राजस्थान छापरी चौकी पुलिस की नाक के नीचे से निकली दारू की खेप तो वही महज कुछ दूरी पर छापरी चौकी गुजरात पुलिस ने पकड़ी दारू की खेप। आबूरोड। रीको पुलिस सोती रही, छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की नाक के नीचे से निकल गई 5 लाख की शराब की खेप। आबू रोड के रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है, गुजरात की अंबाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वॉल्सवेगन कार से करीब 5 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप पकड़ ली,हैरानी की बात यह रही कि यह कार आबू रोड के छापरी चौकी क्षेत्र से होकर निकली, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, वही छापरी चौकी से महज कुछ दूरी पर अंबाजी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप पर कार्यवाही की थी, इस कार्यवाही के बाद रीको थाना और छापरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, तो वही अंबाजी पुलिस ने दारू की खेप समेत अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की है। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
राजस्थान छापरी चौकी पुलिस की नाक के नीचे से निकली दारू की खेप तो वही महज कुछ दूरी पर छापरी चौकी गुजरात पुलिस ने पकड़ी दारू की खेप। आबूरोड। रीको पुलिस सोती रही, छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की नाक के नीचे से निकल गई 5 लाख की शराब की खेप। आबू रोड के रीको थाना क्षेत्र की छापरी चौकी पर तैनात पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है, गुजरात की अंबाजी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वॉल्सवेगन कार से करीब 5 लाख रुपए की अवैध शराब की खेप पकड़ ली,हैरानी की बात यह रही कि यह कार आबू रोड के छापरी चौकी क्षेत्र से होकर निकली, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, वही छापरी चौकी से महज कुछ दूरी पर अंबाजी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप पर कार्यवाही की थी, इस कार्यवाही के बाद रीको थाना और छापरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, तो वही अंबाजी पुलिस ने दारू की खेप समेत अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की है। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
- आबूरोड। नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जिला सचिव आई.एस. राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 व 19 अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे टूर्नामेंट में आबूरोड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ी केवल 1 गोल्ड और 1 सिल्वर ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए कुल 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। जिसमे मोइसा केला ने गोल्ड एवं सिल्वर, किशन यादव ने गोल्ड एवं सिल्वर, दृष्टि तिवारी सिल्वर एवं ब्राउंज, ईसाय केला सिल्वर, शानू सोनी ने ब्राउंज मैडल हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 800 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कराटे कोच जसवंत कुमार, कनक सिंह, महेश कुमार, मुकेश धनराज, कुंदन कुमार, चंदा मीणा एवं अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।4
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।1
- “Mahoday, hame 12 din ho gaye hain dharne par baithe hue, lekin abhi tak koi prashasanik karvahi nahi hui hai. Kripya turant sthaniya prashasan ko nirdesh dekar rasta khulvane ki kripa karen.”3
- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।1
- जमाल खान बाली राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. । पचपदरा।राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.1
- आहोर रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ: प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:- रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:- व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।2
- डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।1
- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन1