टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, बेटा बाल-बाल ब झांसी जनपद के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है। ग्राम राजापुर के पास बाइक सवार महिला के ऊपर अचानक पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन निवासी पूर्व प्रधान कुसुम लता मिश्रा (50 वर्ष), पत्नी राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुसुम लता मिश्रा अपने पुत्र भरत उर्फ राजा मिश्रा के साथ मऊरानीपुर से अपने गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजन महिला को तुरंत गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पुत्र भरत उर्फ राजा को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा1
- झांसी। जेल जाते-जाते भाजपा नेता आशीष उपाध्याय बोले : धर्म की जीत होगी - अधर्म का नाश होगा, योगी जी जिंदाबाद के लगाएं नारे, शासन-प्रशासन पर भरोसा जताया रिपोर्टर-संतोष श्रीवास1
- टहरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं आज महीने के पहले शनिवार को समय 11 बजे से 2 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी गौरव आर्य एवं तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें कुल 23 शिकायतें आईं मौके पर 4 इशिकायतों का निस्तारण किया गया जिसमें पुलिस विभाग 2 राजस्व विभाग 9 जल विभाग 1 विकासखंड 2 विद्युत विभाग 5 कृषि 1 शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रही गाता निवासी महिला रामदेवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आरोप लगाया कि उसके घर पर आकर गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी है महिला ने उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है सभी शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह ने मौके पर जाकर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए हैं1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- #बिजनौर में दारोगा ने युवक को मारे कई थप्,प,ड़ मंडावली की भागुवाला चौकी से जुड़ा है वायरल वीडियो #Bijnor #PoliceViralVideo #UttarPradesh Bijnor Police1
- सरकार से हमारा निवेदन है कि जल्दी से जल्दी हमारे ग्राम का रास्ता बनवाए3
- गुरसरांय (झांसी)। नगर में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े संदिग्ध युवकों की जांच की गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने बिना कारण इधर-उधर घूम रहे युवकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी पहचान की पुष्टि कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी भय के आवागमन कर सकें। इस दौरान उपस्थित पुलिस टीम में हर्षित सिंह, सुचिता सिंह, दीपशिखा एवं जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा1
- झांसी-मऊरानीपुर। जानकारी के अनुसार ग्राम कोटरा पोस्ट बरौरी थाना मऊरानीपुर द्वारका प्रसाद पुत्र स्व लल्लीराम ने मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहु नीतू देवी व नाती प्रिंस दिनांक 26 अप्रेल की सुबह 11 बजे घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था मकान की चाबी पड़ोस के मकान पर देकर चली गई जब शाम 4:00 बजे पति पुष्पेंद्र ने पत्नी नीतू को फोन लगाया तो उसने बताया कि मम्मी का फोन आया है बड़े लड़के की तबीयत खराब है उसे देखने के लिए जा रही हूं। जब दोबारा शाम 8:00 बजे फोन लगाया तो पत्नी ने कहा कि वह मथुरा वृंदावन जा रही है इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया दूसरे दिन जब मैं पुत्र पुष्पेंद्र को मथुरा भेजा तो उसका कुछ अता-पता नहीं चला। पीड़ित ससुर ने कोतवाली पुलिस से बहू व नाती की तलाश कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। रिपोर्टर-संतोष श्रीवास1