logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: फर्रुखाबाद: मंडी सचिव ने बिना प्रपत्रों के पकड़ी तंबाकू से लदी पिकअप गाड़ी

6 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

CITY NEWS: फर्रुखाबाद: मंडी सचिव ने बिना प्रपत्रों के पकड़ी तंबाकू से लदी पिकअप गाड़ी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुखद घटना जिला फतेहपुर के रहने वाले तलकापुर के निवासी हैं जो बोलोरो गाड़ी से घाटमपुर की ओर जा रहे थे भीतरगांव से घाटमपुर की ओर आ रहे थे जिसमें बेहटा बुजुर्ग और भदेवना गांव के बीच मोड में तेज रफ्तार से गड्ढे में गिर गई गाड़ी जिसमें दो-चार लोगों घायल हो गए तत्काल में एंबुलेंस को बुलवाया और घाटमपुर सीएससी भेजा गया पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच रही है दो लोगों के चोटे बहुत गंभीर है
    1
    दुखद घटना 
जिला फतेहपुर के रहने वाले 
तलकापुर के निवासी हैं जो बोलोरो गाड़ी से घाटमपुर की ओर जा रहे थे 
भीतरगांव से घाटमपुर की ओर आ रहे थे जिसमें बेहटा बुजुर्ग और भदेवना गांव के बीच मोड में तेज रफ्तार से गड्ढे में गिर गई गाड़ी जिसमें दो-चार लोगों घायल हो गए तत्काल में एंबुलेंस को बुलवाया और घाटमपुर सीएससी भेजा गया पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच रही है 
दो लोगों के चोटे  बहुत गंभीर है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन खाली कराने के नाम पर मांगी गई रिश्वत का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात दरोगा सुरेश चाहर पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्राम निसाई की प्रधान गीता देवी ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की करीब 180 बीघा जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर भट्टा संचालन और खेती की जा रही है। इस संबंध में कार्रवाई कराने के लिए जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उनसे मोटी रकम की मांग की गई। पीड़ित ग्राम प्रधान के अनुसार, कोतवाली पहुंचने पर विनोद कुमार शुक्ला द्वारा दरोगा सुरेश चाहर से लेन-देन की बात करने का संकेत दिया गया। इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 75 हजार रुपये नगद दरोगा को दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उनसे कहा गया कि “भट्टा बंद कराने से आपको क्या समस्या है।” ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की जमीन पर गरीबों का अधिकार है और अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने 13 तारीख को कानपुर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता देवी की तहरीर पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन खाली कराने के नाम पर मांगी गई रिश्वत का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद।
कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात दरोगा सुरेश चाहर पर घूसखोरी के गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्राम निसाई की प्रधान गीता देवी ने आरोप लगाया है कि ग्राम समाज की करीब 180 बीघा जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर भट्टा संचालन और खेती की जा रही है। इस संबंध में कार्रवाई कराने के लिए जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उनसे मोटी रकम की मांग की गई।
पीड़ित ग्राम प्रधान के अनुसार, कोतवाली पहुंचने पर विनोद कुमार शुक्ला द्वारा दरोगा सुरेश चाहर से लेन-देन की बात करने का संकेत दिया गया। इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 75 हजार रुपये नगद दरोगा को दिए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उनसे कहा गया कि “भट्टा बंद कराने से आपको क्या समस्या है।”
ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की जमीन पर गरीबों का अधिकार है और अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने 13 तारीख को कानपुर में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता देवी की तहरीर पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती पर आजाद समाज पार्टी निकालेगी विशाल बाइक रैली, कई दिग्गज पदाधिकारी होंगे शामिल अमृतपुर फर्रुखाबाद: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी जिले में भव्य बाइक रैली निकालेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी दीपक अंबेडकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल बाइक रैली अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव किराचन से शुरू होकर राजेपुर, उजरामऊ होते हुए फर्रुखाबाद के चांदपुर में समापन करेगी। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में जनपद के कई बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि रैली के माध्यम से भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन से भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।
    2
    अंबेडकर जयंती पर आजाद समाज पार्टी निकालेगी विशाल बाइक रैली, कई दिग्गज पदाधिकारी होंगे शामिल
अमृतपुर फर्रुखाबाद: 
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी जिले में भव्य बाइक रैली निकालेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है।
