पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन 15 सितंबर आवागढ़। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कस्बा आवागढ़ स्थित ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने शासन से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लिए जाने की मांग की। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि यूनियन द्वारा 7 सितंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन एवं विभागीय कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया जब तक शासन स्तर से मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सकारात्मक निर्णय होने के बाद ही पंचायत सहायक विभागीय कार्यों पर पंचायत सहायकों ने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के क्रम में ब्लॉक एवं जिला स्तर से भी आंदोलन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिभाग किया यूनियन की प्रमुख मांगों में पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने, मानदेय 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा प्रदेश की न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर मानदेय दिए जाने की मांग की। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और आवश्यकतानुसार स्थानांतरण/समायोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की इस दौरान सूरज कुमार, राम मिलन, पंकज, अनिल कुमार, शिवानी कुमारी, शिवानी शर्मा, प्रगति, मधु कुशवाहा सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।
पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन 15 सितंबर आवागढ़। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कस्बा आवागढ़ स्थित ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने शासन से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लिए जाने की मांग की। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने बताया कि यूनियन द्वारा 7 सितंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन एवं विभागीय कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया जब तक शासन स्तर से मांगों पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया आंदोलन एवं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सकारात्मक निर्णय होने के बाद ही पंचायत सहायक विभागीय कार्यों पर पंचायत सहायकों ने कहा कि प्रदेशभर में चल रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के क्रम में ब्लॉक एवं जिला स्तर से भी आंदोलन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिभाग किया यूनियन की प्रमुख मांगों में पंचायत सहायकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने, मानदेय 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा प्रदेश की न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर मानदेय दिए जाने की मांग की। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और आवश्यकतानुसार स्थानांतरण/समायोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की इस दौरान सूरज कुमार, राम मिलन, पंकज, अनिल कुमार, शिवानी कुमारी, शिवानी शर्मा, प्रगति, मधु कुशवाहा सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।
- मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।1
- मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन मे विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगो की समस्याएं सुनी मंगलवार को जिलाधिकारी ने ‘जनता दर्शन’ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी, सड़क पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित, टोल प्लाजा प्रबंधन जुटा जलभराव की निकासी में1
- *नगला इमलिया फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में आरोपी अरविंद घायल गिरफ्तार*। *रिपोर्टर विजय देव* हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला इमलिया में हुई फायरिंग की घटना के मामले में एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी अरविंद से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से फायरिंग किए जाने पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी अरविंद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान घटना से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से संबंधित बरामदगी भी की है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ द्वारा दी गई। पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्टर — विजय देव AIMA मीडिया न्यूज़ 24 UP1
- विकास कार्यों में देरी पर डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेश.... हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान डीएम ने आयोग संदर्भों और लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा गया। नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण और भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने तैयार रजिस्ट्रियों का खतौनी अभिलेखों से मिलान कराने तथा त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- गर्भवती अंजली की मौत पर सियासी संग्राम! थाने में सपा का हल्ला बोल, रामजीलाल सुमन धरने पर1
- घर जा रहे एक युवक के पैर पर रास्ते मे सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की मुस्कान कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनपुर में घर जा रहे एक युवक लखन पुत्र राम बहादुर के पैर पर रास्ते में सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर जा रहा था तभी रास्ते में उसके पैर पर सांप ने डस लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।1
- सासनी क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 14 वर्षीय किशोरी ने तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरी के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।1