Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात व्यक्ति ने TMC कार्यालय में लगायी आग। जमुरिया में TMC कार्यालय में लगी आग, किसने लगायी अभी पता नहीं! क्षेत्र में भारी CRPF बल तैनात कर दी गयी है।
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
अज्ञात व्यक्ति ने TMC कार्यालय में लगायी आग। जमुरिया में TMC कार्यालय में लगी आग, किसने लगायी अभी पता नहीं! क्षेत्र में भारी CRPF बल तैनात कर दी गयी है।
More news from Prayagraj and nearby areas
- सुदिष्ट ब्रह्म धाम में जन्मोत्सव को लेकर रही भारी भीड़, भव्य भंडारे का रहा आयोजन मेजा, प्रयागराज। बाबा महाराज का जन्मोत्सव मंगलवार को परानीपुर बिशनपुर स्थित श्री सुदिष्ट ब्रह्मधाम में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी और भव्य यात्रा के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए। पूरा क्षेत्र "बाबा महाराज की जय" के नारों से गूंज उठा। यात्रा के बाद धाम परिसर में भाव भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री सुदिष्ट ब्रह्मधाम समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बाबा महाराज का जन्मोत्सव हर साल एक नए और भव्य रूप में आयोजित होता है। उन्होंने कहा, "यह आयोजन दिन पर प्रतिदिन एक अलग ही रूप लेता जा रहा है। भक्तों की आस्था और संख्या लगातार बढ़ रही है। इस आयोजन को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिलता है।" उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र का चर्चित और मनोकामना पूर्ति का प्रमुख केंद्र श्री सुदिष्ट ब्रह्मधाम, बायसेनपुर लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर यहां आता है, बाबा महाराज उसकी मनवांछित इच्छा पूरी करते हैं। इसी विश्वास के चलते उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी भक्त यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर धाम को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया था। दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवक मुस्तैद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी की जाएगी। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।2
- बंगाल में 'ममता' के साम्राज्य को दुरुस्त करेंगे IPS अजय पाल शर्मा: मेजा के अधिवक्ताओं में भारी उत्साह प्रयागराज (मेजा): पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों और वहां की राजनीतिक हलचल के बीच मेजा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। मेजा बार के मंत्री मनोज शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक समूह ने चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की बंगाल में भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है। "जैसे हनुमान ने जलाई थी लंका, वैसे अजय पाल करेंगे न्याय" अधिवक्ताओं ने IPS अजय पाल शर्मा की तुलना संकटमोचन हनुमान से करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम ने रावण के अन्याय को समाप्त करने के लिए हनुमान जी को लंका भेजा था, ठीक उसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अजय पाल शर्मा जैसे जांबाज अधिकारी को बंगाल भेजा है। अधिवक्ताओं का मानना है कि अजय पाल शर्मा वहां के बिगड़े हुए तंत्र और 'साम्राज्य' को पूरी तरह से ठीक-ठाक और दुरुस्त कर देंगे। मंदिर के द्वार खुलेंगे, अपराधियों पर कमान कसेगी चर्चा के दौरान मंत्री मनोज शुक्ला ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा: "अब बंगाल में मंदिर के गेट खुलेंगे और धर्म की स्थापना होगी। अजय पाल शर्मा वह नाम है जिनसे अपराधी कांपते हैं। बंगाल में कानून का राज स्थापित करने के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।" अधिवक्ताओं ने जताई खुशी इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिवक्ताओं ने भी एक सुर में कहा कि उत्तर प्रदेश की कार्यशैली और यहां के कड़क अधिकारियों का लोहा अब पूरा देश मान रहा है। बंगाल में शांति व्यवस्था और निष्पक्ष न्याय के लिए अजय पाल शर्मा की तैनाती को मेजा के कानूनविदों ने एक मास्टरस्ट्रोक बताया है।1
- मेजा, प्रयागराज। तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरुवा अंतर्गत मेजा रोड–सिरसा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े सूखे व जर्जर महुए के पेड़ को लेकर प्रकाशित खबर के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार दोपहर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाने की कार्रवाई शुरू करा दी। वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार की निगरानी में पेड़ काटने का कार्य किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग को दोनों ओर से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। विभागीय कर्मियों ने सावधानीपूर्वक पेड़ की कटाई कराई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। बताया गया कि यह पेड़ काफी समय से जर्जर अवस्था में खड़ा था और बारिश व आंधी-तूफान के दौरान इसकी सूखी टहनियां टूटकर गिरती रहती थीं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार इस पेड़ को हटवाने की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए पहल की, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी अखिलेश मिश्रा, नंदन मिश्रा, धीरज शुक्ला, राजा शर्मा और राजू केसरी ने पेड़ हटाने की कार्रवाई पर संतोष जताया। लोगों का कहना है कि समय रहते उठाया गया यह कदम किसी बड़ी दुर्घटना को टालने में कारगर साबित होगा।1
- लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा में एडमिशन शुरू हो गया है। एडमिशन करा कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार जायसवाल जी से वार्तालाप के द्वारा बताया कि अडमिशन शुरू हो गए हैं बच्चे एडमिशन ले सकते हैं।1
- Post by Rajookumar1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- यमुनानगर क्षेत्र में देर रात झमाझम बारिश, मांगलिक कार्यक्रमों में आई दिक्कत प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में देर रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन मांगलिक कार्यक्रमों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले में चल रहे वैवाहिक और अन्य आयोजनों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिन मौसम बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है।2
- मेजा, प्रयागराज। मंगलवार सुबह क्षेत्र में हुई बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मेजा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विकास खंड उरूवा के मेजा रोड रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग, रेलवे गेट और बाजार के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़क पर जमा पानी के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, वहीं दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। स्टेशन की ओर जा रहे राहगीर मुकेश शुक्ला, श्रीकांत, उमाशंकर तिवारी, शिव शंकर और आशीष सेठ ने बताया कि स्टेशन मार्ग पर जगह-जगह भारी जलजमाव हो जाने से राहगीरों के लिए यह रास्ता किसी मुसीबत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण के चलते पानी की निकासी बाधित हो जाती है, जिससे हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटवाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बरसात के दिनों में आमजन को राहत मिल सके।1