logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय रेलवे अब पटरियों को सड़क के एक्सप्रेस-वे की तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में है। इसका काम रामबाग-वाराणसी के बीच शुरू हो गया है। 110 किलोमीटर लंबी 'सेफ्टी फेंसिंग' (डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप) का कार्य कैसा चल रहा है इसे देखने शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन रामबाग स्टेशन पहुंचे। भारतीय रेलवे अब पटरियों को सड़क के एक्सप्रेस-वे की तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में है। इसका काम रामबाग-वाराणसी के बीच शुरू हो गया है। 110 किलोमीटर लंबी 'सेफ्टी फेंसिंग' (डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप) का कार्य कैसा चल रहा है इसे देखने शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन रामबाग स्टेशन पहुंचे।बिना बाधा के गति से दौड़ेंगी ट्रेनें उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अक्सर मवेशियों के आने से न सिर्फ दुर्घटनाएं होती हैं, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाता है। पटरियों के दोनों ओर स्टील की मजबूत फेंसिंग लग जाने से अवैध अतिक्रमण रुकेगा और ट्रेनें अपनी पूरी क्षमता व गति से बिना किसी बाधा के दौड़ सकेंगी। मंडल रेल प्रबंधक ने गहनता से किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रामबाग यार्ड में पटरियों के जोड़, सिग्नल और क्रासओवर प्वाइंटर का निरीक्षण लिया। उन्होंने झूंसी और रामबाग के बीच मेजर ब्रिज संख्या-111 पर ओवरहेड बिजली के तारों (ओएचई) और ट्रैक के घुमाव (कर्व) की गहराई से जांच की।गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा डीआरएम ने हरदत्तपुर-राजातालाब और रामनाथपुर-हंडिया खास के बीच रेलवे फाटकों (समपार 10सी और 60एसी) का निरीक्षण किया। वहां तैनात गेटमैन हरिकेश यादव से आपातकालीन स्थितियों से निपटने के सवाल पूछे और गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा।कहा- सुरक्षा मशीनों से ही नहीं, सजग कर्मचारियों से भी गेटमैन के ज्ञान की परीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल मशीनों से नहीं, सजग कर्मचारियों से भी आती है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, रजत प्रिय, एम रमेश कुमार, पीएस रावत, धनश्याम चौधरी, मुक्ता सिंह सहित सिग्नल, संरक्षा और वाणिज्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_@karanBhaskar
@karanBhaskar
Singer Mugalsarai, Chandauli•
12 hrs ago

भारतीय रेलवे अब पटरियों को सड़क के एक्सप्रेस-वे की तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में है। इसका काम रामबाग-वाराणसी के बीच शुरू हो गया है। 110 किलोमीटर लंबी 'सेफ्टी फेंसिंग' (डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप) का कार्य कैसा चल रहा है इसे देखने शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन रामबाग स्टेशन पहुंचे। भारतीय रेलवे अब पटरियों को सड़क के एक्सप्रेस-वे की तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में है। इसका काम रामबाग-वाराणसी के बीच शुरू हो गया है। 110 किलोमीटर लंबी 'सेफ्टी फेंसिंग' (डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप) का कार्य कैसा चल रहा है इसे देखने शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन रामबाग स्टेशन पहुंचे।बिना बाधा के गति से दौड़ेंगी ट्रेनें उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अक्सर मवेशियों के आने से न सिर्फ दुर्घटनाएं होती हैं, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाता है। पटरियों के दोनों ओर स्टील की मजबूत फेंसिंग लग जाने से अवैध अतिक्रमण रुकेगा और ट्रेनें अपनी पूरी क्षमता व गति से बिना किसी बाधा के दौड़ सकेंगी। मंडल रेल प्रबंधक ने गहनता से किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रामबाग यार्ड में पटरियों के जोड़, सिग्नल और क्रासओवर प्वाइंटर का निरीक्षण लिया। उन्होंने झूंसी और रामबाग के बीच मेजर ब्रिज संख्या-111 पर ओवरहेड बिजली के तारों (ओएचई) और ट्रैक के घुमाव (कर्व) की गहराई से जांच की।गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा डीआरएम ने हरदत्तपुर-राजातालाब और रामनाथपुर-हंडिया खास के बीच रेलवे फाटकों (समपार 10सी और 60एसी) का निरीक्षण किया। वहां तैनात गेटमैन हरिकेश यादव से आपातकालीन स्थितियों से निपटने के सवाल पूछे और गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा।कहा- सुरक्षा मशीनों से ही नहीं, सजग कर्मचारियों से भी गेटमैन के ज्ञान की परीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल मशीनों से नहीं, सजग कर्मचारियों से भी आती है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, रजत प्रिय, एम रमेश कुमार, पीएस रावत, धनश्याम चौधरी, मुक्ता सिंह सहित सिग्नल, संरक्षा और वाणिज्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from Varanasi and nearby areas
  • Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    1
    Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • भारत के सभी भीम और मीम आर्मी चन्द्रशेखर रावण और ओवैसी से निवेदन भारत सरकार फ्री विजा देगी अभी खामनेयी गए अगला नंबर पाक / फाकिस्तान का नंबर है जा कर इजराइल और अमेरिकन से लड़ाई करना है बाकी सनातन हिन्दु इजराइल का साथ देगे
    10
    भारत के सभी भीम और मीम आर्मी चन्द्रशेखर रावण और ओवैसी 
से निवेदन भारत सरकार फ्री विजा देगी
अभी खामनेयी गए अगला नंबर पाक / फाकिस्तान का नंबर है जा कर इजराइल और अमेरिकन से लड़ाई करना है 
बाकी सनातन हिन्दु इजराइल का साथ देगे
    user_Arvind Kumar
    Arvind Kumar
    Farmer Pindra, Varanasi•
    16 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Vinod Singh
    2
    Post by Vinod Singh
    user_Vinod Singh
    Vinod Singh
    जमानिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Vaishnavi bhakt vinu
    1
    Post by Vaishnavi bhakt vinu
