रायबरेली: *स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली रिपोर्ट- सागर तिवारी रायबरेली जनपद के बछरावां विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सब्जी में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “शिक्षा है सबसे बड़ा अधिकार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित रूप से स्कूल में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान सहायक अध्यापिका सपना बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि “हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।” वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने कहा कि “स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by KEN1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा फतेहपुर केशव बस्ती से हुई सुरुवात व समापन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके चलते आज नगर पंचायत खागा मे कोतवाल खागा, सब इंस्पेक्टर व सहयोगी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के बीच विराट पद संचालन का आयोजन किया गया। पद संचलन विद्यालय परिसर से पुलिस चौकी, सराफा गली, किशनपुर रोड, रामनगर, कैनाल रोड, जीटी रोड कोतवाली खागा होते हुवे पुनः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज खागा लगभग 4 किलोमीटर का पदसंचलन हुवा। नगर के व्यापरियो ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खागा का स्वागत किया। नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खागा द्वारा विराट पथ संचलन नगर के स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासन एवं एकता का संदेश देते हुए देश को परमवैभव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीमान शिवशंकर जी द्वारा उद्बोधन में देश में पंच परिवर्तन लाना, कुटुंब प्रबोधन एवं देश के निर्माण में युवाओं को एक कर देश हित में एकत्र करना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख कार्य है का संदेश दिया। कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक श्री कृष्ण स्वरूप जी, जिला प्रचारक श्री मोहित नारायण जी, जिला कार्यवाह श्री राम अभिलाष जी,जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह जी, नगर प्रचारक श्री पुष्पमित्र जी, नगर कार्यवाह उमेश जी, यश जी,कौटिल्य जी ,रितेश जी , श्री रामचंद्र जी, स्वर्णिम जी ,डॉ राहुल जी,हर्षवर्धन जी,डॉ धर्मेंद्र सिंह जी डॉ अम्बिका जी ,शिवेष जी,नगर संघ चालक श्री उदय पाल जी के साथ संपूर्ण नगर कार्यकारिणी एवं खागा विधायक श्री कृष्णपासवान जी और सैकड़ों स्वयं सेवकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आलोक कुमार केशरवानी3
- डलमऊ रायबरेली खेतों में लगे बिजली के खंभे में अचानक हुई शार्ट सर्किट से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकर नवीन गांव में खेतों के बीच लगे बिजली के खंबे में अचानक हुई शॉर्ट सर्किट से लहलहा रही गेहूं की फसलों में आग लग गई।आग ने अपना विकराल रूप धारण करते हुए कई बीघे गेहूं की फसल को अपनी आगोश में ले लिया जिससे लगभग 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।खेतों में लगी आग से किसान कंधई,संतोष,अमरेश,रज्जन,जग्गू, नन्द किशोर, सुंदर लाल, शंकर, प्रिंसु,गुरु,मुकेश,कल्लू,हंसराज,सत्यनारायण,छेदी,कृष्ण कुमार,राकेश,महेश,राधेश्याम, राजकुमार,जमुना आदि किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक शिव प्रकाश त्रिवेदी,क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।2
- 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसान प्रभावित हुए हैं। यह घटना बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुई बताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से खेतों में फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो चुका था। ग्राम प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि शीतलदीन, जयप्रकाश, जग्गू छेदीलाल, कृष्ण कुमार, सुंदरलाल, अभिषेक कुमार, हंसराज, नंदकिशोर सहित अन्य किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कानूनगो जयप्रकाश और क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है, क्योंकि विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by KEN3