Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुदाई में निकला शिवलिंग, हाथरस में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.... हाथरस। हाथरसी मैया मंदिर के पास रविवार को खुदाई के दौरान जमीन से शिवलिंग निकलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को लगातार सपने आने के बाद इस स्थान पर खुदाई की गई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा बनी हुई है, वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
Sunil kumar
खुदाई में निकला शिवलिंग, हाथरस में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.... हाथरस। हाथरसी मैया मंदिर के पास रविवार को खुदाई के दौरान जमीन से शिवलिंग निकलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को लगातार सपने आने के बाद इस स्थान पर खुदाई की गई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा बनी हुई है, वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
- Kumar Souravगया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार😤16 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस की सासनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर राजस्व और भूमि विवाद से जुड़ी थीं। अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए, वहीं डीएम ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" का किया विधिवत शुभारंभ। *मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु कलेक्ट्रेट स्टेडियम से थाना कोतवाली सदर स्थित तालाब चौराहे तक महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हाथरस पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण* के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। 🔴आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स,पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा "मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण" के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, जिला स्टेडियम कलेक्ट्रेट से थाना कोतवाली नगर स्थित तालाब चौराहे तक निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री श्यामवीर सिंह, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी सीसीटीवी सेल एवं, प्रभारी यातायात, पीआरवी वाहन व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी,महिला कर्मचारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । ✅ इस रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद हाथरस पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति 🚫 शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। *आज दिनांक 22.03.2026 को"मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण" का विधिवत शुभारंभ किया गया है । यह चरण 19.03.2026 से 17.04.2026 तक चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन है ।* महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली के दौरान पीआरवी वाहन के पी.ए. सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/जिंगल प्रसारित किये गये तथा पीआरवी वाहन व अन्य चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर्स/बैनर के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार/उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0पुलिस पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं/कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वीमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098, वन स्टाप सेंटर- 181, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन नं0-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि व मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि व अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली क्रीड़ा स्टेडियम कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर हतिसा पुल, ओढपुरा तिराहा से होते हुए तालाब ओवर ब्रिज पर समाप्त हुई ।4
- थाना लोधा के ग्राम डिग्सी में दो पक्षों में हुए झगड़े के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गभाना श्री महेश कुमार द्वारा दी गई बाइट1
- सासनी । तहसील सासनी के सभागार में सोमवार को 'तहसील संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी (DM) अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक (SP) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से की। समाधान दिवस के दौरान कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को सुना और अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। दर्ज की गई शिकायतों में मुख्य रूप से राजस्व विभाग और भूमि विवाद से संबंधित मामले शामिल रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा , तहसीलदार डॉली यादव, और तहसील स्तर के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत पहुँचाना रहा।2
- हाथरस में बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन हाथरस। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी के जनपद आगमन और प्रस्तावित 'ग्राम समिति सम्मेलन' को ऐतिहासिक बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. गुलबीर सिंह और कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार जायसवाल ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन जनपद के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान ब्रज प्रांत और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी विकास खंडों के अध्यक्ष व मंत्रियों को सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में हाल ही में हुई असमय वर्षा और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री वीरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री धर्मेंद्र जी, जिला अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, जिला महिला प्रमुख चौ. माधवी सिंह, रघुवर दयाल शर्मा, आशा देवी, रेणु देवी, योगेंद्र सिंह, मुकेश पाठक, संजीव शर्मा, जयगोपाल, दुष्यंत प्रताप सिंह और राम किशन शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह के अध्यक्षीय संबोधन के साथ बैठक का समापन हुआ।3
- बुलंदशहर ब्रेकिंग | ईद-उल-फितर पर दिखी भाईचारे की मिसाल, हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन यूपी के बुलंदशहर में आज ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे जनपद में अकीदत और उत्साह के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई। जिले की सभी ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां जिला प्रशासन ने पहले से ही साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए थे। जनपद मुख्यालय स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना उसामा ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नगर पालिका द्वारा बनाए गए कैम्प में रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नमाज अदा कर अपने घर लौट रहे लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। खास बात ये रही कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के भी पुख्ता इंतजाम किए गए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, सीओ प्रखर पांडेय और ईओ नगर पालिका डॉ अश्विनी कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर—बुलंदशहर में ईद का त्योहार शांति, सुरक्षा और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। एडिटर समाज सेवी पत्रकार चौधरी अजय पाल सिंह4
- गौ रक्षा और हिंदुत्व के नाम पर जीतने वाली भाजपा प्रचंड बहुमत में होने के बावजूद भी गौ हत्या को क्यों नहीं रोक पा रही है? गौ हत्या रुक जाएगी तो नकली हिन्दू, ढोंगी आदित्यनाथ, कालनेमी और सरेंडर मोदी वोट किसके नाम पे मांगेगे? उल्टा गौ-रक्षकों के उपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उकसाया और बाद में आंसू गैस के गोले भी छोड़े अब लगभग 40 गौ रक्षकों को पकड़ रखा है पुलिस द्वारा हत्या को एक हादसा बताया जा रहा है, तो न्याय कैसे मिल पाएगा? SSP साहब ने कैसे क्लीन चिट दे दी, इतनी जल्दी क्यों? अपना दामन साफ दिखाने के लिए👌👌 ब्रज वृंदावन गोकुल बरसाना सभी मथुरा से ही हैं क्यों कि कृष्ण से ही हैं कृष्ण गौ भक्त थे गौ पालक और गौ रक्षा किए इसलिए गोपाल और गोविन्द नाम पर गया आज विश्व भर से कथावाचक कथाकार और भी कई साधु संत वहां रहते है कोई राधा नाम कोई कृष्ण या गोविंद नाम जप रहे परंतु ऐसे पवित्र भूमि पर भी गौ रक्षा करने पर रहे कई गौ रक्षक पूर्व में बलिदान हुए हैं या गौ की हत्या होने के बाद सरक जाम करने पर पूर्व में भी लाठी खाए और जेल काटे है ।। क्या कृष्ण या राधा यानी नारायण और भगवती खुश हैं? यह देखकर क्या राधा कृष्ण के नाम पर बैठे मठ मंदिर वाले लोग विचार करते है की संपूर्ण शक्ति धर्म की गौ माता में ही है धर्म की धूरी गौ माता में ही है सभी देवता की वास गो माता में ही है।। यदि करते विचार तो अकेले शंकराचार्य जी सरक पर नही होते वास्तव में सनातनी ने धर्म को धारण करने के बदले धर्म से अलग चलकर अपनी ही धर्म की हानि किया जिसका कारण है कि कृष्ण की भूमि पर गौ रक्षा करने वाले एक संन्यासी की दर्दनाक मृत्यु हुई सांसारिक रूप से मृत्यु है परन्तु फरसा वाले बाबा तो गौलोक वासी हुए पर इस लोक वाले लोग अपनी गति बिगाड़ रहे क्यों?? 🙏ॐ शांति ॐ 🙏1
- हाथरस शहर के बागला डिग्री कॉलेज मैदान में सोमवार को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 42 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 261 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अंजुला सिंह माहौर, डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।1