जिला मीडिया प्रभारी दीपक अंबेडकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल बाइक रैली अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव किराचन से शुरू होकर राजेपुर, उजरामऊ होते हुए फर्रुखाबाद के चांदपुर में समापन करेगी। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रैली में जनपद के कई बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि रैली के माध्यम से भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन से भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोप में एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी की शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर प्रधान गीता देवी पुलिस के पास पहुंचीं थीं। आरोप है कि कार्रवाई और जांच के नाम पर दरोगा सुरेश चाहर ने उनसे रिश्वत की मांग की और नकद व ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए। प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दरोगा ने अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में “सुविधा शुल्क” के नाम पर लगभग 75 हजार रुपये नकद लिए, जबकि 19 सितंबर से अब तक यूपीआई के जरिए अलग-अलग तिथियों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। प्रधान ने अपनी शिकायत के समर्थन में यूपीआई ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी पुलिस को सौंपे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले में प्रधान गीता देवी के पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रधान के बयान भी दर्ज किए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
    1
    जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोप में एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेश चाहर के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी की शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
शिकायत के अनुसार, ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर प्रधान गीता देवी पुलिस के पास पहुंचीं थीं। आरोप है कि कार्रवाई और जांच के नाम पर दरोगा सुरेश चाहर ने उनसे रिश्वत की मांग की और नकद व ऑनलाइन माध्यम से पैसे लिए।
प्रधान द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि दरोगा ने अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में “सुविधा शुल्क” के नाम पर लगभग 75 हजार रुपये नकद लिए, जबकि 19 सितंबर से अब तक यूपीआई के जरिए अलग-अलग तिथियों में भी रकम ट्रांसफर कराई गई। प्रधान ने अपनी शिकायत के समर्थन में यूपीआई ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी पुलिस को सौंपे हैं।
बताया जा रहा है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी दरोगा पर जल्द ही निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इस मामले में प्रधान गीता देवी के पति सत्येंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रधान के बयान भी दर्ज किए हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भाइयो और बहनों, कन्नौज जनपद के तिर्वा में आम गरीब परिवारों की रसोई का दर्द अब और बर्दाश्त नहीं होता! अश्वनी इंडेन गैस सर्विस पर केवाईसी का नियम तो ठीक है, लेकिन इसके नाम पर हर ग्राहक को जबर्दस्ती 100 रूपये का पाइप खरीदने के लिए मजबूर करना बेहद क्रूर और अन्यायपूर्ण है। गरीब माँ-बहनें, जो पहले से महंगाई की मार झेल रही हैं, उन्हें अपनी रोटी-बेटी के लिए यह अतिरिक्त बोझ क्यों थोपा जा रहा है? यह जबर्दस्ती नहीं, स्वेच्छा से होना चाहिए। हमारी माताओं-बहनों की आँखों में आँसू और जेब में खालीपन देखकर भी कुछ लोगों का मन नहीं पसीजता? साथ ही, गैस एजेंसियों, गोदामों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की हालत इतनी लचर है कि हर वक्त डर लगा रहता है। छोटी-मोटी बात पर विवाद, मारपीट और जान-माल का खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रत्येक गैस एजेंसी, गोदाम और पेट्रोल पंप पर तुरंत 2-2 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएँ, ताकि आम जनता और व्यापारी भाई-बहन निडर होकर अपना काम कर सकें। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी के साथ खड़ी रही है। हम जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं- इस अन्याय को तुरंत रोकें, जबर्दस्ती की प्रथा बंद करें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जनता की रसोई सुरक्षित हो, जनता का जीवन सुरक्षित हो! यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। #Kannauj
    1
    भाइयो और बहनों, कन्नौज जनपद के तिर्वा में आम गरीब परिवारों की रसोई का दर्द अब और बर्दाश्त नहीं होता! अश्वनी इंडेन गैस सर्विस पर केवाईसी का नियम तो ठीक है, लेकिन इसके नाम पर हर ग्राहक को जबर्दस्ती 100 रूपये का पाइप खरीदने के लिए मजबूर करना बेहद क्रूर और अन्यायपूर्ण है।
गरीब माँ-बहनें, जो पहले से महंगाई की मार झेल रही हैं, उन्हें अपनी रोटी-बेटी के लिए यह अतिरिक्त बोझ क्यों थोपा जा रहा है? यह जबर्दस्ती नहीं, स्वेच्छा से होना चाहिए। हमारी माताओं-बहनों की आँखों में आँसू और जेब में खालीपन देखकर भी कुछ लोगों का मन नहीं पसीजता? साथ ही, गैस एजेंसियों, गोदामों और पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की हालत इतनी लचर है कि हर वक्त डर लगा रहता है। छोटी-मोटी बात पर विवाद, मारपीट और जान-माल का खतरा मंडराता रहता है। स्थानीय प्रशासन से हमारी मांग है कि प्रत्येक गैस एजेंसी, गोदाम और पेट्रोल पंप पर तुरंत 2-2 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएँ, ताकि आम जनता और व्यापारी भाई-बहन निडर होकर अपना काम कर सकें। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान और आम आदमी के साथ खड़ी रही है। हम जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं- इस अन्याय को तुरंत रोकें, जबर्दस्ती की प्रथा बंद करें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जनता की रसोई सुरक्षित हो, जनता का जीवन सुरक्षित हो! यह
हमारा नैतिक कर्तव्य है। #Kannauj
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Court reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कन्नौज से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के डम्बरपुरवा गांव का है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा की रहने वाली उपासना यादव ने अपने पति सुनील कुमार पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से इस प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिया है
