अनशन के तीसरे दिन राकेश मिश्रा का बढ़ा BP, मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 6267641443 यूजीसी कानून एवं आरक्षण के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद और राष्ट्रीय करणी सेना का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आज शासकीय मेडिकल टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में राकेश मिश्रा का रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया, जबकि अन्य दो अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। अनशनकारी फलाहार और चाय का सेवन कर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। बारिश के बावजूद समर्थकों की मौजूदगी बनी रही। महिला सदस्यों ने भजनों के जरिए सहभागिता दर्ज कराई। आंदोलनकारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर फलाहार त्यागकर अनशन और कठोर करने की चेतावनी दी है।
अनशन के तीसरे दिन राकेश मिश्रा का बढ़ा BP, मेडिकल टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 6267641443 यूजीसी कानून एवं आरक्षण के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद और राष्ट्रीय करणी सेना का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आज शासकीय मेडिकल टीम ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में राकेश मिश्रा का रक्तचाप बढ़ा हुआ पाया गया, जबकि अन्य दो अनशनकारियों का स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। अनशनकारी फलाहार और चाय का सेवन कर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। बारिश के बावजूद समर्थकों की मौजूदगी बनी रही। महिला सदस्यों ने भजनों के जरिए सहभागिता दर्ज कराई। आंदोलनकारियों ने मांगें नहीं माने जाने पर फलाहार त्यागकर अनशन और कठोर करने की चेतावनी दी है।
- इंदिरा नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, वार्डवासियों में आक्रोश नगर निगम की अनदेखी से वार्ड नंबर 1 के रहवासी परेशान 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 कटनी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित इंदिरा नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरा जमा है। रहवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से नहीं पहुंचने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण दुर्गंध फैलने के साथ ही मच्छर और अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप भी बढ़ने की आशंका है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जमा कचरे को तत्काल उठवाया जाए और सफाई कर्मचारियों की नियमित निगरानी की जाए। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर वार्ड पार्षद वंदना राज किशोर यादव4
- कटनी मे योजना क्रमांक 17 की अधिग्रहित भूमि से अवैध कब्जा हटाया कलेक्टर के निर्देश पर जांच के बाद नगर निगम की कार्रवाई, 5.643 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान शुरू कटनी। योजना क्रमांक 17 की अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट के बाद नगर निगम की टीम ने अजय माली के कब्जे से सीमेंट की पट्टियों से बनी बाउंड्रीवॉल और गेट हटाया। जांच में अधिग्रहित भूमि के क्रय-विक्रय और कब्जे से जुड़े तथ्य सामने आने का उल्लेख है। बरगवां क्षेत्र में योजना क्रमांक 17 के तहत करीब 5.643 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई थी। जांच समिति ने संबंधित मामलों में कार्रवाई और एफआईआर की अनुशंसा भी की है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अब योजना क्रमांक 17 की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही नियम-विरुद्ध रजिस्ट्रियों और भवन अनुज्ञाओं पर भी कार्रवाई की जा सकती है।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर नागौद शिविल अस्पताल से डियूटी डॉ नदारत, फोन लगाने पर मरीजो के परिजन से करते है बत्तमीजी से बात ,मरीज हो रहे परेशान , स्टाफ नर्स से पूछने पर ड्यूटी डॉक्टर के बीमार होने की बात की गई1
- कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग, एक दर्जन दुकानें चपेट में कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग, एक दर्जन दुकानें चपेट में उमरिया। सब्जी मंडी स्थित कलकत्ता बाजार में देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से 100 से अधिक अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह हादसा था या किसी ने आग लगाई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।1
- गणेश उत्सव के दौरान घर-घर मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित करें- कलेक्टर1
- DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए। सतना आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए।1
- 💥*बड़ी खबर*💥 DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: 💥*बड़ी खबर*💥 *DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए* सतना। आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए1
- स्लग : मतवार पड़रिया पंचायत के जटवारा में नाली निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 एंकर इंट्रो : //6267641443// कटनी की ग्राम पंचायत मतवार पड़रिया के ग्राम जटवारा में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वी ओ : ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर जांच पूरी होने तक निर्माण रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन और तकनीकी मापदंडों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा। निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के साथ ही मौके पर हुए काम से अधिक मात्रा माप पुस्तिका यानी एमबी में दर्ज कर भुगतान किए जाने की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों ने मौके का भौतिक सत्यापन, निर्माण सामग्री, एमबी, तकनीकी स्वीकृति और भुगतान दस्तावेजों की जांच की मांग की है। वहीं, जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि मतवार पड़रिया सरपंच पर पूर्व से ही अनियमितताओं और आर्थिक लापरवाही के मामले में करीब 10 लाख रुपये की रिकवरी लंबित है। उन्होंने जटवारा नाली निर्माण की जांच कराकर मामले में विधिसम्मत कार्यवाही किए जाने की बात कही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि निर्माण में अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी है। बाइट 1 : शिकायतकर्ता ग्रामीण बाइट 2 : जनपद, सी ई ओ3
- रेनकोट बने बच्चों की पढ़ाई का सहारा, बारिश में भी नहीं रुकी परीक्षा प्राचार्य की पहल और जनसहयोग से 20 छात्र-छात्राओं को मिले रेनकोट, अब नियमित दे रहे तिमाही परीक्षा रीठी। घने जंगल के बीच स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगवा में दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए प्राचार्य विपिन तिवारी ने पहल की। कूड़ाई और निपानिया से 10 से 12 किलोमीटर पैदल आने वाले कई बच्चे बारिश के कारण स्कूल नहीं पहुंच पा रहे थे। समस्या की जानकारी मिलने पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर स्थिति जानी और जनसहयोग से रेनकोट की व्यवस्था कराई। प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं अनिल सेंगर के सहयोग से करीब 20 छात्र-छात्राओं को रेनकोट मिले। रेनकोट मिलने के बाद बच्चों के लिए बारिश की बाधा काफी हद तक दूर हो गई है और वे अब नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर तिमाही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि कठिन परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर न हो।1