logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भींडर में चौबीसा समाज कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह, गाजे-बाजे के किए आवेदन प्रस्तुत उदयपुर जिले के भींडर में चौबीसा समाज कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह छाया हुआ है। रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ अपने आवेदन प्रस्तुत किए। चौबीसा ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी व अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 6 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत सत्यनारायण विजावत एवं जगदीश भट्ट ने शुभ मुहूर्त में ढोल नगाड़ों एवं समाजजनों के साथ चौबीसा समाज के पंचायती नोहरे में अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। आवेदन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद आगामी शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव 12 अप्रैल को होगा। इसके बाद मत गणना ओर परिणामो की घोषणा की जाएगी।

5 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

भींडर में चौबीसा समाज कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह, गाजे-बाजे के किए आवेदन प्रस्तुत उदयपुर जिले के भींडर में चौबीसा समाज कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाजजनों में उत्साह छाया हुआ है। रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ अपने आवेदन प्रस्तुत किए। चौबीसा ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी व अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 6 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत सत्यनारायण विजावत एवं जगदीश भट्ट ने शुभ मुहूर्त में ढोल नगाड़ों एवं समाजजनों के साथ चौबीसा समाज के पंचायती नोहरे में अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। आवेदन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद आगामी शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव 12 अप्रैल को होगा। इसके बाद मत गणना ओर परिणामो की घोषणा की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके तहत प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष झोटा द्वारा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता, जयपुर जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी को पद पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के साथ ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलनयन सिंह को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएं तथा पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, गरिमा और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा का सशक्त मंच है। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) विगत कई वर्षों से देशभर में पत्रकारों के हित, सुरक्षा, अधिकारों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन 22 राज्यों में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश में लाखों की संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं और निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। AIJ का यह विस्तार न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पत्रकार समाज में इसके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जो भी ऊर्जावान पत्रकार साथी भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) संगठन में सदस्य बनना चाहते हैं वो इसकी सदस्यता लें सकते हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क है। संगठन देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर पत्रकारों के सम्मान के लिए समारोह आयोजित करता है। प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) पत्रकारों को जिला, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंड आवंटन, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने, आपदा एवं दुर्घटना में पत्रकार के परिवार को सहायता दिलवाने, पत्रकार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने एवं पत्रकार एवं परिवार को निःशुल्क चिकित्सा के प्रयास के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त रूप से उठाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा। जो संगठन की एकजुटता और सम्मान की भावना को दर्शाता है। बैठक के दौरान संतोष अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, कमलनयन सिंह, केशव सिंह सोलंकी एवं संदीप अग्रवाल सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    4
    जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण  बैठक शनिवार को शहर के गणगौर  होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा  के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके तहत प्रदेश  एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर संगठनात्मक विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष झोटा द्वारा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता, जयपुर जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी को पद पर नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के साथ ही उपस्थित पत्रकारों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलनयन सिंह को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएं तथा पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों, गरिमा और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा का सशक्त मंच है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) विगत कई वर्षों से देशभर में पत्रकारों के हित, सुरक्षा, अधिकारों एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के संरक्षण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन 22 राज्यों  में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश में लाखों की संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं और निरंतर विस्तार की दिशा में अग्रसर है। AIJ का यह विस्तार न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पत्रकार समाज में इसके प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जो भी ऊर्जावान पत्रकार साथी भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) संगठन में सदस्य बनना चाहते हैं वो इसकी सदस्यता लें सकते हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क है। संगठन  देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर पत्रकारों के सम्मान के लिए समारोह आयोजित करता है।
