जिला चिकित्सक के निर्देश में मंगलवार को 575 किशोरियों को लगाये गए एचपीवी के टीके सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को 575 किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाए गये। टीके लगाकर सभी किशोरियों को प्रमाण पत्र भी दिये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता है। उन्होंने सभी पालकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को भविष्य में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की संभावनाओं की रोकथाम के लिए एचपीवी का टीका निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जरुर लगवायें। इन अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं एचपीवी के टीके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि यह टीकाकरण जिला चिकित्सालय खण्डवा के साथ साथ सिविल हॉस्पिटल ओकारेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, किल्लौद, हरसूद, पुनासा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहाड़ा, सहेजला, जावर, बीड़, पुरनी, जामकोटा, रिछफल, गोल, सुलगांल, बोराडीमाल, बरुड़, चिचगोहन, धनगांव, कालंका, दीवाल, घाटाखेड़ी, आरुद, बोरगांवबुजुर्ग, कोहदड़, गांधवा, सिंगोट, पिपलोद, गुड़ी, रोशनी, सेंधवाल, खार, आशापुर, गुलाई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, संजगनगर, संजीवनी क्लिनिक गणेशतलाई में भी लगाए जा रहे है

- ANCHOR -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को धार्मिक यात्रा पर ज्योतिर्लिंग ओंकारश्वर पहुंचे, मुख्यमंत्री क़े साथ मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री बिश्वास सारंग, सहित तमाम विधायक मौजूद रहे। अवधूत संत दादा गुरु क़े सम्मान में मुख्यमंत्री ने खंडवा के गजानन आश्रम से कलश यात्रा लेकर खंडवा के ममलेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां भगवान ममलेश्वर की पूजा अर्चना की। दादा गुरु की यह चौथी बार की नर्मदा यात्रा है। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा की दादा गुरु की नर्मदा यात्राका समापन था। मां नर्मदा की कृपा सभी पर बरसती रहे यही पूजा अर्चना बाबा ममलेश्वर से की गई।1
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर में स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। यह अवसर दादा गुरुजी की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन का था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- Post by Ramchandra Kasde1
- बीएमओ डॉ आनंद ओनकर ने सभी अभिभावकों से अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अफवाहों के कारण अपनी बेटियों को टिका लगवाने में हिचक रहे है। जबकि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।1
- खंडवा जिले के Omkareshwar Temple स्थित Mamleshwar Temple में मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने दादा गुरुजी की चौथी “नर्मदा यात्रा” के समापन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से भगवान ममलेश्वर का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Prahlad Patel तथा दादा गुरुजी के साथ गजानन आश्रम से ममलेश्वर मंदिर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की। कार्यक्रम में विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- Post by Danish Raza Khan1
- नए हरसूद की कृषि उपज मंडी में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। मंडी में फिलहाल गेहूं का भाव लगभग 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिस पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी घोषित किया गया है। लेकिन किसानों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद राजस्थान में सरकार किसानों को गेहूं पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे रही है, जबकि मध्य प्रदेश में केवल 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस ही निर्धारित किया गया है।1