*श्रावणी पूर्णिमा एवं संस्कृत दिवस पर बिजेथुआ महावीरन धाम में होगा भव्य आयोजन* *श्रावणी पूर्णिमा एवं संस्कृत दिवस पर विजेश्वरा महावीरन धाम में होगा भव्य आयोजन* कादीपुर, सुल्तानपुर। श्रावणी पूर्णिमा एवं संस्कृत दिवस के पावन अवसर पर 28 अगस्त 2026 को बिजेथुआ महावीरन धाम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। आयोजन अघोरीपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर, कादीपुर, सुल्तानपुर की विद्वत परिषद के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा तथा पीठाधीश्वर अघोरीपीठ बाबा सत्यनाथ मठ हैं। कार्यक्रम व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी रणविजय सिंह संभाल रहे हैं। आयोजन के दौरान विशाल हनुमद् दर्शन, स्वामीजी भोग, सुंदरकांड हनुमदाभिषेक, विशाल भंडारा तथा बाबा सत्यनाथ देवभाषा सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ‘साहित्येन्दु’, संयोजक अजय बहादुर सिंह तथा महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव शामिल हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपरा, संस्कृत एवं देवभाषा के प्रति जनजागरण के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी।

- गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना दो लोग गंभीर घायल कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार होकर गिर गया, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव कार्य के साथ पुलिस टीमों के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे की पूरी जानकारी जांच और प्रशासन की आधिकारिक सूचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- लम्भुआ बाजार में बारहबफात के मौके पर पुलिस की निगरानी में शाँति पूर्वक तरीके से बजार में जुलुस निकाला गया लोगों ने हुसैन को याद किया3
- उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।1
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट1
- *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* सुलतानपुर, लम्भुआ बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही हैं सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई हैं और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी हैं वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्र2
- लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।1
- सुल्तानपुर के नेशनल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में प्रमोद सरोज नाम के एक व्यक्ति, परिजन इलाज करने लाते हैं, और उसके बाद, परिजनों के अनुसार डॉ की बड़ी लापरवाही से प्रमोद सरोज की जान चली गई, डेड बॉडी ले जाने को लेकर 70 की डिमांड कर रहे हैं प्रमोद लम्भुआ के दहेवगोपाल पट्टी के रहने वाले हैं2
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1