रा के दौरान, भक्तों ने अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। इस धार्मिक आयोजन में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मेले में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं सभी भक्ति गीतों पर ढोल-बाजे के साथ थिरकते नजर आए। भक्तों ने विभिन्न करतब और लोक नृत्य प्रस्तुत किए। माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस मेले का आयोजन गांव के सभी लोगों के सहयोग से होता है। उन्होंने पुष्टि की कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निभाई जा रही है। इस अवसर पर आलोक यादव पूर्व प्रधान , अभिषेक यादव , सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।4
- बताने की घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतरा ब्लॉक के कटरा गांव में स्थित आशा देवी का मंदिर है जहां पर आशा दूज के पर्व में मंदिर पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन वहीं मेले का आयोजन किया गया प्रतिवर्ष के भाती इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन रखा गया है महिलाएं जाकर पूजा अर्चना कर रही हैं और वही भंडारे का प्रसाद भी चखा1
- पश्चिम बंगाल के विधानसभा पूर्बा स्थली उत्तर से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती वसुंधरा गोस्वामी के समर्थन में वीडियो वैन के जरिए प्रचार किया जा रहा है। शुक्रवार को श्यामपुर बाजार, श्यामपुर गांव, गोलाहाट, पूर्बा स्थली स्टेशन और पूरबास्थली बाजार में एलईडी वैन से प्रचार किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। वसुंधरा गोस्वामी ने आम लोगों से अपील की है कि 29 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। वसुंधरा गोस्वामी ने आम लोगों से अपील की है कि 29 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।3
- “मैं थाई देखने के लिए किया” ये प्रयागराज के मशहूर डॉक्टर 55 साल के कार्तिकेय शर्मा हैं इनपर एक युवती ने बैड टच करने का आरोप लगाया है वीडियो में डॉक्टर साहब जांघ देखने की बात कबूल भी रहे हैं BA की छात्रा ने बैड टच का लगाया आरोप कार्तिकेय के क्लीनिक पर लड़की ने किया हंगामा पीड़ित छात्रा के तहरीर पर दर्ज हुआ केस सिविल लाइन पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी1