गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग,सकल हिंदू समाज द्वारा गौ सम्मान अभियान ते तहत रैली का आयोजन,सौंपा ज्ञापन गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग,सकल हिंदू समाज द्वारा गौ सम्मान अभियान ते तहत रैली का आयोजन,सौंपा ज्ञापन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-सकल हिन्दू समाज द्वारा “गो-सम्मान आह्वान अभियान” के तहत नगर में विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत नसिया जी मंदिर से हुई,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपखण्ड कार्यालय पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल हिन्दू समाज ने हाथों में “गोवंश बचाओ” की तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली के पश्चात उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे देश में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,गो माता की विधिवत सेवा,सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने, इसके लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने तथा गोपालन मंत्रालय की स्थापना की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। अभियान के देशभर में एक साथ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,जिसमें लगभग 5000 तहसीलों और 750 से अधिक जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर गो माता के लिए सख्त सुरक्षा कानून बनाने की मांग की जा रही है। इस कार्यक्रम में धरियावद के साथ-साथ मुँगाणा,पारसोला एवं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने भाग लिया, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला।

- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Mangal Dev rathore1
- आनंदपुरी (बांसवाड़ा)। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बामनिया–रामेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अवैध रूप से संचालित और बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन (क्रूजर) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूजर वाहन तेज रफ्तार में था और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। बाइक को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखर गए और खून के निशान दूर तक दिखाई दिए, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतकों की पहचान हरिकृष्ण (22) पुत्र मोहनलाल तांबियार और तोलाराम (18) पुत्र बसंतीलाल तांबियार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल वाहन की फिटनेस 18 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वाहन का उपयोग लगातार बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी एक अन्य विद्यालय के नाम पर पाया गया, जबकि संचालन किसी और द्वारा किया जा रहा था। इस लापरवाही ने प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है! इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अवैध स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- Post by Mukesh Prajapat1
- *`यूपी- बाराबंकी में दूल्हा ने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त`* *दूल्हा अशोक ने पूछा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?* *तो दुल्हन बोली- हां बना लेगें।* *इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई, अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताए है।*1
- सैलाना से जुड़ी खबर1
- Post by Parmeshvar redash1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Mangal Dev rathore1