*मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण* *मुजफ्फरनगर, 10 मई 2026* जनपद मुजफ्फरनगर में प्रत्येक रविवार आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, टीकाकरण, जांच सेवाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डॉ. सुनील तेवतिया ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

- सहारनपुर के फूलसा अकबरपुर गाँव में सड़कों की सफाई न होने से ग्रामीण डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी रोष है।4
- मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर गांव के प्रधान पति और अन्य लोगों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।1
- मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई की शिकायत पर गांव के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़की को भगाकर लाया था मुजफ्फरनगर का निवासी शक होने पर हिंदू संगठनों ने पड़कर पुलिस को सौपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जेल भेजा पश्चिम बंगाल में पहले से ही दर्ज था मुकदमा1
- Bhot kharab hai naali1
- थानाभवन/शामली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जातिवाद में बांटने के बजाय एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से हिंदू विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी समाज को सजग रहने की बात कही। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवाओं की भूमिका और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर कई बौद्धिक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।1
- मुजफ्फरनगर में सांसद हरेन्द्र मलिक के आवास से कुछ दूरी पर BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।1
- मुजफ्फरनगर में राहुल गांधी संग एक युवक की सेल्फी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस सहज पल को 'प्यार' और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं।1
- बुढ़ाना वासियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च हुआ है जो स्थानीय खबरें देगा और शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। आप सिर्फ ₹1 की सदस्यता लेकर न सिर्फ सारी खबरें जान सकते हैं, बल्कि इन्हें साझा करके हर महीने ₹6000 तक कमा भी सकते हैं।1