उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लाभार्थी एवं जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और आज भारत विश्व मंच पर मजबूत और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का मूल उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले, 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की गई और कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई गरीब भूखा न सोए। विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब कल्याण की सोच के कारण आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और किसानों की उपज की रिकॉर्ड खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है। इसके साथ ही मंत्री मनोज पांडेय ने बड़ी घोषणा की कि अगले तीन महीनों के भीतर जिले के सभी पात्र एवं वंचित लोगों की पहचान कर उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने 20 नए पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए, जबकि एमएसपी योजना के 10 लाभार्थी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्रियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लाभार्थी एवं जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और आज भारत विश्व
मंच पर मजबूत और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का मूल उद्देश्य गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले, 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की गई और कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई गरीब भूखा न सोए। विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य एवं रसद मंत्री
मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब कल्याण की सोच के कारण आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और किसानों की उपज की रिकॉर्ड खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की गई है। इसके साथ ही मंत्री मनोज पांडेय ने बड़ी घोषणा की कि अगले तीन महीनों के भीतर जिले के सभी पात्र एवं वंचित लोगों की पहचान कर उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी
खाद्यान्न योजना से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने 20 नए पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए, जबकि एमएसपी योजना के 10 लाभार्थी किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद मंत्रियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
- महराजगंज जिले के सीएचसी बनकटी अस्पताल से गायब हुई एक नवजात बच्ची को पुलिस ने गोरखपुर से बरामद कर लिया है। बच्ची के अचानक गायब होने और फिर दूसरी जगह से बरामदगी के इस पूरे मामले ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर लगातार तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स क्या कर रहे थे! सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह बना हुआ है कि नवजात बच्ची को आखिर किसके हाथों में दिया गया था!1
- वार्ड नंबर 8 गांधीनगर परशुरामपुर मथुरा नगर1
- महराजगंज के सक्सेना नगर वार्ड नंबर 24 में सड़क, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या से स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। स्थिति इतनी खराब है कि बारिश के दौरान होने वाले जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को अपने स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बदहाली को देखते हुए कक्षा 9 के छात्र रवि ने 'आपन महराजगंज' के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। सक्सेना नगर की बदहाली का आलम यह है कि यहाँ सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं।1
- गोरखपुर की खजनी तहसील परिसर में सरकारी रास्ते की पैमाइश को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला डंडा लेकर कानूनगो को खोजते हुए तहसील पहुंच गई। महिला के हाथ में डंडा देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा।1
- कुशीनगर में इसकान मंदिर के तत्वावधान और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का भव्य और भक्तिमय आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की इस विशाल रथ यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह नगरवासी उमड़ पड़े। रथ यात्रा का शुभारंभ श्याम मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद रथ तिलक चौक, जलकल भवन, धर्मशाला रोड, नगर मल चाहाड़िया, ईदगाह रोड और नौका टोला होते हुए रामकोला रोड के रास्ते चित्रगुप्त मंदिर, तिलक नगर पोखरा पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ लिया और जय जगन्नाथ व हरे कृष्णा के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस पावन अवसर पर भक्तों द्वारा जगह-जगह रथ पर पुष्प वर्षा की गई और भंडारे आयोजित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में इसकान मंदिर के साथ-साथ मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया, जबकि सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। यात्रा के समापन पर चित्रगुप्त मंदिर तिलक नगर पोखरा पर महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, इस रथ यात्रा से नगर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।4
- महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में सुबह पशुओं को चारा डालने जा रही एक 55 वर्षीय महिला शांति देवी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब रास्ते में खड़े एक ई-रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था और महिला उसके संपर्क में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस बीच, मृतका के परिजनों ने ई-रिक्शा मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- महाराजगंज के नौतनवा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों में भारी कमी पाई गई, जिसके बाद सख्त कदम उठाते हुए 6 स्कूल वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- महराजगंज के निचलौल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बुलेट ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए CHC निचलौल भेजा गया है।1