शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, ई-आफिस के माध्यम से अधिकाधिक करें पत्राचार- कलेक्टर ==== सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो को अनावश्यक न करें फोर्स क्लोज- कलेक्टर ==== कलेक्टर ने नॉन अटेंडेंट करने वाले अधिकारियो के वेतन काटने के निर्देश दिए ==== कलेक्टर ने समयावधि पत्रो की समीक्षा कर दिए निर्देश ==== शहडोल 31 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं अनावश्यक रूप से फोर्स क्लोज न करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतो का प्राथमिकता के साथ विभागीय अधिकारी निराकरण करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि ई-आफिस के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रो को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागो (शाखा) द्वारा अभी तक ई-आफिस का कार्य प्रारंभ नही किया गया वहॉ ई-आफिस प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रारंभ नही होने पर संबंधितो के विरूद्व जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को नॉन अटेंड करने वाले अधिकारियो को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का वेतन कटाने के निर्देश दिए। जिन अधिकारियो को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए है उनमें सहायक आपूर्ति अधिकारी बुढार, औषधि निरीक्षक, कनिष्ठ लेखा अधिकारी,पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल, पीओ डूडा, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग,निरीक्षक थाना ब्यौहारी,तहसीलदार गोहपारू, रीजनल मैनेजर राजस्व, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर के नाम शामिल है। कलेक्टर ने पीएम श्रम योगी मान-धन योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम श्रम योगी मान-धन योजना के पात्र व्यक्तियो को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो में लंबित सीएम हेल्पलाइन के शिकायतो के निराकरण की समीक्षा कर ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, ई-आफिस के माध्यम से अधिकाधिक करें पत्राचार- कलेक्टर ==== सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो को अनावश्यक न करें फोर्स क्लोज- कलेक्टर ==== कलेक्टर ने नॉन अटेंडेंट करने वाले अधिकारियो के वेतन काटने के निर्देश दिए ==== कलेक्टर ने समयावधि पत्रो की समीक्षा कर दिए निर्देश ==== शहडोल 31 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतो के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक बंद कराएं अनावश्यक रूप से फोर्स क्लोज न करें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतो का प्राथमिकता के साथ विभागीय अधिकारी निराकरण करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि ई-आफिस के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रो को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागो (शाखा) द्वारा अभी तक ई-आफिस का कार्य प्रारंभ नही किया गया वहॉ ई-आफिस प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रारंभ नही होने पर संबंधितो
के विरूद्व जुर्माने की कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को नॉन अटेंड करने वाले अधिकारियो को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का वेतन कटाने के निर्देश दिए। जिन अधिकारियो को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए है उनमें सहायक आपूर्ति अधिकारी बुढार, औषधि निरीक्षक, कनिष्ठ लेखा अधिकारी,पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल, पीओ डूडा, कार्यपालन यंत्री नर्मदा घाटी विकास विभाग,निरीक्षक थाना ब्यौहारी,तहसीलदार गोहपारू, रीजनल मैनेजर राजस्व, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर के नाम शामिल है। कलेक्टर ने पीएम श्रम योगी मान-धन योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम श्रम योगी मान-धन योजना के पात्र व्यक्तियो को लाभ दिलाना सुनिश्चित करें और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो में लंबित सीएम हेल्पलाइन के शिकायतो के निराकरण की समीक्षा कर ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
- कॉलेज में बिताए पल हमेशा याद आएंगे ब्योहारी | पंडित राम किशोर शुक्ला शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के मुख्य लेखपाल वंश बहादुर सिंह को सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में जीवन का ज्यादातर समय बीता है, यहां बिताए पल हमेशा याद आएंगे।3
- Sidhi jila khaddi area ki ghatna Jo Khushi uske Naam Se Hui Hai 24 February ke din vah ghatna ko dabane ki koshish ki ja rahi hai main Narendra Singh bess Gram Panchayat kuniya6
- बुलंदशहर: कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटों से मची अफरातफरी। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस आग बुझाने में जुटी, सीओ मौके पर पहुंचे। दूर-दूर तक उठती लपटों से लोगों में दहशत, काबू पाने के प्रयास जारी। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं, बुलंदशहर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वैन बुलाई गईं। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के 4 नंबर कट के पास मैट्रिक्स कैमिकल फैक्ट्री में हादसा। #Bulandshahr #Fire #ATReel1
- कटनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के टॉयलेट डिब्बे में एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना मिली, मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंच गई। बताया जा रहा है कि शिशु को बेहद असहाय हालत में छोड़ दिया गया था। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने मासूम को इस हालत में छोड़ा। यह घटना एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है—आखिर कब तक मासूम यूं ही बेबस छोड़ दिए जाएंगे? इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हो गई है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 31/03/26* *थाना चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.)* *थाना चित्रकूट पुलिस की बडी कार्यवाही* *– कन्टेनर ट्रक मे 53 नग भैस एवं पडवा को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन करते हुये 04 पशु तस्करो को ट्रक सहित पकडा गया -* *श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना के कुशल निर्देशन एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण /देहात सतना एवं श्री राजेश कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी श्री निरी जी.एस. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा बगदरा घाटी तरफ से आ रहे रजौला तिराहा के पास एक कन्टेनर ट्रक मे क्रूरतापूर्वक भरे 53 नग भैस एवं पडवा के साथ ट्रक सहित रंगे हाथ 04 पशु तस्करो को पकडा गया *घटना विवरण* दिनाक 31/03/26 को प्र.आर.853 अंकित सिंह मय हमराह स्टाफ के दौरान भ्रमण जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 मे पड़ा/ भैंस लादकर बिक्री करने हेतु बगदरा घाटी रोड़ से होते हुए उत्तरप्रदेश तरफ ले जा रहे है । हमराही बल के बगदरा घाटी तरफ से एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक आते हुये दिखा जिसे रजौला तिराहा के पास रोका गया जो चालक कन्टेनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास किया तब हमराह स्टाफ द्वारा चालक को घेराबन्दीकर पकडा गया एक लाल सफेद रंग का कन्टेनर ट्रक. क्र. MH04GC5024 पाया गया एवं कन्टेनर ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा गया तो कुल 53 नग भैस पड़वा ठसाठस भरे मिले । जिनके खड़े व बैठने की पर्याप्त जगह उपलब्ध नही थी भैसो को क्रुरतापूर्वक बांधकर कन्टेनर ट्रक के अंदर लोडकर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र का होना बताया व उसके साथी सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र, सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र , सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. के होना बताये । आरोपीगणो के कब्जे से 53 नग भैस पडवा एवं लादकर ले जाने वाले वाहन कन्टेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 को जब्त किया गया है । आरोपी गणो के विरुद्ध अपराध क्र 137/26 धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 4/6 म.प्र. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 3/181 एमव्ही एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है । जब्ती- 1. कनटेनर ट्रक क्र. MH04GC5024 कीमती 10,00,000/-(दस लाख) रूपये एवं कुल 53 नग भैस व पडवा कीमती 13,00,000/-(तेरह लाख) कुल कीमती तेरह लाख (23,00,000/-) । आरोपी- 1. आयाज खान पिता रहीश खान उम्र 40 वर्ष निवासी अमरौधा भोगनीपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र. 2. सफरूद्दीन पिता मुफ्तार खान उम्र 27 वर्ष निवासी छोटी मलहटी हाल निवासी सिंधि कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर म.प्र. 3. सलमान कुरैशी पिता मो.सफीक उम्र 22 वर्ष निवासी बोराबाग टक्कर थाना हनुमानताल जिला जबलपुर मध्यप्रदेश 4. सरीफ पिता अब्दुल सईद उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़ी मोहल्ला कसाई मण्डी के पास वार्ड नं. 02 थाना कोतवाली जिला दमोह म.प्र. *सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी चित्रकूट निरी.जी.एस.वाजपेयी, प्र.आर. 853 अंकिंत सिंह ,आर 298 रामबगस नेताम ,आर 394 तरुण सेन , निखिल सिंह, आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल ,आर 49 मानवेन्द्र सिंह1
- लेकिन आम आदमी की जिंदगी इतनी व्यस्त होती है कि उसे किसी भी चीज का समय ही नहीं मिल पाता1
- न्यू बस स्टैंड रीवा से रतहरा बाईपास तक पूरी जाम की स्थिति निर्मित है कोई प्रशासन न कोई पुलिस कोई भी व्यवस्था में नहीं लगा हुआ है पूरी पब्लिक परेशान हो रही है सब अपने किसी को हॉस्पिटल जाना है किसी को कुछ काम है किसी को कुछ काम है सब अपने-अपने काम में लेट हो रहे हैं प्रशासन क्या कर रहा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है कंस्ट्रक्शन का काम जो की रात में करना चाहिए वह शाम के समय कर रहे हैं जिससे आम पब्लिक को काफी परेशानी एवं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यह प्रशासन की लापरवाही है जिसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए यही पब्लिक की मांग है जो भी परेशानियां चल रही है लोगों की उसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन को मुस्तैदी से और फास्ट काम करना चाहिए। जिससे पब्लिक को परेशानियों का सामना न करना पड़े रीवा वासीओ को इन कंस्ट्रक्शन के कामों से पूरी तरह से इनका सभी कार्य पूरी तरह से प्रभावित है और पूरी पब्लिक सभी लोग परेशान हैं।1
- *मुआवजा बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप! कलेक्टर से न्याय की गुहार* मैहर/अमरपाटन। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। तहसील अमरपाटन के नादन टोला स्थित आराजी नंबर 1488 और 1489 के भूमि स्वामियों ने कलेक्टर मैहर को आवेदन सौंपकर मुआवजा भुगतान में भारी गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाया है। संबंधित भूमि का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है और रिकॉर्ड में सभी भू-स्वामी संयुक्त रूप से सावित्री देवी, कौशल प्रसाद, इंद्रमणि, राजकिशोर्, लवकुश के नाम दर्ज हैं। इसके बावजूद मुआवजा राशि एक ही व्यक्ति के नाम देने की तैयारी की जा रही है, जिसे सह खतेदारो ने सरासर अन्याय बताया है। सह खातेदारों का कहना है कि उक्त भूमि नहर परियोजना के अंतर्गत प्रभावित है और इसका मुआवजा सभी हिस्सेदारों को बराबर-बराबर (1/5-1/5 हिस्से) में मिलना चाहिए। लेकिन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर एक पक्ष को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। अगर मुआवजा वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो गांव में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आवेदक ने मांग की है कि मौके पर निष्पक्ष निरीक्षण कराया जाए और सभी भू-स्वामियों के नाम पर न्यायसंगत तरीके से मुआवजा बांटा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। क्या प्रशासन नियमों के मुताबिक सभी को हक देगा, या फिर मुआवजे में पक्षपात की ये कहानी और गहरी होगी?1