अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।
अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।
- मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए जा रहे कार्य अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। उनकी मांगों में मिर्जापुर नगर की जर्जर सड़कों की हालत में सुधार, एसआईआर में जाति विशेष को देखकर नाम न काटे जाने, और ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते बिजली मीटर रीडिंग की समस्या शामिल हैं। प्रशासन ने मांगों पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- फुलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में एक्सीडेंट में मृतक दुर्योधन उर्फ खिचडू 55वर्ष पुत्र स्व दूधनाथ राम निवासी चिउरापुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी अपनी पत्नी आशा देवी को जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री है छोड़ने जा बैकुंठपुर जा रहे थे बाइक पर बैठाकर कि घमहापुर गांव के सामने अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाइवा मोड़ पर तेज रफ्तार से आयी और सीधे बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सहित दुर्योधन राम नीचे गिरे और हाइवा कुचलते हुए आगे बढ़ गयी वही पीछे बैठी आशा देवी छिटककर दूर जा गिरी वह भी गंभीर रुप से घायल हो गयी।हाइवा चालक हाइवा छोड़कर भाग गया।1
- जनपद मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पीड़ित युवक का आरोप है कि वह अपने गाड़ी का किराया मांगने के लिए गया था तब विपक्षियों द्वारा उसे पर हमला कर दिया गया1
- मीरजापुर | दिनांक 04.02.2026 को समय करीब 08.30 बजे शाम शराब के नशे मे पंचदेव नोनिया चौहान पुत्र स्व0 डांगर नोनिया चौहान निवासी पक्का पोखरा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर का झगडा रमेश बेंनवंशी धरीकार पुत्र स्व0 मेवा लाल निवासी पक्का पोखरा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर से हो गया। इसमे रमेश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । ऐसे मे घर व आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो मौके पर पंचदेव जमीन पर गिरा पड़ा था, जिसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने पंचदेव को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। फील्ड यूनिट ने मौके से खूना लूद इकट्ठा किया है व आलाकत्ल की तलाश की जा रही है। इसमें नामजद रमेश को भी चोट लगी थी, जिसे जिला अस्पताल से डॉक्टर ने प्राथमिक ईलाज बाद रेफर कर दिया है, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस बल की निगरानी में है। मौक पर शान्ति व्यवस्था की स्थित नियंत्रण में है प्रयाप्त पुलिस पीएसी बल तैनात है। पुलिस पूर्ण रूप से मृतक परिवार के साथ है एवं यह सुनिश्चित करेगी की अभियुक्त को कड़ी से कडी सजा न्यायालय से निर्धारित हो ।1
- Meri zindagi ka bas ek hi usool hai - jo hai, muh par hai! 💯 Is video mein hum baat kar rahe hain zindagi ke sabse important rule ke baare mein. Log kya sochenge, isse darna band kijiye. Sach bolne se shayad kuch log door jayenge, lekin jo rukenge wahi aapke apne honge. 🎙️ In this Podcast video: Humne discuss kiya hai ki kaise seedha aur sach bolna aapki life se fake logon (matlabi logon) ko filter kar deta hai. Self-respect aur honesty ke sath jeene ka sahi tarika kya hai, janne ke liye end tak dekhein. 📝 Quote of the day: "Meri zindagi mein ek hi rule hai: Seedha bolo, sach bolo aur muh par bolo. Jo apne honge, samajh jayenge. Jo matlabi honge, door ho jayenge." Agar aap is baat se agree karte hain toh Like karein aur Comments mein "AGREE" likhein! ❤️ Don't forget to Subscribe for more such motivational videos #Suvichar #HindiQuotes #LifeRules #Motivation #TruthOfLife #Podcast #HindiPodcast #AttitudeStatus #KadwaSach #RealityCheck #FakePeople #SelfRespect #GirlPower #Inspiration #ReelsInstagram #Shorts #ViralVideo #TrendingNow #Shayari1
- मीरजापुर। जनपद में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में मीरजापुर पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पर पूर्व में पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों से संबंधित आठवें अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक इन मामलों में कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान निवासी भूदेव की गली, भटवा के पोखरी, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अन्य आरोपियों के लगातार संपर्क में था और संगठित रूप से उनके साथ मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रभावित कर धर्मांतरण कराने के कार्य में संलिप्त था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता, जनपद वाराणसी क्षेत्र में एक हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराया गया था, जिस संबंध में वहां अभियोग भी पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अमित मिश्रा एवं पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- वाराणसी के फुलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा ने बाइक सवार PRD जवान को कुचला, पत्नी गंभीर घायल वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान दुर्योधन उर्फ खिचडू (55 वर्ष) पुत्र स्व. दूधनाथ राम, निवासी चिउरापुर, थाना बड़ागांव, जिला वाराणसी के रूप में हुई है। दुर्योधन राम वर्तमान में चेतगंज थाने में PRD जवान के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दुर्योधन राम अपनी पत्नी आशा देवी, जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं, को बाइक से छोड़ने बैकुंठपुर जा रहे थे। इसी दौरान घमहापुर गांव के सामने, अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी की एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोड़ पर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्योधन राम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और हाइवा उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। पीछे बैठीं आशा देवी उछलकर दूर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्योधन राम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जो प्रारंभिक जानकारी में ओवरलोड बताई जा रही है। घायल आशा देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ दुर्योधन राम अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी कुमारी श्वेता की शादी 6 मई 2026 को तय है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लाहौली युवती के मां ने आरोप लगाया है कि बांदा के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को हिन्दू बताकर मिर्जापुर के एक नाबालिक हिन्दू युवती से दोस्ती की और प्रेम-जाल में फंसाया। जब युवक नाबालिक युवती को भागने के फिराक में था, तो ग्रामीणों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने परिजनों को शिकायत की, जिसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा। फिलहाल पुलिस ने घटना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है2
- मिर्जापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकार को ट्रामा सेंटर से वाराणसी रेफर किया गया।3