राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल बनी मुसीबत, रजौली के छात्र-छात्राओं के नहीं बन रहे हैं जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र इस समय बिहार में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक प्रवेश के लिए आवेदन करने का है समय प्रमाण पत्र नहीं बनने से छात्र व उनके अभिभावक हो रहे हैं परेशान नहीं की जा रही है वैकल्पिक व्यवस्था रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन विगत लगभग एक सप्ताह से बिहार में जारी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल ने बिहार के छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के आरटीपीएस काउंटरों पर सन्नाटा पसर गया है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं के जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल खत्म नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं में काफी बेचैनी देखी जा रही है। बावजूद अब तक छात्र-छात्राओं के जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए विभाग के द्वारा कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जा सकी है। हालांकि पंचायत सचिवों को राजस्व कर्मचारी के विकल्प के तौर पर जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन उनके द्वारा इसमें दिलचस्पी नहीं लेने के कारण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। वहीं पंचायत सचिव भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। इस समय बिहार में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक प्रवेश के लिए आवेदन करने का समय है। जहां शैक्षणिक प्रमाण पत्र व आवश्यक कागजातों के साथ-साथ जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। लेकिन विगत एक सप्ताह से छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। ऐसे में छात्राओं के समक्ष ऊहा पोह की स्थिति बन गई है। छात्र-छात्राएं करे भी तो क्या करें। आखिरकार जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए वह कहां जाएं। प्रमाण पत्र नहीं बनने से परेशान छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने स्थानीय प्रशासन से प्रमाण पत्र बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। क्या कहते हैं रजौली सीओ इस संदर्भ में रजौली सीओ मो गुफरान मजहरी ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विभाग के द्वारा पंचायत सचिवों को आवेदनों का सत्यापन कर आवेदक को प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुशंसा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन एक भी पंचायत सचिवों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। जिसके कारण प्रमाण पत्र का कार्य आज तक लंबित पड़ा है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए पंचायत सचिवों द्वारा पदभार ग्रहण नहीं करने की सूचना डीएम को दे दी गई है। प्रमाण पत्र लेने के लिए जिन लोगों ने 8 फरवरी तक आवेदन किया है उसकी समय सीमा 21 फरवरी तक है और पूरी कोशिश है कि निर्धारित अवधि के अंदर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही प्रमाण पत्र लेने के लिए जिन लोगों ने 9 फरवरी के बाद आवेदन किया है। उन लोगों का प्रमाण पत्र निर्गत करना अभी लंबित पड़ा हुआ है।

- breaking news1
- बड़ी पाली ने 4 विकेट से जीता जीपीएल फाइनल, विकास कुमार बने मैन ऑफ द मैच व सीरीज संजय वर्मा नवादा जिले के बिजुबिघा स्थित केशोराम इंटर विद्यालय के खेल परिसर में आदर्श युवा क्लब द्वारा आयोजित (जीपीएल) ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को केशोराम हाईस्कूल विक्की सोनी बनाम बड़ी पाली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की सोनी की टीम ने 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ी पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यवस्थापक जवाहर प्रसाद, अनुज कुमार, अरविंद तांती, राजेश हिमांशु, बिहारी कुमार एवं अंकरी पंचायत फैक्स अध्यक्ष मासूम अली द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रवण कुशवाहा पूर्व सांसद प्रत्याशी, नवादा विश्वनाथ यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी, बेलागंज एवं पिंकी भारती पूर्व विधायक प्रत्याशी, रजौली ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में जिसान खान और विक्कु कुमार ने अंपायरिंग की, जबकि प्रेमन कुमार ने कमेंट्री और गुलशन कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब द्वारा संचालित आदर्श सोमवार हाट, बिजुबिघा की वर्षगांठ भी केक काटकर मनाई गई। राज ईंट भट्ठा के मालिक जवाहर प्रसाद एवं अशोक कुमार उर्फ कारू जी द्वारा सोमवार हाट में बैठे व्यापारियों एवं किसान भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंपायर राहुल कुमार, अंकित कुमार, रवि शंकर कुमार, दिव्यांशु सर एवं संयोजक रंजीत कुमार, मुन्ना खान, जमीर खान, श्रीकांत बाबू, बबलू सुमन, शंकर मिस्त्री, सन्नी कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अजीत कुमार वर्मा, बिरेस कुमार, राजू यादव, बंटी कुमार, रंजय कुमार सहित आदर्श युवा क्लब के सभी युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।4
- ग्राम पंचायत माखर किशनपुर राजवंशी टोला मुहल्ले के सामने एक अहरा है जहां से मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है, मुहल्ले वालों में डर का महौल है कहीं कोई बच्चे डूब न जाए इस वज़ह से लोग बहुत परेशान हैं।1
- " केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग " केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के विवादित जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर गयाजी के स्थानीय टावर चौक पर पुतला दहन कर अविलंब इस्तीफे की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया है। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी अशोक राम, रूपेश चौधरी, आदि ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री कई बार नाबालिग लड़की के साथ घिनौना कुकृत्य करने वाला मानव तस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय विवादित मुद्दों में शामिल रहने तथा विश्व स्तरीय हज़ारों वी आई पी लोगों से गलत कामों में जुडाव के दोषी जेफ्री एपस्टीन से मिलने के पुख्ता सबूत आने से आज सम्पूर्ण राष्ट्र शर्मशार है। नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी से इस्तीफे की मांग बुलंद कर रही है। नेताओं ने कहा हरदीप सिंह पूरी द्वारा इस मामले में दी गई सफाई सरासर गलत है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- #indvspakistanmatchresulat #t20worldcup1
- गया मानपुर अब्दुल्ला में बच्चा चोर को डेोज कर पिटाई कर दिया गया स्थानीय लोगों द्वारा आप लोग अपने बच्चों को अच्छे से देखरेख करें1
- ध्वजाधारी धाम का मेला1
- Post by Santosh Choudhary ji1
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1