*रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक जिले में होंगे विविध आयोजन* *स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मंदिरों, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर आयोजित शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 अगस्त को हुई बैठक के निर्देशों के तहत संबंधित विभागों को निर्धारित तिथियों पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को ‘एक राखी-एक संकल्प’, ‘रक्षा सूत्र-एक राखी-एक रिश्ता’ और ‘पेड़ को राखी’ जैसी गतिविधियां जनसहयोग से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में प्रकृति संरक्षण पर कहानी एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी। 2 सितंबर को बलराम जयंती पर कृषि महोत्सव आयोजित कर पारंपरिक कृषि कला, आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती पर प्रदर्शनी-सह-संवाद किया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूलों में मटकी एवं बांसुरी प्रतियोगिता, जीवंत झांकियां, भाषण प्रतियोगिता तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां कराई जाएंगी। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक शालाओं में बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार की व्यवस्था भी की जाएगी। जिले के कृष्ण मंदिरों, मठों एवं देवालयों का विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न आयोजन होंगे। जिला जेल में भी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा, चित्रकला, बांसुरी वादन एवं ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां होंगी। गौशालाओं में स्वच्छता, गौ-रक्षा सूत्र एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर आयोजित किए जाएंगे। शासन ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तिमय वातावरण तैयार करने, श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों एवं आख्यानों पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन तथा युवाओं को इससे जोड़ने के लिए स्कूलों में वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर जनसुविधा, सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागों, जनपद पंचायतों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियां निर्धारित तिथियों पर आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
*रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक जिले में होंगे विविध आयोजन* *स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मंदिरों, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर आयोजित शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 अगस्त को हुई बैठक के निर्देशों के तहत संबंधित विभागों को निर्धारित तिथियों पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को ‘एक राखी-एक संकल्प’, ‘रक्षा सूत्र-एक राखी-एक रिश्ता’ और ‘पेड़ को राखी’ जैसी गतिविधियां जनसहयोग से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में प्रकृति संरक्षण पर कहानी एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी। 2 सितंबर को बलराम जयंती पर कृषि महोत्सव आयोजित कर पारंपरिक कृषि कला, आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती पर प्रदर्शनी-सह-संवाद किया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूलों में मटकी एवं बांसुरी प्रतियोगिता, जीवंत झांकियां, भाषण प्रतियोगिता तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां कराई जाएंगी। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक शालाओं में बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार की व्यवस्था भी की जाएगी। जिले के कृष्ण मंदिरों, मठों एवं देवालयों का विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न आयोजन होंगे। जिला जेल में भी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्र के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा, चित्रकला, बांसुरी वादन एवं ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां होंगी। गौशालाओं में स्वच्छता, गौ-रक्षा सूत्र एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर आयोजित किए जाएंगे। शासन ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तिमय वातावरण तैयार करने, श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रसंगों एवं आख्यानों पर आधारित पुस्तक के प्रकाशन तथा युवाओं को इससे जोड़ने के लिए स्कूलों में वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर जनसुविधा, सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभागों, जनपद पंचायतों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशों का पालन करते हुए सभी गतिविधियां निर्धारित तिथियों पर आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
- *कलेक्टर ने ग्राम ढोढ़न, पलकौन्हा में तीन घंटे तक की जमीन पर बैठकर जनसुनवाई की* *विस्थापित परिवारों की व्यथा और पीड़ा सुनी, निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश* *पुनर्वास राशि का दुरुपयोग न हो, मकान बनाकर यथा शीघ्र शिफ्ट हों* *कलेक्टर ने मुआवजा प्राप्त परिवारों से अन्य स्थान पर बसने की अपील की* *विफल हुए बैंक भुगतान की राशि शीघ्र जारी होगी* *कैम्प लगाकर प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार अधिकारियों द्वारा पात्र किया जा रहा है* *पुनर्वास स्थल पर जमीन चिन्हित कर प्रशासन संवेदशीलता के साथ कर रहा है आधारभूत सुविधाओं का विकास* *महिला बाल विकास अधिकारी को 48 घंटे में आंगनबाड़ी निर्माण प्रारंभ करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश* *पात्र हितग्राहियों को ही मिलेगा पुनर्वास पैकेज* केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत प्रभावित ग्राम ढोढ़न और पलकौन्हा में लगाए गए शिविर का फॉलोअप लेने के लिए बुधवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने ग्रामीणों के बीच बैठकर करीब तीन घंटे तक जनसुनवाई की और प्रत्येक ग्रामीण की व्यथा, पीड़ा और समस्याओं को एक-एक कर सुना। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम विजय द्विवेदी सहित राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *शिविर में प्राप्त हुए आवेदन में जो पात्र है उनका मुआवजा प्रक्रियाधीन है, उन्हें राशि मिलेगी* कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों के बैंक खातों में मुआवजा राशि का भुगतान विफल हुआ है, उनके बैंक खाते संबंधी विवरण शीघ्र ही अपडेट कर पुनः भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही परेशान न हों, पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि शीघ्र पहुंचाई जाएगी। