बहराइच नेपाली नागरिकों में नाराजगी,₹100 की सीमा बढ़ाकर 5000 नेपाली करने की उठी मांग *भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती से बढ़ी गरीब नेपालियों को परेशानी* *इस नियम की आड़ में नेपाली सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करने का वीडियो हुआ वायर रुपईडीहा बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम नियमों को लेकर सख्ती काफी बढ़ गई है। नेपाल सरकार के आदेश पर भारत से नेपाल ले जाए जाने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम शुल्क लागू किए जाने से सीमावर्ती नेपाली क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस फैसले के बाद नेपाल के सीमावर्ती नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले नेपाल सरकार द्वारा नेपाली नागरिकों को भारत से दैनिक उपयोग के सामान लाने में पर्याप्त छूट दी जाती थी। लेकिन नई सरकार बनने के बाद पुराना नियम सख्ती से लागू कर दिया गया, जिसके तहत मात्र 100 रु0 नेपाली तक के सामान को ही बिना शुल्क ले जाने की अनुमति है। बताया जाता है कि यह नियम करीब 35 वर्ष पहले बनाया गया था, जब 100 नेपाली रुपये की क्रय शक्ति काफी अधिक थी। वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बावजूद इस सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीमावर्ती नेपाली नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं नेपाल में कई गुना अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खाद्य सामग्री, बच्चों के सामान, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम अधिक होने से लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीमा पर तैनात नेपाली सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को सख्ती से लागू करने के दौरान कई बार आम नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में नेपाली महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप भी सशस्त्र बलों पर लगे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक नेपाली महिला, जो अपने छोटे बच्चों के लिए कुरकुरे और चॉकलेट लेकर नेपाल जा रही थी, उसे सीमा पर रोक दिया गया था। इस दौरान महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की चर्चा भी सामने आई थी। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय नेपाली नागरिकों ने नेपाल सरकार से मांग की है कि सीमा पर आम जनता के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा पुराने नियमों में संशोधन कर भारत से सामान लाने की सीमा 100 नेपाली रुपये से बढ़ाकर कम से कम 5000 नेपाली रुपये की जाए। उनका कहना है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सकेगी तथा दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने सामाजिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत बने रहेंगे।

- उत्तर प्रदेश, बहराइच - नानपारा के रहने वाले नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू एवं व्यापारी हाजी इलयास हज के लिए मक्का मदीना गए हुए हैं उन्होंने वहां पर नामचीन यूट्यूब से मुलाकात कि आप भी देख सकते हैं....3
- झींगा घाट स्थित बस स्टैंड पर अचानक उसे वक्त अपना तफरी मच गई जब एक बस आज की लपटों में समा गई बहराइच। शहर के झिन्गहाघाट स्थित बस स्टैंड पर उस वक्त सोमवार के समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में समा गई। इस घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा तफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी बस… मौके पर मची अफरा-तफरी! बहराइच में बड़ा हादसा टला! झींगहा घाट पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू1
- बहराइच: बस स्टैंड पर खड़ी बस में भीषण आग, मची अफरा-तफरी! उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। ✅ राहत की खबर: गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। #bahraich #viral #bahraichwaale1
- बहराइच झींगहा घाट खड़ी बस में लगी अचानक आग काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया1
- बहराइच में शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है, संतोषजनक जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।1
- Purana Nanpara bus stand ke pass nale Ki Safai3
- लखनऊ में एक नेपाली एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है, जिसमें हमलावर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया था। @lkopolice1