logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

।। दशरथ जैसे परिवार को स्थापित करें माताए - दिवाकर जी महाराज ।। पिपरिया - देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन के दौरान निकले भयंकर विष (हलाहल) को शिवजी ने पी लिया। सृष्टि को बचाने के लिए उन्होंने उस विष को अपने गले में रोक लिया जिससे उनका गला नीला पड़ गया और वे नीलकंठ कहलाए। माता सती के त्याग के बाद शिवजी ने वैराग्य ले लिया था। पार्वती ने कठोर तपस्या से उन्हें प्रसन्न किया। उनके विवाह से गणेश और कार्तिकेय का जन्म हुआ जो गृहस्थ रूप को दर्शाता है। दक्ष का यज्ञ विनाश सती ने अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में शिव का अपमान होने पर आत्मदाह कर लिया था। क्रोधित शिव ने वीरभद्र को भेजकर दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया! तपस्या में विघ्न डालने पर शिव ने अपनी तीसरी आंख खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया, जो कामवासना पर नियंत्रण का प्रतीक है।राजा भगीरथ की तपस्या पर गंगा को धरती पर लाने के लिए शिव ने गंगा के प्रचंड वेग को अपनी जटाओं में धारण किया। शिव के क्रोध से उत्पन्न असुर जालंधर ने आतंक मचाया। उसकी पत्नी वृंदा का पतिव्रत भंग होने पर शिव ने उसका वध किया। उक्त प्रेरक प्रसंग पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी द्वारा गांधी वार्ड पाली रोड में चल रही साप्ताहिक शिव महापुराण कथा में आए भक्त जनों को अपने मुखार विंद से‌ छठवें दिवस की कथा में रसपान कराए। ‌‌पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी ने कथा में बताया कि शिव की भक्ति का मतलब है खुद को पूरी तरह से ईश्वर को सौंप देना और सत्य का मार्ग अपनाना। वे महादेव हैं जो सृष्टि के कण-कण में रमे है । कथा श्रवण करने आई नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल क्षेत्रीय विधायक नागवंशी की धर्मपत्नी ममता नागवंशी एवं नगर पालिका के पार्षद ने पूज्य शास्त्री जी का पुष्प माला पहनकर तथा व्यास गादी का पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। चित्रकूट धाम कामद गिरी के पीठाधीश्वर दिवाकर महाराज जी कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्त जनों से रोज शिव मंदिर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रति दिन मंदिर जाये मंदिर जाने सेजीवन में सकारात्मकता सुख शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है, कष्टों का निवारण होता है नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन को स्थिरता मिलती है उन्होंने नारी शक्ति से दशरथ जैसे पुत्रों को जन्म देने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि संगीतमय शिव महापुराण की सात दिवसीय कथा का आयोजन अर्धनारीश्वर मंदिर प्रांगण में नायक परिवार द्वारा कराया जा रहा है इस संगीतमय महाशिवपुराण कथा में धर्म प्रेमी जन सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

4 hrs ago
user_Lakhan Singh
Lakhan Singh
Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
4 hrs ago
a5c590ca-0822-4d28-b954-3a487a2c361b

।। दशरथ जैसे परिवार को स्थापित करें माताए - दिवाकर जी महाराज ।। पिपरिया - देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन के दौरान निकले भयंकर विष (हलाहल) को शिवजी ने पी लिया। सृष्टि को बचाने के लिए उन्होंने उस विष को अपने गले में रोक लिया जिससे उनका गला नीला पड़ गया और वे नीलकंठ कहलाए। माता सती के त्याग के बाद शिवजी ने वैराग्य ले लिया था। पार्वती ने कठोर तपस्या से उन्हें प्रसन्न किया। उनके विवाह से गणेश और कार्तिकेय का जन्म हुआ जो गृहस्थ रूप को दर्शाता है। दक्ष का यज्ञ विनाश सती ने अपने पिता दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में शिव का अपमान होने पर आत्मदाह कर लिया था। क्रोधित शिव ने वीरभद्र को भेजकर दक्ष का यज्ञ विध्वंस कर दिया! तपस्या में विघ्न डालने पर शिव ने अपनी तीसरी आंख खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया, जो कामवासना पर नियंत्रण का प्रतीक है।राजा भगीरथ की तपस्या पर गंगा को धरती पर लाने के लिए शिव ने गंगा के प्रचंड वेग को अपनी जटाओं में धारण किया। शिव के क्रोध से उत्पन्न असुर जालंधर ने आतंक मचाया। उसकी पत्नी वृंदा का पतिव्रत भंग होने पर शिव ने उसका वध किया। उक्त प्रेरक प्रसंग पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी द्वारा गांधी वार्ड पाली रोड में चल रही साप्ताहिक शिव महापुराण कथा में आए भक्त जनों को अपने मुखार विंद से‌ छठवें दिवस की कथा में रसपान कराए। ‌‌पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी ने कथा में बताया कि शिव की भक्ति का मतलब है खुद को पूरी तरह से ईश्वर को सौंप देना और सत्य का मार्ग अपनाना। वे महादेव हैं जो सृष्टि के कण-कण में रमे है । कथा श्रवण करने आई नगर पालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल क्षेत्रीय विधायक नागवंशी की धर्मपत्नी ममता नागवंशी एवं नगर पालिका के पार्षद ने पूज्य शास्त्री जी का पुष्प माला पहनकर तथा व्यास गादी का पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। चित्रकूट धाम कामद गिरी के पीठाधीश्वर दिवाकर महाराज जी कथा श्रवण करने आए श्रद्धालु भक्त जनों से रोज शिव मंदिर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह प्रति दिन मंदिर जाये मंदिर जाने सेजीवन में सकारात्मकता सुख शांति और आत्मविश्वास बढ़ता है, कष्टों का निवारण होता है नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन को स्थिरता मिलती है उन्होंने नारी शक्ति से दशरथ जैसे पुत्रों को जन्म देने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि संगीतमय शिव महापुराण की सात दिवसीय कथा का आयोजन अर्धनारीश्वर मंदिर प्रांगण में नायक परिवार द्वारा कराया जा रहा है इस संगीतमय महाशिवपुराण कथा में धर्म प्रेमी जन सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर विभिन्न विभागों ने की प्रभावी कार्रवाई
