जौनपुर के कुशहां गांव में मारपीट से युवक की मौत। जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहां गांव में कथित मारपीट के बाद एक दलित युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजीव जैसवार के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पैसों के लेन-देन के विवाद में दो लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे। कुछ समय पहले आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने अपने मालिक से कुछ रुपये उधार लिए थे। इसी लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव को लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश करने वालों को भी आरोपियों ने धमकी दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजीव को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर में जैसे ही उनका शव बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर कुशहां गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रय राय मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ला भी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को समझाकर मामले को शांत करवाया और दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

- User9268Olandganj, Jaunpur🙏on 10 March
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Suryaprakash maurya1
- *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने मालदा हिंसा, चुनाव आयोग की भूमिका और महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जनता का विश्वास मौजूदा Chief Election Commissioner से डगमगाया हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौजूदा केंद्र सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है।* *➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️* *मेरा वोट 🗳️ मीना दीदी जी को ।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- Post by Dharmendra Giri1
- कंधई क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Rahat time's1
- Post by Anupam tiwari1