मुंडावर अस्पताल के पास रोड़ी से भरा ट्रेलर पलटा, ग्रामीणों ने केबिन में फंसे चालक को निकाला बाहर, ओवरलोड होने से हुआ हादसा टोल बचाने के चक्कर में निकलते है प्रतिदिन कई ओवरलोड ट्रेलर मुंडावर कस्बे में हरसौली मोड़ पर अस्पताल के पास बहरोड़ से भिवाड़ी की तरफ जा रहा रोड़ी से भरा 22 चक्का ओवरलोड ट्रेलर तेज गति के कारण असंतुलित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर रोड़ी फ़ैल गई एवं ट्रेलर में भरा डीजल भी सड़क पर फ़ैल गया, हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण एवं दुकानदार मौके पर पहुंचे और कैबिन में फंसे चालक को सकुशल बाहर निकाला, गनीमत रही कि अस्पताल मोड़ के पास प्रतिदिन अलवर के लिए जाने वाली रोडवेज बस पांच मिनट देरी से आई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, साथ ही पास ही बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर भी टूटने से बच गया अन्यथा सड़क मार्ग पर फैले ओवरलोड ट्रेलर के डीजल में आग लगने से भयंकर दुर्घटना घट सकती थी, गौरतलब है कि बहरोड़ की तरफ प्रतिदिन कई ओवरलोड ट्रेलर टोल बचाने के चक्कर में मुंडावर-हरसौली-कोटकासिम-खुशखेड़ा- भिवाड़ी जाते है, जिन पर ना तो परिवहन विभाग और ना ही पुलिस कोई कार्रवाई करती है, ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन चलने वाले ओवरलोड ट्रेलर से हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को इन ओवरलोड ट्रेलर पर कार्रवाई करनी चाहिए

- लुहाकना खुर्द के अमर शहीद राजीव सिंह की पुण्य तिथि पर आज अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए इस दौरान युवाओं द्वारा तिरंगा रैली एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा द्वारा शहिद के पिता शंकर सिंह, माता पुष्पा कंवर, वीरांगना उषा कंवर एवं पुत्र अधिराज सिंह का स्वागत किया गया इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र मीणा, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जयपान सिंह, शंभू सिंह शेखावत, महिपाल सिंह, राम सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच घीसा सिंह शेखावत, भगवत सिंह, एडवोकेट राहुल मोदी, दौलत सिंह, मातादीन सिंह, कैलाश सिंह, अजय सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस मौके पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई पवन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना गर्व की बात है समस्त क्षेत्रवासी शहीद परिवार के साथ हैं और सदैव हम सभी शहीद राजीव सिंह के परिवार के ऋणी रहेंगे युवा पीढ़ी को भी देशभक्ति एवं नैतिकता की मजबूत नींव के आधार पर समर्पित नागरिक के रूप में तैयार करना गांव के बड़े बुजुर्गों का काम है हम सभी को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है की अपनी मातृभूमि के लिए हम सदैव अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।1
- #अलवर;- बिजलीघर चौराहे पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब ठेके के ग़ल्ले से 30 #हज़ार रुपये किए पार, डकैती की वारदात CCTV में हुई क़द, मामला कोतवाली पुलिस थाने में हुआ दर्ज। #jks @#jksxyz #05ChallengeAccepted #jksxyznews #etc #jksxyznewsrajastham #harsora1
- #अलवर #टाईगर मैराथन #मुख्यमंत्री भजन लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, केंद्रीय मंत्री #भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मैराथन के ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा , वन मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों लोग शामिल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के #FitIndia विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं! इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती Diya Kumari जी, अभिनेता Randeep Hooda जी की उपस्थिति रही। #AlwarTigerMarathon4
- मजदूर की मौत का जिम्मेदार कौन पूछता है मजदूर ?1
- जयपुर : आज सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा अलवर की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए ₹154 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।1
- अलवर। अलवर टाइगर मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने टाइगर मैराथन की शुरुआत की जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री, बाबा बालक नाथ, संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री मौजूद रहे बड़ेर निवासी जनक सिंह नरूका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 5 किलोमीटर की दौड़ करके बड़ेर गांव का नाम रोशन किया।1
- जंगल में लगी आग पर पाया काबू,नगर परिषद टीम ने 2 फॉयर टेंडर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया,भाबरू नदी इलाके में लगी आग जानकारी अनुसार कोई जनहानि नहीं चं1
- लीलका धाम मंदिर में विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास,धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन,भंडारे का आयोजन1
- आचार्य की निश्रा में निकाला वरघोड़ा, श्रीसंघ सहित कई श्रद्धालु हुए शामिल झालावाड़ जिले के उन्हेल नागेश्वर तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के तपस्वियों का निकाला वरघोड़ा कस्बे के नागेश्वर जैन तीर्थ में 45 दिवसीय उपधान तप के समापन पर 5 दिवसीय भक्ति महोत्सव के चौथे दिन आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर मसा की निश्रा एवं साध्वी शासनज्योति श्रीजी के मार्गदर्शन में प्रभुजी की रथयात्रा एवं तपस्वियों का वरघोड़ा आलोट रोड से निकाला गया।जिसमें उपधान तप आयोजक ममता बेन-अजयकुमार खिमेसरा परिवार सहित प्रथम उपधान तप के करीब 35 आराधकों का 15 बग्गियों में वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें हजारों वरघोड़े में शामिल तपस्वी व श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं ने तपस्वियों की जयकारों के नारे लगाते हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। जगह-जगह तोरण द्वार एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस को बधाया गया। जुलूस के दौरान आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। वरघोड़ा समापन के पश्चात आचार्यश्री की मांगलिक श्रवण कर तपस्वियों ने निवी तप किया। इस दौरान उपस्थित महानुभावों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन उपधान तप आयोजक परिवार ने किया। रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतकार विनित गोयल द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन किया। जिसमें उपधान तप के तपस्वियों को मोक्ष माला पहनाने के बोलियां बोली गई, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से लाभ लिया। महोत्सव का समापन आज होगा, जिसमें प्रातःकाल प्रवचन के पश्चात सभी तपस्वियों को मोक्षमाला का परिधान आचार्यश्री द्वारा कराया जाएगा। सभी तपस्वियों का बहुमान आयोजक परिवार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात आयोजक परिवार की ओर से साधर्मिक वात्सल्य रखा जाएगा।1