शाहाबाद में दिनदहाड़े स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार शाहाबाद में दिनदहाड़े स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार हरदोई जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार बाइक सवार बदमाशों ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर गांव के पास लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।पीड़ित रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पाली कस्बे के मोहल्ला पटिया स्थित अपने आवास से हरदोई की ओर आ रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी पत्नी के साथ स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ कर ही नहीं सके। *आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और संदिग्धों की तलाश में टीमों को रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) आलोक राज नारायण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।गौरतलब है कि शाहाबाद क्षेत्र शाहजहांपुर बॉर्डर से सटा हुआ है। घटना के दिन इलाके में वीवीआईपी मूवमेंट भी था, क्योंकि देश के पूर्व राष्ट्रपति का कार्यक्रम पास के क्षेत्र में आयोजित था। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आमजन में भय व्याप्त है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आते हैं।

- मैक्रों और मोदी गेटवे ऑफ इंडिया पर, वीर सावरकर का क़िस्सा सुनाया मोदीजी ने, हरदीप पुरी किसे बचा रहे पूछा पवन खेड़ा ने, नेटफ्लिक्स हो, यूट्यूब हो, फेसबुक हो या व्हाट्सएप भारत के कानून का पालन करना ही पड़ेगा और शिवपाल का आरोप फॉर्म 7 सरकार ही छपवाकर बंटवा रही... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by मोतिहारी जिला के न्यूज़1
- मुख्यमंत्री ने किया 1075 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास1
- Post by Sonu Dasl1
- नंद नगरी शादी की सालगिराह पर हो गयी पति की हत्या,उमरदीन की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है1
- Post by Anjum Rani1
- दिल्ली के जंतर मंतर यूजीसी को लेकर भीम आर्मी आजाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी को लेकर क्या कहा ब्राह्मणवाद का लगातार विवादों में यूजीसी क्या हो पाएगा यूजीसी लागू देखें पूरी रिपोर्ट व्यास कुशवाहा के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग1
- Post by मोतिहारी जिला के न्यूज़1