Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीडियो पूरा देखें 🚶🚶🚶🙏🙏🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏 🙏🙏🙏🇮🇳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Arbind Kumar
वीडियो पूरा देखें 🚶🚶🚶🙏🙏🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏 🙏🙏🙏🇮🇳🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज, पुत्र मातीन (निवासी खजांची टोला, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरदोई) और नजावत, पुत्र जमायत खां (निवासी बढ़ाईंन पुरवा पिहानी चुंगी, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई) के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 20.570 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,30,000 आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से ₹1,080 की नकदी भी बरामद की है। इस पूरे मामले के संबंध में लखनऊ कमिश्नरेट के थाना बीकेटी में मुकदमा संख्या 282/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- बाराबंकी में CM योगी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस और सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये दोनों दल विकास और विरासत के घोर विरोधी हैं।1
- 💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔🚶🚶🚶🚶🚶🚶🚶🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹🥹 majak1
- योगी बाराबंकी के लोधेश्वर धाम महादेवा पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के लिए 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।1
- जंतर-मंतर पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के आंदोलन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाराबंकी में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में सतरिख नाका चौराहे से कलेक्ट्रेट तक एक पैदल मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। आप जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, जिनका उद्देश्य नीट पेपर लीक जैसे मामलों से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाना और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने लंबे अनशन के बावजूद केंद्र सरकार ने उनसे संवाद करने का कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि 18 जुलाई को भारी पुलिस बल ने जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया और अनशन से कमजोर हो चुके सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया। पार्टी का आरोप है कि यह दमनकारी कार्रवाई संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रस्तावित 'संसद मार्च' को रोकने के उद्देश्य से की गई थी। इसके साथ ही कार्यकर्ता अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने की भी कड़ी आलोचना की गई। राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, सोनम वांगचुक और आंदोलनकारी युवाओं पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच तथा देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नफीस अंसारी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि पांडे, रामनगर विधानसभा अध्यक्ष राजू शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष अफसाना बानो, नन्हे राम यादव, अजय वर्मा, टानू चौहान, अयोध्या प्रजापति, चांद बाबू, बलवंत यादव, अरविंद यादव, नफील खान, हंसराज गौतम, हरिपाल धनगर, नियाज़, जवाहर और बलजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी स्थित श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने ₹542 करोड़ से अधिक की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर के भव्य कॉरिडोर के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही यहां कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी तीखा निशाना साधा। अपने भाषण में उन्होंने देश की स्वतंत्रता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों राजा बलभद्र सिंह, लखन पासी, महाराजा बिजली पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोबिंद सिंह जी के योगदान का विशेष उल्लेख किया और कहा कि आज पूरा देश उन्हें सम्मानपूर्वक याद करता है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक और बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु व आम जनता उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर को लेकर सीएम योगी ने एक बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी का यह बयान भक्तों के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी साबित होने वाला है।1
- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है, जहाँ समर्थकों ने दोबारा अपना मंच तैयार कर लिया है। इस प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने साफ तौर पर कहा है कि वे लोग आज भी संसद मार्च करेंगे।1