logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शतरंज में जीरापुर के तीन खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) ब्लॉक स्तर पर सांदीपनी स्कूल में आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शतरंज स्पर्धा में रामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय जीरापुर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। विद्यालय के महावीर पंवार, घनश्याम चौहान पिता और श्रीओम सोंधिया ने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय संचालक संजय सिंह पंवार एवं प्राचार्या श्रीमती कलावती भिलाला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा विद्यालय की पहचान है। रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। तीनों विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

9 hrs ago
user_Pawan kumar jatav patrkar
Pawan kumar jatav patrkar
Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
a5100ddd-f01e-4315-b78d-a7ade133dd2a

शतरंज में जीरापुर के तीन खिलाड़ियों का जलवा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पवन कुमार जाटव अमन संवाद / जीरापुर (राजगढ़) ब्लॉक स्तर पर सांदीपनी स्कूल में आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की शतरंज स्पर्धा में रामकृष्ण विवेकानंद विद्यालय जीरापुर के तीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। विद्यालय के महावीर पंवार, घनश्याम चौहान पिता और श्रीओम सोंधिया ने ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय संचालक संजय सिंह पंवार एवं प्राचार्या श्रीमती कलावती भिलाला ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा विद्यालय की पहचान है। रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। तीनों विद्यार्थियों के जिला स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
    1
    राजगढ़ एम पी
ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया।  विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो  की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया  
हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया।
भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ  आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया।
आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा*

*वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी*

मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला  परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली।

किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है।

*किसानों के 2 बड़े आरोप -*

*1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं।
*2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं।

*किसान संघ की दो टूक चेतावनी -*
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है।

*प्रमुख मांगें :-*
1.  फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं।
2.  अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए।
3.  फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
4.  किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए।

इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩
    1
    लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह
सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
*
बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* 
यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया।
कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन
माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा।
विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱
बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जान हथेली पर! कंठाल नदी की डूबी पुलिया, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन? सुसनेर। ग्राम मैना की और जाने वाले मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी पुलिया पर बारिश के चलते जलमग्न हो गई। मंगलवार की शाम 5 बजे हालात यह रहे कि पुलिया पर घुटनो तक पानी भर गया। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान को हथेली पर रखकर के पुलिया को पार करते हुए नजर आए। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दे की इस क्षतिग्रस्त पुलिया के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारीयो तक गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनो के अलावा आज तक कुछ नही मिला। नतीजन सालों से यही जीवन्त समस्या बनी हुई है शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता ने अन्नदाताओं और आमजन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। क्या किसी अनहोनी के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी
    1
    जान हथेली पर! कंठाल नदी की डूबी पुलिया, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन?
सुसनेर। ग्राम मैना की और जाने वाले मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी पुलिया पर बारिश के चलते जलमग्न हो गई। मंगलवार की शाम 5 बजे हालात यह रहे कि पुलिया पर घुटनो तक पानी भर गया। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान को हथेली पर रखकर के पुलिया को पार करते हुए नजर आए। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दे की इस क्षतिग्रस्त पुलिया के नवनिर्माण को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारीयो तक गुहार लगा चुके है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनो के अलावा आज तक कुछ नही मिला। नतीजन सालों से यही जीवन्त समस्या बनी हुई है शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता ने अन्नदाताओं और आमजन को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। क्या किसी अनहोनी के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला घायल सुसनेर याहया खान सुसनेर। मोड़ी और सिरपोई के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति सुसनेर की ओर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 के पायलट रिजवान खान ने सूझबूझ और तत्परता से सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला घायल
सुसनेर
याहया खान 
सुसनेर। मोड़ी और सिरपोई के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति सुसनेर की ओर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 के पायलट   रिजवान खान ने सूझबूझ और तत्परता से  सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Jay. jawan.jay.kisaan. Jay shree.ram. Jay shree.ram Jay
    1
    Jay. jawan.jay.kisaan.

Jay shree.ram. Jay shree.ram Jay
    user_Vikram Singh Panwar
    Vikram Singh Panwar
    Farmer खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए
    1
    राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड
राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। �
Desh Dhwani News +1
राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है।
इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी।
Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News
नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.