Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के भ्रष्टाचारः आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजारमामला संज्ञान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
Ajay Singh
चंदौली के भ्रष्टाचारः आपरेशन के लिए चिकित्सक ने विधवा से मांगे 30 हजारमामला संज्ञान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टोल बचाने के चक्कर में ओवरलोड ट्रकों ने बर्बाद किया भंदहा कला-दुर्गवा मार्ग बारिश के बाद सड़क बनी दलदल एंबुलेंस तक का पहुंचना मुश्किल आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता अनिल कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े भंदहा कला नहर किनारे से दुर्गवा-राजवारी संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाली का शिकार है। टोल बचाने के लिए भारी और ओवरलोड वाहनों के लगातार दबाव से यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के बाद हालात और बदतर पिछली रात हुई बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव हो गया है सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है आए दिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गड्ढों और कीचड़ के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही सड़क की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। गंभीर मरीजों और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी का खतरा बना रहता है ओवरलोड वाहन बने वजह स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक कैथी गांव स्थित टोल प्लाजा से बचने के लिए बड़ी संख्या में भारी और ओवरलोड वाहन इस संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पूरी तरह टूट गई है सूत्रों के अनुसार रात के समय गिट्टी और बालू से लदे बड़े ट्रक भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इन वाहनों को मार्ग से पास कराते हैं शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी जनप्रतिनिधियों जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग और मंडी परिषद के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ ग्रामीणों की मांग स्थानीय ग्रामीण उज्जवल यादव आकाश यादव, विशाल यादव, अंकित यादव, गौतम यादव, जितेंद्र कुमार दुबे, रोशन यादव और भैया लाल यादव आदि ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को तत्काल गड्ढामुक्त कराकर दुरुस्त कराया जाए रात में गुजरने वाले भारी एवं ओवरलोड वाहनों की जांच कर उनके आवागमन पर प्रभावी रोक लगाई जाए टोल से बचने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल बंद कराया जाए, ताकि सड़क को लगातार हो रहे नुकसान से बचाया जा सके ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।1
- ओवरलोड वाहनों ने तोड़ी सड़क की कमर, ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार1
- विषय: बार-बार शिकायत के बावजूद गलत आख्या लगाकर शिकायत बंद किए जाने के संबंध में शिकायत: महोदय, मेरे क्षेत्र की सड़क अत्यंत खराब स्थिति में है तथा सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के संबंध में मेरे द्वारा मुख्यमंत्री जनसुनवाई/आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रत्येक बार मौके पर समस्या का उचित समाधान किए बिना भ्रामक/गलत आख्या लगाकर शिकायत को निस्तारित दिखाते हुए बंद कर दिया जाता है। अतः निवेदन है कि पूर्व की शिकायतों में लगाई गई आख्या की भी जांच कराई जाए तथा किसी सक्षम एवं वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। केवल कागजी आख्या के आधार पर शिकायत का निस्तारण न किया जाए। कृपया सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच कराकर गड्ढों की मरम्मत/सड़क निर्माण का स्थायी एवं उचित समाधान कराया जाए तथा की गई कार्रवाई से मुझे अवगत कराया जाए। कृपया इस शिकायत को पूर्व की शिकायतों की तरह बिना वास्तविक समाधान के बंद न किया जाए।1
- चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा दिल्ली मे लोगों का इलाज के आते पर रहने खाने का इंतजाम किया गया1
- नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प फोटो नम्बर- लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएं आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियाँ क्षेत्र चन्दौली लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, समस्त सहायक प्राध्यापक, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर प्रबंधक धनंजय सिंह ने उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज के अन्य सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयास ही समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित दिशा दे सकते हैं समारोह के अंत में सभी ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया इस दौरान गोबिंद शर्मा,रितेश पाण्डेय,संजय सिंह,धीरेंद्र राय, अवधेश सिंह,अभय कुमार यादव,भृगुनाथ पाठक आदि लोग उपस्थित रहे ।1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट हनुमान जी का शनिवार को श्रृंगार किया गया1