    1
    कन्नौज से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के डम्बरपुरवा गांव का है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा की रहने वाली उपासना यादव ने अपने पति सुनील कुमार पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है।
महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से इस प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिया है
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु 24.03.2026 विजय सिंह परिवार के साथ हुआ अन्याय, नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे चंद्रपाल सिंह यादव फर्रुखाबाद सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल आज पूर्व विधायक श्री विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल ने मौके पर पाया कि पूर्व विधायक के आवास को पुलिस ने सील कर दिया है, रोजमर्रा की जरूरत का सामान कपड़े आदि भी परिवार को निकालने नहीं दिए गए, पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह लखनऊ में अपने घायल बेटों का इलाज करा रही हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर लिया है उनका घर सील कर दिया है कपड़े जरूरत के समान आदि के लिए भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है यह सरासर अन्याय है। प्रदेश नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा मौजूद रहे। साथ में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला सचिव विनीत परमार, राजपाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
    1
    प्रकाशन एवं प्रसारण हेतु 24.03.2026
विजय सिंह परिवार के साथ हुआ अन्याय, नेतृत्व को रिपोर्ट भेजेंगे चंद्रपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल आज पूर्व विधायक श्री विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल ने मौके पर पाया कि पूर्व विधायक के आवास को पुलिस ने सील कर दिया है, रोजमर्रा की जरूरत का सामान कपड़े आदि भी परिवार को निकालने नहीं दिए गए, पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह लखनऊ में अपने घायल बेटों का इलाज करा रही हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है पुलिस ने बिना जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर लिया है उनका घर सील कर दिया है कपड़े जरूरत के समान आदि के लिए भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है यह सरासर अन्याय है। प्रदेश नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम की जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा मौजूद रहे।
साथ में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला सचिव विनीत परमार, राजपाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिले में 24 मार्च की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लखन बाथम (35) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेसिंहपुर निवासी रामनिवास का पुत्र था। बताया गया कि लखन रोज की तरह मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था, जबकि उसके पिता, मां सरोजनी देवी, भाई अमन और बहन आरती घर के अंदर सो रहे थे। रात के सन्नाटे में किसी को भनक तक नहीं लगी कि बाहर इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। सुबह करीब 5:30 बजे जब बहन आरती अपने भाई को जगाने के लिए बाहर आई तो उसने देखा कि लखन के ऊपर रजाई पड़ी हुई है। जैसे ही उसने रजाई हटाई, सामने का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। लखन खून से लथपथ पड़ा था। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, सीओ अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल के पास एक अंगोछा और चप्पल भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान हमलावर का हो सकता है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है। 👉 इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के बाहर सोने से डरने लगे हैं। 👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 📌 फिलहाल, यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
    1
    जिले में 24 मार्च की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के बाहर सो रहे एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लखन बाथम (35) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेसिंहपुर निवासी रामनिवास का पुत्र था। बताया गया कि लखन रोज की तरह मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था, जबकि उसके पिता, मां सरोजनी देवी, भाई अमन और बहन आरती घर के अंदर सो रहे थे। रात के सन्नाटे में किसी को भनक तक नहीं लगी कि बाहर इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी।
सुबह करीब 5:30 बजे जब बहन आरती अपने भाई को जगाने के लिए बाहर आई तो उसने देखा कि लखन के ऊपर रजाई पड़ी हुई है। जैसे ही उसने रजाई हटाई, सामने का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। लखन खून से लथपथ पड़ा था। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, सीओ अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल के पास एक अंगोछा और चप्पल भी बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान हमलावर का हो सकता है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी कारण की भी जांच की जा रही है।
👉 इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के बाहर सोने से डरने लगे हैं।
👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
📌 फिलहाल, यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.