फरमान अब्बासी के आवास पहुंचे गौरव स्वरूप ने कर दी बड़ी घोषणा सड़क निर्माण से लेकर सफाई तक सुधरेगी व्यवस्था मुज़फ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड़ पर फरमान अब्बासी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उनके आवास पर पहुंचे गौरव स्वरूप का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने घोषणा करते हुए कहा कि फरमान अब्बासी द्वारा लिखवाई गई सड़क की मैं घोषणा करता हूँ तथा इस मौहल्ले में ही नही बल्कि जहा जहा सफाई की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। उन सब बस्तियों तक व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके अलावा भी कई अन्य लोगो द्वारा बताई गई समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व एडीजीसी शलभ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे शहर में विकास हो रहा है जहां रह गया वहां भी जल्द ही होगा। हमारी चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी बिना भेदभाव के विकास कराती है। जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सराहना करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सुधरी है और शहर जगमगा रहा है। फरमान अब्बासी लेखक ने धन्यवाद करते हुए कहा कि गौरव स्वरूप ने ऑन द स्पॉट ही एक बड़ी समस्या का हल किया है जो जनहित में बड़ी उपलब्धि हैं। डॉक्टर सम्राट ने समापन करते हुए कहा कि मैं फरमान अब्बासी को मुबारकबाद देते हूँ कि उन्होंने जनहित में ये प्रोग्राम कराया और जनसमस्याओं पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने प्रकाश डाला और उनका निस्तारण कराने का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान पत्रकार साथियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
फरमान अब्बासी के आवास पहुंचे गौरव स्वरूप ने कर दी बड़ी घोषणा सड़क निर्माण से लेकर सफाई तक सुधरेगी व्यवस्था मुज़फ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड़ पर फरमान अब्बासी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उनके आवास पर पहुंचे गौरव स्वरूप का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने घोषणा करते हुए कहा कि फरमान अब्बासी द्वारा लिखवाई गई
सड़क की मैं घोषणा करता हूँ तथा इस मौहल्ले में ही नही बल्कि जहा जहा सफाई की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है। उन सब बस्तियों तक व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके अलावा भी कई अन्य लोगो द्वारा बताई गई समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। पूर्व एडीजीसी शलभ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पूरे शहर में
विकास हो रहा है जहां रह गया वहां भी जल्द ही होगा। हमारी चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप जी बिना भेदभाव के विकास कराती है। जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सराहना करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था सुधरी है और शहर जगमगा रहा है। फरमान अब्बासी लेखक ने धन्यवाद करते हुए कहा कि गौरव स्वरूप ने ऑन द स्पॉट ही एक बड़ी समस्या का
हल किया है जो जनहित में बड़ी उपलब्धि हैं। डॉक्टर सम्राट ने समापन करते हुए कहा कि मैं फरमान अब्बासी को मुबारकबाद देते हूँ कि उन्होंने जनहित में ये प्रोग्राम कराया और जनसमस्याओं पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने प्रकाश डाला और उनका निस्तारण कराने का पूरा भरोसा दिया। इस दौरान पत्रकार साथियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी। हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।1
- राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका 📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड 17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।1
- मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र जोनी नामक यह अभियुक्त चरथावल थाना क्षेत्र के दूधली गांव का निवासी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक राघव वंशल ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दीपक को पकड़ा। अभियुक्त दीपक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उस पर वाद संख्या 1049/24 के तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138(1)बी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल सतीश कुमार भी शामिल थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अवगत कराना है कि दिनांक 17.02.2026 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाइट1
- Post by Radhika Singh1