प्रदेश अध्यक्ष झोटा ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) पत्रकारों को जिला, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भूखंड आवंटन, रोड़वेज बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने, आपदा एवं दुर्घटना में पत्रकार के परिवार को सहायता दिलवाने, पत्रकार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाने एवं पत्रकार एवं परिवार को निःशुल्क चिकित्सा के प्रयास के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त रूप से उठाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने में अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा। जो संगठन की एकजुटता और सम्मान की भावना को दर्शाता है।
बैठक के दौरान संतोष अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, कमलनयन सिंह, केशव सिंह सोलंकी एवं संदीप अग्रवाल सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • 🌺🌺🌺🌺🙏🙏🏻🌺🌺🌺🌺🌺SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj Maharaj 🙏🏽 ♥️ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 🙏🏽 ❤️ Aapki SDA SARVDA JAY Ho JAY Ho ♥️ 🙏🏽 Aap Hi Aap Ho 🙏🏽 HARI OM OM NMO BHAGVATE VASUYDEVAY 🌹 🌷 🙏🏽 HARI OM 🕉 SIVAY NAMAH 🌺🙏🏻❤️💖💙
    1
    🌺🌺🌺🌺🙏🙏🏻🌺🌺🌺🌺🌺SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj Maharaj 🙏🏽 ♥️ GOVIND SAWARIYA SETH JI 🌺 🙏🏽 ❤️ Aapki SDA SARVDA JAY Ho JAY Ho ♥️ 🙏🏽 Aap Hi Aap Ho 🙏🏽 HARI OM OM NMO BHAGVATE VASUYDEVAY 🌹 🌷 🙏🏽 HARI OM 🕉 SIVAY NAMAH 🌺🙏🏻❤️💖💙
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों—विशेष रूप से सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन (इमरजेंसी) इकाई, ट्रॉमा वार्ड तथा रामाश्रय वार्ड—का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उपचार की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एमसीएच (Maternal and Child Health) ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), मदर मिल्क बैंक, लेबर रूम, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवजात शिशु इकाई में संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के प्रभावी प्रबंधन पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उपचार उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फायर सेफ्टी उपकरणों के उन्नयन तथा अस्पताल की संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में “सेफ्टी इंजीनियरिंग” के मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर डॉ. मंजू ने चिकित्सा स्टाफ को संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) में एम.एस. डिग्री से संबंधित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर ने यह भी संकेत दिया कि यह निरीक्षण प्रारंभिक स्तर का था तथा भविष्य में अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं के व्यापक सुधार हेतु विस्तृत और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, पीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    चित्तौड़गढ़। जिले की नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. मंजू ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय दिया। कार्यभार संभालने के अगले ही दिन उन्होंने सांवलिया जी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, औषधि वितरण प्रणाली तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों—विशेष रूप से सर्जिकल वार्ड, आपातकालीन (इमरजेंसी) इकाई, ट्रॉमा वार्ड तथा रामाश्रय वार्ड—का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उपचार की गुणवत्ता का फीडबैक लिया।
महिला एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एमसीएच (Maternal and Child Health) ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit), मदर मिल्क बैंक, लेबर रूम, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवजात शिशु इकाई में संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के प्रभावी प्रबंधन पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर में स्वच्छता मानकों के अनुपालन, समयबद्ध उपचार उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने फायर सेफ्टी उपकरणों के उन्नयन तथा अस्पताल की संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली का तकनीकी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में “सेफ्टी इंजीनियरिंग” के मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
कलेक्टर डॉ. मंजू ने चिकित्सा स्टाफ को संवेदनशीलता, उत्तरदायित्व एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू की शैक्षणिक पृष्ठभूमि स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) में एम.एस. डिग्री से संबंधित है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ जिले को मिलने की उम्मीद है।
कलेक्टर ने यह भी संकेत दिया कि यह निरीक्षण प्रारंभिक स्तर का था तथा भविष्य में अस्पताल की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं के व्यापक सुधार हेतु विस्तृत और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान एडीएम रामचंद्र खटीक, पीएमओ सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उदयपुर जिले के घाटा वाला माताजी के मन्दिर पर रविवार को आयोजित बैठक में श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत कुराबड तहसील में कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष जोध सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
    1
    उदयपुर जिले के घाटा वाला माताजी के मन्दिर पर रविवार को आयोजित बैठक में श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत कुराबड तहसील में कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष जोध सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.