सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर की रेल परियोजनाओं पर फोकस सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट इंदौर स्टेशन व ,लक्ष्मीबाई नगर सहित आसपास के स्टेशनों के विस्तार,नई ट्रेनों के संचालन,बढ़ाए गए फेरों को नियमित करने एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा नई दिल्ली/इंदौर। आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंदौर लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में विस्तृत चर्चा की। बैठक में इंदौर एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों के विस्तार,लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी,नई ट्रेनों के संचालन,बढ़ाए गए फेरों को नियमित करने तथा यात्रियों की सुविधाओं के व्यापक विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री से वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाला सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सिंहस्थ के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार भी है। ऐसे में इंदौर एवं आसपास के रेलवे नेटवर्क को समय रहते मजबूत करना, स्टेशनों का विस्तार करना तथा यात्रियों के लिए आधुनिक और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन एवं लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ-साथ राऊ,,राजेंद्र नगर, चंद्रावतीगंज गौतमपुरा सहित आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विस्तार, प्लेटफॉर्म क्षमता बढ़ाने, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर-खंडवा रेल परियोजना, इंदौर-दाहोद रेल परियोजना सहित क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आग्रह किया। उन्होंने इंदौर से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों के संचालन, वर्तमान में अतिरिक्त फेरों के रूप में चल रही ट्रेनों को नियमित करने तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई रेल सेवाएं प्रारंभ करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद शंकर लालवानी द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को सभी परियोजनाओं एवं प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इंदौर एवं आसपास के रेलवे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा, "सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का आयोजन नहीं, बल्कि पूरे मालवा और मध्यप्रदेश की आस्था, सेवा और व्यवस्थाओं की परीक्षा है। करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंदौर की रेल अधोसंरचना को समय रहते सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई नगर सहित आसपास के स्टेशनों का विकास, नई ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त फेरों को नियमित करना तथा लंबित रेल परियोजनाओं को गति देना अत्यंत आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सकारात्मक सहयोग से इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं सुगम रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।"

- Available for Sale Locality : इंदौर उज्जैन रोड Area (dimensions) : 1500 से 5500 Property Type : Residential Plot इंदौर उज्जैन के सिक्स लाइन में रोड पर कमर्शियल प्लाट खरीदे जहां विकास निरंतर हो रहा है वहीं पर खरीदे अपना प्लॉट2
- इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ा हस्ताक्षर अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प बड़ा गणपति चौराहे पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, युवाओं को दिया जागरूकता का संदेश इंदौर। शहर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार तेज़ हो रहा है। सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने गुरुवार को बड़ा गणपति चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकों को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राहगीरों और युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा आज समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जनजागरूकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। अभियान में लोकसभा अध्यक्ष सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।,,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट हेडिंग: इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ा हस्ताक्षर अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प एंकर: इंदौर में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। बड़ा गणपति चौराहे पर सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर युवाओं और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। वीओ: सेवा सेतु शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में राहगीरों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ अपनी सहभागिता दर्ज कराई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जनजागरूकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। अभियान में सरिता तिवारी, संजय तिवारी, सचिन तेजाराम परमार, जगदीश गर्ग, हिमांशु यादव, संजय सहित समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समिति ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। टैग: इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।1
- 🎥 **क्या आप अपने Business का TV जैसी Quality वाला Advertisement बनवाना चाहते हैं?** अब सिर्फ **₹999** में अपने **Shop, Restaurant, Clinic, School, Gym, Salon, Hotel, Coaching** या किसी भी Business के लिए शानदार **AI Marketing Video** बनवाइए। 🔥 **स्पेशल ऑफर:** ✅ Professional AI Video – सिर्फ **₹999** ✅ **Shuru App पर आपके जिले में 1 सप्ताह तक FREE Promotion** ✅ WhatsApp, Facebook, Instagram & YouTube पर आसानी से शेयर करें ✅ ज्यादा Customers तक पहुँचें और अपने Business को नई पहचान दें 📞 आज ही मुझसे WhatsApp पर संपर्क करें और अपने Business की AI Video बनवाएँ। 🎥 **क्या आप अपने Business का TV जैसी Quality वाला Advertisement बनवाना चाहते हैं?** अब सिर्फ **₹999** में अपने **Shop, Restaurant, Clinic, School, Gym, Salon, Hotel, Coaching** या किसी भी Business के लिए शानदार **AI Marketing Video** बनवाइए। 🔥 **स्पेशल ऑफर:** ✅ Professional AI Video – सिर्फ **₹999** ✅ **Shuru App पर आपके जिले में 1 सप्ताह तक FREE Promotion** ✅ WhatsApp, Facebook, Instagram & YouTube पर आसानी से शेयर करें ✅ ज्यादा Customers तक पहुँचें और अपने Business को नई पहचान दें 📞 आज ही मुझसे WhatsApp पर संपर्क करें और अपने Business की AI Video बनवाएँ।1
- यह है हमारा इंदौर नंबर वन जहां पर कचरे का ढेर लगा हुआ है एक हफ्ते से और महापौर जी बोल रहे हैं कि कचरे की गाड़ी के पास जाकर एक सेल्फी लीजिए विश्व रिकॉर्ड बनेगा लेकिन गले का कचरा तो उठ नहीं पा रहा है विश्व रिकॉर्ड कैसे बन पाएगा वार्ड नंबर 3 महेश चौधरी का1
- इंदौर के चर्चित रमेश साहू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला हाईकोर्ट अधिवक्ता अपूर्व जैन के अनुसार, वर्ष 2020 में तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा स्थित एक ढाबे पर लूट और डकैती की वारदात के दौरान तत्कालीन शिवसेना अध्यक्ष रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी भी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी थी। घटना के बाद तेजाजी नगर पुलिस ने हत्या, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। करीब छह वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष कुल 28 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, प्रत्यक्षदर्शी और अन्य साक्षी शामिल रहे। सभी पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने प्रेम सिंह विजय और सुनील चौहान सहित तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं राहुल उर्फ पप्पू, कमल, कालू सिंह, अंतिम और रेन सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अधिवक्ता अपूर्व जैन ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में मृतक की पत्नी और बेटी की प्रत्यक्षदर्शी गवाही अभियोजन पक्ष के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई, जिसने दोषियों के खिलाफ आरोपों को मजबूत आधार प्रदान किया। बाइट: अपूर्व जैन, हाईकोर्ट अधिवक्ता, इंदौर1
- Indore अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का पर्दाफाश, 5 देसी पिस्टल जब्त | Indore News1