logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नियामतपुर सोनवर्षा में 201 महिलाओं ने सामूहिक दुरदरिया कर भक्ति और एकता का दिया संदेश मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंगटनगंज। क्षेत्र के पूरे नियामतपुर सोनवर्षा स्थित श्री गणेश, शीतला, फूलमती माता एवं हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां 201 महिलाओं ने एक साथ सामूहिक रूप से दुरदरिया का आयोजन कर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाजसेवी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दुरदरिया के समापन के बाद सभी महिलाओं को प्रसाद स्वरूप छोला-पूड़ी वितरित की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्था और सहयोग में पीयूष पांडे, सूरज दूबे, राज दूबे, आलोक दूबे, प्रदीप मिश्र, संदीप मिश्र एवं कृष्णा मिश्र सहित स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।

2 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नियामतपुर सोनवर्षा में 201 महिलाओं ने सामूहिक दुरदरिया कर भक्ति और एकता का दिया संदेश मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंगटनगंज। क्षेत्र के पूरे नियामतपुर सोनवर्षा स्थित श्री गणेश, शीतला, फूलमती माता एवं हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां 201 महिलाओं

d7a11863-291e-4329-be93-d7625c6377ef

ने एक साथ सामूहिक रूप से दुरदरिया का आयोजन कर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह आयोजन समाजसेवी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं

e49c120b-8e88-4e74-9614-2a6c5445c471

की भागीदारी रही, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दुरदरिया के समापन के बाद सभी महिलाओं को प्रसाद स्वरूप छोला-पूड़ी वितरित की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

b1fa5323-6a5f-4d4b-a958-6493d0b08439

इस दौरान आयोजन की व्यवस्था और सहयोग में पीयूष पांडे, सूरज दूबे, राज दूबे, आलोक दूबे, प्रदीप मिश्र, संदीप मिश्र एवं कृष्णा मिश्र सहित स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ? अयोध्या  पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण। 👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा 👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा 👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है। आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे। : शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस
    1
    लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं ?
अयोध्या 
पिछले कुछ समय से हम लगातार देख और सुन रहे हैं कि कई अस्पताल मानकों के विपरीत चल रहे हैं। कहीं लापरवाही से मरीजों की जान जा रही है, तो कहीं ऐसे लोग इलाज कर रहे हैं जिनके पास आवश्यक डिग्रियां तक नहीं हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि आम जनता को यह पता ही नहीं होता कि कौन सा अस्पताल सही है और कौन सा डॉक्टर वास्तव में योग्य है। इसी वजह से लोग अनजाने में गलत जगह इलाज करा लेते हैं और बाद में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
मैंने मांग की है कि हर जनपद में एक ऐसा प्रमाणित ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, जिसमें सभी मानक-पूर्ति करने वाले अस्पतालों और पंजीकृत डॉक्टरों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो—जैसे उनकी डिग्री, रजिस्ट्रेशन और संपर्क विवरण।
👉 इससे लोगों के मन में जो भ्रम है, वो दूर होगा
👉 सही और सुरक्षित इलाज चुनना आसान होगा
👉 और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी
यह सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि हर आम आदमी की जरूरत है।
आप सभी से निवेदन है कि इस मुद्दे को समर्थन दें और इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें, ताकि हमारी आवाज़ शासन तक मजबूती से पहुंचे।
: शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया
    3
    अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की पावन नगरी धर्म और आस्था में स्थित श्री हनुमानजी महाराज जीका हनुमान जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मंदिर परिसर दिव्या और भाबय रोशनी से सजाई गई फूलों सेहनुमानगढ़ी देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी आस्था के साथ श्री हनुमान जी महाराज जी की आशीर्वाद प्राप्त किया
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोंडा कोल्हमपुर नवरात्रि समापन चमत्कार, भंडारे में मां की महिमा वीडियो वायरल
    1
    गोंडा कोल्हमपुर नवरात्रि समापन चमत्कार, भंडारे में मां की महिमा वीडियो वायरल
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    21 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री सौरभ सामन्त द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा और जनता से क्या अपील की है।
    1
    सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री सौरभ सामन्त द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा और जनता से क्या अपील की है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद के प्रसिद्ध सिद्धिपीठ देवी धाम बसौली में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब एक श्रद्धालु दंपति ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां शीतला को सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। मां शीतला के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। 🌸 #DeviDhamBasauli #MaaSheetla #FaithAndDevotion #SpiritualIndia #DivineBlessings #IndianCulture #TempleTraditions #Bhakti #HinduTemple #DevotionalVibes #IncredibleIndia #ReligiousFaith
    1
    जनपद के प्रसिद्ध सिद्धिपीठ देवी धाम बसौली में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब एक श्रद्धालु दंपति ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां शीतला को सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया।
मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।
मां शीतला के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। 🌸
#DeviDhamBasauli #MaaSheetla #FaithAndDevotion #SpiritualIndia #DivineBlessings #IndianCulture #TempleTraditions #Bhakti #HinduTemple #DevotionalVibes #IncredibleIndia #ReligiousFaith
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण को तीन चरणों में विभाजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक बाल विकास को सशक्त बनाना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण ‘रॉकेट लर्निंग’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा संचालित है। इस पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को सरल तकनीकों एवं आकर्षक शिक्षण सामग्री के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया। संस्था का लक्ष्य बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनकी बुनियादी क्षमताओं को मजबूत कर शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर साधना द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक और उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान पर्यवेक्षक किरन, संजू वर्मा कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम क्षेत्र में बाल विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
    3
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण  दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण को तीन चरणों में विभाजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक बाल विकास को सशक्त बनाना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण तकनीकों से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण ‘रॉकेट लर्निंग’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा संचालित है। इस पहल के माध्यम से कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को सरल तकनीकों एवं आकर्षक शिक्षण सामग्री के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया। संस्था का लक्ष्य बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनकी बुनियादी क्षमताओं को मजबूत कर शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करना है।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर साधना द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक और उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान पर्यवेक्षक किरन, संजू वर्मा कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम क्षेत्र में बाल विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    1
    रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, ठेला और ई-रिक्शा बने मुसीबत
अयोध्या
प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अवैध अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राम जन्मभूमि क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम हॉस्पिटल–रेलवे स्टेशन रोड पर ठेला व ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों और फुटपाथों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर ठेला लगाकर अवैध रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। श्रद्धालु, यात्री और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जब कभी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कुछ ही मिनटों के लिए अतिक्रमण हटता है और प्रशासन के जाते ही स्थिति फिर से यथावत हो जाती है। अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद जिद्दी रवैया अपनाए हुए हैं।
नागरिकों का यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अथवा मिलीभगत के च यलअवैध कब्जे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रामनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है।
स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि स्थायी और सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध ठेला, ई-रिक्शा और दुकानों को हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और रामनगरी की गरिमा बनी रहे।
हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ कि पूरा पुलिस विभाग रोने लगा। शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है! IPS विद्याशंकर मिश्र ने काफ़ी कम समय में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था. ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है।
    1
    IPS विद्यासागर मिश्र SP रामपुर का तबादला क्या हुआ कि पूरा पुलिस विभाग रोने लगा। शायद ही ऐसी विदाई किसी किस्मतवाले IPS अफ़सर को नसीब होती है! IPS विद्याशंकर मिश्र ने काफ़ी कम समय में रामपुर की जनता के साथ विभाग में तैनात पुलिस कर्मियों के बीच अपनी व्यवहार कुशलता के जरिये मजबूत पकड़ बना लिया था. ये आंसू उसी रिश्ते के गवाह है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.