    1
    कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर विभिन्न विभागों ने की प्रभावी कार्रवाई
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    3 hrs ago
  • बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित नर्मदा राइस मिल पर लगाए गए आरोप अब गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाला गंदा और काला पानी खुलेआम किसानों के खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। बॉयलर की राख और भूसी खेतों और सड़क पर फेंकी जा रही है, जो न सिर्फ खेती बल्कि आम जनता की सुरक्षा के साथ भी खुला खिलवाड़ है। क्या नियम सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं? क्या किसानों की जमीन और ग्रामीणों की सेहत की कोई कीमत नहीं? अब जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। अगर आरोप सही हैं, तो कठोर कार्रवाई अनिवार्य है। अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें सबसे पहले | सबसे आगे 📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN) रितिक जैन रिपोर्टर –बाडी रायसेन एवं जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ इंडिया 24 📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218 📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान 📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
    1
    बाड़ी के पास बाबई जोड़ स्थित नर्मदा राइस मिल पर लगाए गए आरोप अब गंभीर प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मिल से निकलने वाला गंदा और काला पानी खुलेआम किसानों के खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं।
बॉयलर की राख और भूसी खेतों और सड़क पर फेंकी जा रही है, जो न सिर्फ खेती बल्कि आम जनता की सुरक्षा के साथ भी खुला खिलवाड़ है।
क्या नियम सिर्फ कागज़ों तक सीमित हैं?
क्या किसानों की जमीन और ग्रामीणों की सेहत की कोई कीमत नहीं?
अब जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।
अगर आरोप सही हैं, तो कठोर कार्रवाई अनिवार्य है।
अब देखते रहे रायसेन (बाड़ी) की खबरें
सबसे पहले | सबसे आगे
📺 साधना न्यूज़ (MP/CG/RAJASTHAN)
रितिक जैन
रिपोर्टर –बाडी रायसेन
एवं 
जिला ब्यूरो चीफ 
न्यूज़ इंडिया 24
📡 Tata Play 1168 | Digiana 363 | Hathway 218
📱 ZEE5 | MX Player | YouTube Live
मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | राजस्थान
📺 साधना न्यूज़ – बदलते वक्त का गवाह
    user_रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    रितिक जैन साधना न्यूज़ बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम गुर्जर खैरी निवासी श्री लालसाहब पटेल एवं समस्त कर्रक पटेल परिवार द्वारा छह दिवसीय संगीतमय मां नर्मदा महापुराण कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए भी भोजन प्रसादी भिजवाई गई। पंडित श्री कांत जी शर्मा पामली वालों के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद)-ग्राम गुर्जर खैरी निवासी श्री लालसाहब पटेल एवं समस्त कर्रक पटेल परिवार द्वारा छह दिवसीय संगीतमय मां नर्मदा महापुराण कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के पश्चात राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए भी भोजन प्रसादी भिजवाई गई। 
पंडित श्री कांत जी शर्मा पामली वालों के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेमरीहरचंद में दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज सेमरीहरचंद। रामलीला चौक मेन रोड स्थित एक खाद-बीज एवं कृषि दवाई की दुकान के सामने कार खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी नारायण दास पिता स्व. नंदकिशोर अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी रामलीला चौक मेन रोड सेमरीहरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे। सुबह लगभग 11 बजे एक कार चालक ने दुकान के सामने वाहन खड़ा कर दिया। उन्होंने कार चालक से वाहन थोड़ा आगे लगाने को कहा। इसी बात पर दुकान के बाजू में रहने वाले मनमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताई और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में मनमोहन का पुत्र हिमांशु अग्रवाल भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर लोहे के फावड़े के वेसा एवं लोहे के पाइप से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए प्रथम अग्रवाल और यश अग्रवाल के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में नारायण दास, प्रथम एवं यश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 333, 3(5) BNS के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं, काउंटर प्रकरण में मनमोहन पिता नंदकिशोर अग्रवाल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार घर के सामने एक कार आकर रुकी थी, जिस पर नारायण अग्रवाल ने कार चालक से कहा कि यहां वाहन खड़ा करने से नाली की फरसी टूट जाएगी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। उनके कथनानुसार यश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल एवं प्रथम अग्रवाल द्वारा मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
