Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुल्डोजर आईजीआरएस पर हुई शिकायत के बाद नगर निगम में चलाया अभियान#
ख़बर जंक्शन बरेली
आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुल्डोजर आईजीआरएस पर हुई शिकायत के बाद नगर निगम में चलाया अभियान#
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी। ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी। सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया। दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के सामने बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने साइकिल से फेरी लगाकर गुजर-बसर करने वाले बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। बुजुर्ग रोज की तरह साइकिल से सामान बेचने निकले थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर लगे खंभे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान थाना बारादरी क्षेत्र के गोटिया, एजाजनगर निवासी कोसर अली के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक सवार युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन रॉन्ग साइड से तेज गति में निकलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- #बरेली में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और टीम मे मारपीट शेरगढ़ मे अतिक्रमण हटाने गई थी नगर पंचायत टीम#1
- बरेली के थाना किला का मामला महिला ने अपनी भाभी के ऊपर लगाए मकान पर कब्जा करने का आरोप महिला ने एसपी ऑफिस जाकर लगाई इंसाफ की गुहार1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- Post by अर्जुन बोरिंग हाउस उत्तर प्रदे प्रदेश1
- Post by HTAUBR SQ NEWS1
- बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बायपास रोड स्थित तुलसी नगर गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कौसर अली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कौसर अली एजाज नगर गोटिया, गरीब नवाज शादी हॉल वाली गली के निवासी थे। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लेकर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह हादसा आज गुरुवार समय लगभग शाम के 7:00 बजे हुआ1