logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर में एक लाख का इनामी गौकश शहजाद मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल ! जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए पुलिस टीम ने कुख्यात, 1 लाख के इनामी और 44 संगीन मुकदमों में वांछित गौकश शहजाद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा 04 मुकदमों में वांछित ₹01 लाख का ईनामिया/हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर गौकश अभियुक्त शहजाद पुत्र शहीद निवासी ग्राम गन्देवड़ा, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्त शहजाद उपरोक्त के विरूद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर गौकशी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास आदि के 44 मुकदमे पंजीकृत है। इस मुठभेड़ में घायल दो पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसके सम्बन्ध मे डीआईजी एवं एसएसपी सहारनपुर द्वारा जानकारी दी गई। वीडियो:- डीआईजी और एसएसपी जानकारी देते हुए

2 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पुराने समय के मंच का एक वीडियो जो आज के समय में मचा रहा धूम। #यमुनानगर
    1
    पुराने समय के मंच का एक वीडियो जो आज के समय में मचा रहा धूम। #यमुनानगर
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • हिमाचल में 18/03/2026 का बर्फ बारी का नजारा लेते हुए पर्यटक
    1
    हिमाचल में 18/03/2026 का बर्फ बारी का नजारा लेते हुए पर्यटक
    user_Mr Suresh Chauhan
    Mr Suresh Chauhan
    पत्रकार Barara, Ambala•
    10 min ago
  • Post by Radhika Singh
    1
    Post by Radhika Singh
    user_Radhika Singh
    Radhika Singh
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पत्नी व उसके साथी पर हमला और झूठे मुकदमों से परेशान करने का लगाया गंभीर आरोप,
    1
    पत्नी व उसके साथी पर हमला और झूठे मुकदमों से परेशान करने का लगाया गंभीर आरोप,
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: 4.55 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर रकम को 16 महीनों में 2.5 गुना करने का लालच देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर करीब 4.55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में फर्जी फर्म बनाकर करीब 1000 लोगों से ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार, उसकी पत्नी वंदना समेत कुल 5 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने “सैनेमी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया और करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर कोर्ट से कुर्की के आदेश कराए गए। कुर्क की गई संपत्तियों में प्लॉट, मकान, एक लग्जरी कार और हरिद्वार स्थित गोदाम में रखा लाखों का सामान शामिल है। संवाददाता शफीक राजपूत
    1
    मुजफ्फरनगर: 4.55 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा
मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर रकम को 16 महीनों में 2.5 गुना करने का लालच देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर करीब 4.55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में फर्जी फर्म बनाकर करीब 1000 लोगों से ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार, उसकी पत्नी वंदना समेत कुल 5 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने “सैनेमी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया और करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर कोर्ट से कुर्की के आदेश कराए गए।
कुर्क की गई संपत्तियों में प्लॉट, मकान, एक लग्जरी कार और हरिद्वार स्थित गोदाम में रखा लाखों का सामान शामिल है।
संवाददाता शफीक राजपूत
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है। शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है। शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि, “नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।
    2
    मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है।
शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।
शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि,
“नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।”
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मंशापुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। परंतु रुकने के बजाय उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर नहर तिराहे के पास बाइक फिसल गई और खुद की घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान और दिलेशान के रूप में हुई है, जो लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। बदमाशों के कब्जे से 43 हजार रुपये नगद, दो तमंचे, कारतूस, एक अवैध चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो:- मुठभेड़ में घायल बदमाश
    1
    सहारनपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मंशापुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। परंतु रुकने के बजाय उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर नहर तिराहे के पास बाइक फिसल गई और खुद की घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।  आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान और दिलेशान के रूप में हुई है, जो लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। बदमाशों के कब्जे से 43 हजार रुपये नगद, दो तमंचे, कारतूस, एक अवैध चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
वीडियो:- मुठभेड़ में घायल बदमाश
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है। शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है। शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि, “नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।
    2
    मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है।
शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।
शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि,
“नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।”
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना मंसूरपुर पर 17 मार्च 2026 को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके चचेरे भाई आशमोहम्मद उर्फ आशु पुत्र नूरा निवासी पुरबालियान थान मंसूरपुर द्वारा उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गलत कार्य करने की घटना कारित की गयी है। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर बीएनएस व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में आस मोहम्मद उर्फ आशु के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार 18 मार्च 2026 को अभियुक्त आशमोहम्मद उर्फ आशु निवासी पुरबालियान को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई किए जाने के संबंध मेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई..
    1
    मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना मंसूरपुर पर 17 मार्च 2026 को  वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके चचेरे भाई आशमोहम्मद उर्फ आशु पुत्र नूरा निवासी पुरबालियान थान मंसूरपुर द्वारा उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से कमजोर है के साथ गलत कार्य करने की घटना कारित की गयी है। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर बीएनएस व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में आस मोहम्मद उर्फ आशु के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार 18 मार्च 2026 को अभियुक्त आशमोहम्मद उर्फ आशु निवासी पुरबालियान को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई किए जाने के संबंध मेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई..
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.