    1
    सेमरीहरचंद में दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज
सेमरीहरचंद। रामलीला चौक मेन रोड स्थित एक खाद-बीज एवं कृषि दवाई की दुकान के सामने कार खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी नारायण दास पिता स्व. नंदकिशोर अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी रामलीला चौक मेन रोड सेमरीहरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे। सुबह लगभग 11 बजे एक कार चालक ने दुकान के सामने वाहन खड़ा कर दिया। उन्होंने कार चालक से वाहन थोड़ा आगे लगाने को कहा। इसी बात पर दुकान के बाजू में रहने वाले मनमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताई और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि कुछ ही देर में मनमोहन का पुत्र हिमांशु अग्रवाल भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर लोहे के फावड़े के वेसा एवं लोहे के पाइप से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए प्रथम अग्रवाल और यश अग्रवाल के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में नारायण दास, प्रथम एवं यश को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु नर्मदापुरम रेफर किया गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 333, 3(5) BNS के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।
वहीं, काउंटर प्रकरण में मनमोहन पिता नंदकिशोर अग्रवाल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार घर के सामने एक कार आकर रुकी थी, जिस पर नारायण अग्रवाल ने कार चालक से कहा कि यहां वाहन खड़ा करने से नाली की फरसी टूट जाएगी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। उनके कथनानुसार यश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल एवं प्रथम अग्रवाल द्वारा मारपीट की गई।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Nihar Khan
    1
    Post by Nihar Khan
    user_Nihar Khan
    Nihar Khan
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर नेशनल हाईवे 45 पर नीमच से जबलपुर मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा कोई जनहानि नही हुई , मुर्गी दाने की मचाई लूट , बाइक पर दो दो बोरिया रखकर ले गए लोग बाड़ी के सरकारी कर्मी सहित छुटभैये नेता ले गए मुर्गिदाने कि बोरिया ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की नही माने लोग सुल्तानपुर पुलिस या बाड़ी पुलिस नही पहुची मौके पर भोपाल जबलपुर एनएच 45 के पास नागिन मोड़ देर रात की घटना
    1
    सुल्तानपुर नेशनल हाईवे 45 पर नीमच से जबलपुर मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 
कोई जनहानि नही हुई  , मुर्गी दाने की मचाई लूट , बाइक पर दो दो बोरिया रखकर ले गए लोग 
बाड़ी के सरकारी  कर्मी सहित  छुटभैये नेता ले गए मुर्गिदाने कि बोरिया 
ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की नही माने लोग 
सुल्तानपुर पुलिस या बाड़ी पुलिस नही पहुची मौके पर 
भोपाल जबलपुर एनएच 45  के पास नागिन मोड़ देर रात की घटना
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Court reporter सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।
    1
    भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    14 hrs ago
  • पैसों के लेनदेन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, मारपीट का मामला दर्ज सोहागपुर // थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनिंया में पैसों के लेनदेन को लेकर पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी माधव सिंह पटेल (38 वर्ष) पिता मेहरबान सिंह पटेल, निवासी ग्राम बैगनिंया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चाचा रामस्वरूप पटेल से पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि घटना से एक दिन पूर्व माधव सिंह अपनी मां बचन बाई से चाचा रामस्वरूप से बकाया राशि मांगने की बात कह रहे थे। इसके बाद उनकी मां पैसे मांगने गईं, लेकिन चाचा द्वारा रकम देने से इंकार कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार रात्रि लगभग 11:30 बजे चाचा रामस्वरूप पटेल एवं बड़े भाई नगेंद्र पटेल घर के सामने आए और पैसों की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लकड़ी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में माधव सिंह पटेल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
    1
    पैसों के लेनदेन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, मारपीट का मामला दर्ज
सोहागपुर // थाना क्षेत्र के ग्राम बैगनिंया में पैसों के लेनदेन को लेकर पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी माधव सिंह पटेल (38 वर्ष) पिता मेहरबान सिंह पटेल, निवासी ग्राम बैगनिंया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चाचा रामस्वरूप पटेल से पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि घटना से एक दिन पूर्व माधव सिंह अपनी मां बचन बाई से चाचा रामस्वरूप से बकाया राशि मांगने की बात कह रहे थे। इसके बाद उनकी मां पैसे मांगने गईं, लेकिन चाचा द्वारा रकम देने से इंकार कर दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार रात्रि लगभग 11:30 बजे चाचा रामस्वरूप पटेल एवं बड़े भाई नगेंद्र पटेल घर के सामने आए और पैसों की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लकड़ी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना में माधव सिंह पटेल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.