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों के पुनर्वास पैकेज की राशि भी नियमानुसार प्रक्रियाधीन है। जिन विस्थापित लोगों के पास आयु संबधी दस्तावेज नहीं है। उनकी आयु निर्धारण के लिए लगातार जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। आयु संबंधी संदेह वाले व्यक्तियों का अगर कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ तो विशेष रूप से उनका मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आयु का निर्धारण किया जाएगा और पात्र व्यक्तियों को ही पुनर्वास पैकेज का लाभ मिलेगा। *पुनर्वास राशि का सदुपयोग कर मकान निर्माण शुरू करें* कलेक्टर ने ग्रामीणों से अपील की कि जिन परिवारों को मुआवजा एवं पुनर्वास राशि प्राप्त हो चुकी है, वे राशि का सदुपयोग करते हुए प्राथमिकता से अपने मकान का निर्माण शुरू करें। उन्होंने कहा कि राशि का दुरुपयोग न करें। जिन परिवारों के मकान बन चुके हैं, वे बिना किसी भ्रम के स्वेच्छा से विस्थापित ग्राम से अन्य स्थान पर शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनर्वास पैकेज की राशि निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के अनुसार पात्र हितग्राहियों को ही दी जाएगी। *सामूहिक बसाहट के लिए प्रशासन ग्रामीणों को जमीन चिन्हित कर प्रदाय करेगा* कलेक्टर ने कहा कि यदि प्रभावित ग्रामों के लोग एक स्थान पर एक साथ बसना चाहते हैं तो प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए उपयुक्त जमीन चिन्हित कर जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने करौंदिया में मकान निर्माण के लिए आवंटित जमीन पर समय पर मकान निर्माण शुरू करने को कहा। *करौंदिया में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कार्य जारी* कलेक्टर ने बताया कि करौंदिया में मकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ महिला एवं बाल विकास अधिकारी को 48 घंटे के भीतर अस्थायी आंगनवाड़ी निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य एवं विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। सड़कों की मरम्मत का कार्य किया गया है तथा वर्तमान में बोरवेल और हैंडपंप के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक घर को जल जीवन मिशन से जोड़ने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। *धार्मिक स्थलों को भी किया पूरी रीति रिवाज के साथ शिफ्ट किया जाएगा* कलेक्टर ने ग्रामीण को बताया कि विस्थापित ग्रामों के जो धार्मिक स्थल हैं उन स्थलों एवं मूर्तियों को सांस्कृतिक एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ जहां ग्रामीण एक साथ बसाहट में अपने घर बनाएं वहां शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्टर ने डैम साइट का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य कर रही एनसीसी कंपनी के अधिकारियों को डैम साइट की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।2
- छतरपुर जिले के नौगांव में अब तक 26 इंच बारिश, जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी बारिश की संभावना से सतर्क रहने की सलाह 1 जून से 27 अगस्त तक नौगांव में कुल 657 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो करीब 26 इंच के बराबर है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1074.9 मिमी है । 30 अगस्त तक छतरपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है ।1
- टीकमगढ़ जिले की थाना बमोरी कला थाना बना तालाब थाने के सामने की दुकानों में भरा घुटनों से पानी2
- *खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश *भोपाल/टीकमगढ़* टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया। खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है। मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। #मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे। #आभार व्यक्त किया जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है। --- *#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews *खरगापुर में SDM लिंक व्यवस्था की मांग: 26 अगस्त को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात, जल्द व्यवस्था शुरू करने के निर्देश *भोपाल/टीकमगढ़* टीकमगढ़ जिले की *खरगापुर तहसील* में एसडीएम लिंक व्यवस्था शुरू करने को लेकर *26 अगस्त 2026* को *माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* से भेंट कर आग्रह किया गया। खरगापुर तहसील में वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का स्थाई कार्यालय नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के नागरिकों, किसानों और अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए *बल्देवगढ़* तक जाना पड़ता है। मांग की गई है कि *अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बल्देवगढ़ को सप्ताह में 3 दिन खरगापुर में लिंक कर बैठने* की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। #मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल निर्देश इस जनहित से जुड़े विषय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल निर्देश* प्रदान किए हैं। इस व्यवस्था के शुरू होने से खरगापुर क्षेत्र के *आम नागरिकों, किसानों एवं अधिवक्ताओं को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक दूरी तय करने से राहत मिलेगी* और समय पर कार्य हो सकेंगे। #आभार व्यक्त किया जनसुविधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस त्वरित निर्णय पर *माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार* व्यक्त किया गया है। --- *#Khargapur #Tikamgarh #CMMohanYadav #SDMLink #Revenue #MPNews1
- अमृत हरित अभियान के तहत आयुष विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण टीकमगढ़, 26 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को आयुष विभाग परिसर में “अमृत हरित अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पार्षद श्री अभिषेक रानू खरे, सामुदायिक संगठक श्रीमती दीपिका शर्मा, सुश्री आयुषी सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं सिंचाई का संकल्प लिया। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।1
- जल भराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण प्रशासन की सूझबूझ और सजकता *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- खाद वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी, कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन पलेरा : जिले की पलेरा तहसील क्षेत्र के किसानों ने खाद वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार पलेरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि मार्केटिंग सोसायटी में समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त 2026 को खाद वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि पर न तो कार्यालय खुला मिला और न ही खाद का वितरण किया गया। किसानों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने खाद देने से इनकार करते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र किसानों को शीघ्र खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर बुवाई एवं फसल संबंधी कार्य प्रभावित न हों। ज्ञापन पर विनोद यादव, भान सिंह यादव, दशाराम कुशवाहा, प्रमोद अहिरवार, अवधेश, हर प्रसाद सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे2