logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलीगढ़ के रानी अहिल्या बाई होलकर स्टेडियम में स्थित शूटिंग रेंज में बिना किसी मशीन, पंखा, लाइट, इन्वर्टर, आदि सुविधाओ के बच्चे अपना सपना पूरा कर रहे है। हमारी सरकार से यह विनती है कि भारत का विकास करना चाहती है तो खेल के मामलों में भी थोड़ा ध्यान दे। धन्यवाद,

2 hrs ago
user_Amit kumar Amit kumar
Amit kumar Amit kumar
कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अलीगढ़ के रानी अहिल्या बाई होलकर स्टेडियम में स्थित शूटिंग रेंज में बिना किसी मशीन, पंखा, लाइट, इन्वर्टर, आदि सुविधाओ के बच्चे अपना सपना पूरा कर रहे है। हमारी सरकार से यह विनती है कि भारत का विकास करना चाहती है तो खेल के मामलों में भी थोड़ा ध्यान दे। धन्यवाद,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगढ़ जिले के थाना इगलास- के ग्राम जवार में एक अवैध रुप से कट्टी घऱ संचालित होने की सूचना थाना इगलास पुलिस को मिली थी, उक्त सूचना के आधार पर थाना इगलास व गौरई की संयुक्त टीम द्वारा उक्त अवैध रुप से सचालित कट्टी घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई । जिसके क्रम में पुलिस द्वारा उक्त अवैध रुप से संचालित कट्टी घर से 03 भैसे व 02 पड्डे तथा भारी मात्रा में जानवर काटने के उपकरण व अन्य उपकरण पुलिस द्वार बरामद किए गए है तथा 07 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है । पुछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी । *उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी इगलास श्री वरुण कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट* 👇
    1
    अलीगढ़ जिले के थाना इगलास- के ग्राम जवार में एक अवैध रुप से कट्टी घऱ संचालित होने की सूचना थाना इगलास पुलिस को मिली थी, उक्त सूचना के आधार पर थाना इगलास व गौरई की संयुक्त टीम द्वारा उक्त अवैध रुप से सचालित कट्टी घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई । जिसके क्रम में पुलिस द्वारा उक्त अवैध रुप से संचालित कट्टी घर से 03 भैसे व 02 पड्डे तथा भारी मात्रा में जानवर काटने के उपकरण व अन्य उपकरण पुलिस द्वार बरामद किए गए है तथा 07 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है । पुछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जायेगी । 
*उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी इगलास श्री वरुण कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट* 👇
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सासनी क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ विजयगढ़ रोड स्थित बिजाहरी के निकट 'कोमल सिटी' में नवनिर्मित एसबीएस यूनियन स्कूल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और राजनीति क्षेत्र की तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि क़स्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्कूल का मुख्य लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने भी विद्यालय प्रबंधन को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के शैक्षिक उत्थान में इसे एक मील का पत्थर बताया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान क्षेत्र के बच्चों को बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कुशल पाल सिंह, सुजान सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी अर्जुन सिंह, कन्हैया सिंह तौमर, विपुल लुहाड़िया, बंटू वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, दुर्गेश पचौरी, सुशील प्रभाकर, प्रधान हपेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, यश लुहाड़िया, दीपेश भार्गव, राजेश भार्गव, आकाश वार्ष्णेय, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. अरुण सिंह, सतीश शर्मा, संदीप जादौन, अंजय जैन, अम्बुज जैन, माधवी सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    सासनी क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ विजयगढ़ रोड स्थित बिजाहरी के निकट 'कोमल सिटी' में नवनिर्मित एसबीएस यूनियन स्कूल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा और राजनीति क्षेत्र की तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि क़स्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस स्कूल का मुख्य लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और सीबीएसई स्कूल मैनेजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने भी विद्यालय प्रबंधन को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के शैक्षिक उत्थान में इसे एक मील का पत्थर बताया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान क्षेत्र के बच्चों को बेहतर माहौल और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कुशल पाल सिंह, सुजान सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी  ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अभिभावक शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य रूप से चौधरी अर्जुन सिंह, कन्हैया सिंह तौमर, विपुल लुहाड़िया, बंटू वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, दुर्गेश पचौरी, सुशील प्रभाकर, प्रधान हपेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, यश लुहाड़िया, दीपेश भार्गव, राजेश भार्गव, आकाश वार्ष्णेय, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. अरुण सिंह, सतीश शर्मा, संदीप जादौन, अंजय जैन, अम्बुज जैन, माधवी सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी
    1
    नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी
नवरात्रि के दौरान मीट की दुकान खोलने पर गंगीरी में बवाल, बजरंग दल में नाराजगी
    user_Sagar Hindustani
    Sagar Hindustani
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अतरौली के खाटू श्याम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा निकली गई भव्य झांकी
    1
    अतरौली के खाटू श्याम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा निकली गई भव्य झांकी
    user_APNA ARYAVRAT NEWS
    APNA ARYAVRAT NEWS
    Local News Reporter Atrauli, Aligarh•
    22 hrs ago
  • यूपी की हाथरस पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 71 लाख 75 हजार 885 रुपये कीमत के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया। मालखानों में लंबे समय से जमा 279 मुकदमों से जुड़े 249 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इन पदार्थों में स्मैक, हेरोइन, गांजा और चरस जैसे घातक ड्रग्स शामिल थे। यह कार्रवाई आगरा की इंसीनेरेटर यूनिट में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई, वहीं युवाओं को नशे से बचाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
    1
    यूपी की हाथरस पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 71 लाख 75 हजार 885 रुपये कीमत के मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया। मालखानों में लंबे समय से जमा 279 मुकदमों से जुड़े 249 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इन पदार्थों में स्मैक, हेरोइन, गांजा और चरस जैसे घातक ड्रग्स शामिल थे। यह कार्रवाई आगरा की इंसीनेरेटर यूनिट में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई, वहीं युवाओं को नशे से बचाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • Hathras, सहपऊ के पीहुरा स्थित गैस गोदाम पर मारपीट का वीडियो वायरल!,
    1
    Hathras, सहपऊ के पीहुरा स्थित गैस गोदाम पर मारपीट का वीडियो वायरल!,
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    रिपोर्टर विजय देव B.india24.news Hathras, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people Koil, Aligarh•
    21 hrs ago
  • हाथरस में 13 मार्च को लापता हुए रितेश का शव 8 दिन बाद करबन नदी में मिलने के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में मृतक रितेश का फोटो लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। परिजनों ने वर्तमान ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक रितेश थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव विशुनदास का निवासी था। मामले को लेकर परिजनों में भारी रोष है और उन्होंने जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    1
    हाथरस में 13 मार्च को लापता हुए रितेश का शव 8 दिन बाद करबन नदी में मिलने के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने हाथों में मृतक रितेश का फोटो लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। परिजनों ने वर्तमान ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि मृतक रितेश थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव विशुनदास का निवासी था। मामले को लेकर परिजनों में भारी रोष है और उन्होंने जल्द न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद हाथरस पुलिस द्वारा 279 अभियोगो से संबन्धित अनुमानित कीमत ₹7.75 करोड़ मूल्य के अवैध/जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट-*👇🏻
    1
    जनपद हाथरस पुलिस द्वारा 279 अभियोगो से संबन्धित अनुमानित कीमत  ₹7.75 करोड़ मूल्य के अवैध/जब्त मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट-*👇🏻
    user_Astro Mahavastu Expert
    Astro Mahavastu Expert
    Vastu consultant Hathras, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.