    user_Vaishnavi bhakt vinu
    Vaishnavi bhakt vinu
    Teacher Ghazipur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत, मां गंभीर; ऑटो चालक पर मुकदमा दर्ज रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ऑटो चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के मलहिया निवासी प्रभु नारायण यादव का पुत्र अभय यादव अपनी मां अनीता देवी के साथ मोहनसराय से ऑटो में सवार होकर लोहता थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव स्थित अपने नाना काशीनाथ यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान गंगापुर के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभय यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां अनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगापुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत, मां गंभीर; ऑटो चालक पर मुकदमा दर्ज
रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ऑटो चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लंका थाना क्षेत्र के मलहिया निवासी प्रभु नारायण यादव का पुत्र अभय यादव अपनी मां अनीता देवी के साथ मोहनसराय से ऑटो में सवार होकर लोहता थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव स्थित अपने नाना काशीनाथ यादव के घर जा रहा था। इसी दौरान गंगापुर के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभय यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी मां अनीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गंगापुर चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    9 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना व जनपद भदोही पर दिनांक 05.03.2026 को वादी मुकदमा सुरेंद्र प्रताप सरोज निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही ने लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 04.03.2026 को मेरा पुत्र विशाल उर्फ सोनू सरोज होली के दिन अपनी मोटरसाइकिल से विनय सरोज पुत्र सत्य प्रकाश सरोज निवासी बरमोहिनी के साथ करियांव रोड पर स्थित मोढ़ बाजार में शराब लेने गया था वही पर विशाल उर्फ सोनू का झगड़ा भोनू और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात्रि समय 9 से 10 के बीच हो गया जिससे विनय मौके से डर के कारण अपने घर (बरमोहनी) भाग गया तथा विशाल उर्फ सोनू को अकेला पाकर भोनू और सोनू ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई मारपीट से हुई मृत्यु के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में मु0अ0सं0 93/26, धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई । *श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गैर इरादतन हत्या के घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को भदोही पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना भदोही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/26 धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण भोनू हलवाई उम्र 35 वर्ष और सोनू हलवाई उम्र 40 वर्ष पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही को सुरियावां भदोही रोड़ मकनपुर तिराहे से भदोही पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। सम्बन्धित अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान कर मा0 न्यायालय भेजा गया। *बरामदगी* 01अदद आलाकत्ल डण्डा । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सोनू पुत्र गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही का अपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0स0 785/2003 थाना व जनपद भदोही *गिरफ्तारी करने वाली टीम* उ0नि0 शशांक बाजपेयी मय हमराह हे0का0 रमेश चन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश यादव थाना व जनपद भदोही
    2
    थाना व जनपद भदोही पर दिनांक 05.03.2026 को वादी मुकदमा सुरेंद्र प्रताप सरोज निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही ने लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 04.03.2026 को मेरा पुत्र विशाल उर्फ सोनू सरोज होली के दिन अपनी मोटरसाइकिल से विनय सरोज पुत्र सत्य प्रकाश सरोज निवासी बरमोहिनी के साथ करियांव रोड पर स्थित मोढ़ बाजार में शराब लेने गया था वही पर विशाल उर्फ सोनू का झगड़ा भोनू और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात्रि समय 9 से 10 के बीच हो गया जिससे विनय मौके से डर के कारण अपने घर (बरमोहनी) भाग गया तथा विशाल उर्फ सोनू को अकेला पाकर भोनू और सोनू ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई मारपीट से हुई मृत्यु के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में मु0अ0सं0 93/26, धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई ।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गैर इरादतन हत्या के घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को भदोही पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना भदोही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/26 धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण भोनू हलवाई उम्र 35 वर्ष और सोनू हलवाई उम्र 40 वर्ष पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही को सुरियावां भदोही रोड़ मकनपुर तिराहे से भदोही पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। सम्बन्धित अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*बरामदगी* 01अदद आलाकत्ल डण्डा ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सोनू पुत्र गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही का अपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 785/2003 थाना व जनपद भदोही
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 शशांक बाजपेयी मय हमराह हे0का0 रमेश चन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश यादव थाना व जनपद भदोही
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.