logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने गुरीखा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने शनिवार को लगभग 5:00 बजे गुरीखा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उन्हें सम्मानित किया। तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

7 hrs ago
user_Devendra jain
Devendra jain
Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने गुरीखा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने शनिवार को लगभग 5:00 बजे गुरीखा गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उन्हें सम्मानित किया। तथा बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पलटी कार, घायलों के लिए फरिश्ता बनी डायल-112 की टीम,,, मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में रानीपुरा के पास शुक्रवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिलने के बाद पहाड़गढ़ क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार पलटने के कारण दो लोग घायल हालत में पड़े थे। डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट और पायलट संतोषी धाकड़ ने तत्काल घायलों को एफआरवी वाहन से शासकीय अस्पताल पहाड़गढ़ पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
    2
    पलटी कार, घायलों के लिए फरिश्ता बनी डायल-112 की टीम,,,
मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में रानीपुरा के पास शुक्रवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिलने के बाद पहाड़गढ़ क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार पलटने के कारण दो लोग घायल हालत में पड़े थे।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट और पायलट संतोषी धाकड़ ने तत्काल घायलों को एफआरवी वाहन से शासकीय अस्पताल पहाड़गढ़ पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कर्मचारियों ने नपा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी बोली -मैडम निजी कार्य कराती है भिंड जिले के लहार नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सीएमओ पर मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। ज्ञापन की प्रतियां मानवाधिकार आयोग,प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई हैं। ​कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप....... ​कर्मचारियों के अनुसार 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़ दिया और बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया। ​तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य.... आरोप है कि 'संकल्प सेवा अभियान' के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। ​महिला भृत्य से घरेलू काम कराने का आरोप..... अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने आरोप लगाया कि सीएमओ अपने शासकीय आवास पर उनसे कपड़े धुलवाने और मालिश कराने का दबाव बनाती हैं। मना करने पर गाली-गलौज की गई और उनकी पोर्टल आईडी बंद करा दी गई। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। ​पति के पद का खौफ और तानाशाही.... कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ अपने पति के प्रशासनिक पद का हवाला देकर उन्हें धमकाती हैं और आउटसोर्स पर भेजने की बात कहती हैं। ​सीएमओ का पक्ष........ ​मामले पर सफाई देते हुए सीएमओ ज्योति सुनेरे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है, ​"मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। वेतन कटने से नाराज होकर कर्मचारी निराधार आरोप लगा रहे हैं।"
    2
    कर्मचारियों ने नपा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी बोली -मैडम निजी कार्य कराती है 
भिंड जिले के लहार नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सीएमओ पर मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
ज्ञापन की प्रतियां मानवाधिकार आयोग,प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई हैं।
​कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप.......
​कर्मचारियों के अनुसार 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़ दिया और बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया।
​तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य....
आरोप है कि 'संकल्प सेवा अभियान' के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
​महिला भृत्य से घरेलू काम कराने का आरोप..... अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने आरोप लगाया कि सीएमओ अपने शासकीय आवास पर उनसे कपड़े धुलवाने और मालिश कराने का दबाव बनाती हैं। मना करने पर गाली-गलौज की गई और उनकी पोर्टल आईडी बंद करा दी गई। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है।
​पति के पद का खौफ और तानाशाही.... कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ अपने पति के प्रशासनिक पद का हवाला देकर उन्हें धमकाती हैं और आउटसोर्स पर भेजने की बात कहती हैं।
​सीएमओ का पक्ष........
​मामले पर सफाई देते हुए सीएमओ ज्योति सुनेरे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है,
​"मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। वेतन कटने से नाराज होकर कर्मचारी निराधार आरोप लगा रहे हैं।"
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्री गणेश जी की भव्य रैली में गूंजे जयकारे, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ शहर अम्बाह। गणेश उत्सव के अवसर पर अम्बाह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश जी की भव्य रैली निकाली गई। रैली का आयोजन बंटी गुधेनिया, पुत्र रोहित गुधेनिया एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। रैली में समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे, युवतियां, महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए एवं धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रैली के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। डीजे और बैंड की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रैली में शामिल बच्चों और युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर लाल, पीले और गुलाबी रंगों की बरसात करते हुए गणेश उत्सव की खुशियां मनाईं। रंग-गुलाल से पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से शहर के मुख्य मार्ग गूंजते रहे। भव्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भूमिया बाबा नदी के पास पहुंची, जहां भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद धार्मिक वातावरण के बीच रैली का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश देता है। रैली में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और गणेश उत्सव के आगामी कार्यक्रमों को भी मिल-जुलकर उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।
    1
    श्री गणेश जी की भव्य रैली में गूंजे जयकारे, रंग-गुलाल से सराबोर हुआ शहर
अम्बाह। गणेश उत्सव के अवसर पर अम्बाह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश जी की भव्य रैली निकाली गई। रैली का आयोजन बंटी गुधेनिया, पुत्र रोहित गुधेनिया एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। रैली में समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे, युवतियां, महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए एवं धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर मौजूद लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रैली के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। डीजे और बैंड की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रैली में शामिल बच्चों और युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।
रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर लाल, पीले और गुलाबी रंगों की बरसात करते हुए गणेश उत्सव की खुशियां मनाईं। रंग-गुलाल से पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। भगवान श्री गणेश के जयकारों से शहर के मुख्य मार्ग गूंजते रहे।
भव्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भूमिया बाबा नदी के पास पहुंची, जहां भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद धार्मिक वातावरण के बीच रैली का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश देता है। रैली में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया और गणेश उत्सव के आगामी कार्यक्रमों को भी मिल-जुलकर उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मारपीट,पुलिस जांच में जुटी, डबरा सिटी का बताया जा रहा है युवकों का सरेराह तांडव, बेल्ट से मारपीट का वीडियो वायरल; 24 घंटे में तीसरी वारदात से पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल, वायरल वीडियो डबरा सिटी का बताया जा रहा है
    1
    मारपीट,पुलिस जांच में जुटी, डबरा सिटी का बताया जा रहा है 
युवकों का सरेराह तांडव, बेल्ट से
मारपीट का वीडियो वायरल; 24 घंटे में 
तीसरी वारदात से पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल,
वायरल वीडियो 
डबरा सिटी का बताया जा रहा है
    user_Sagar sharma
    Sagar sharma
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भिंड/ खुजा में डीपी खराब होने के कारण ग्रामीण लोग परेशान कई दिनों से नहीं लाइट अंधेरे में जीनो को मजबूर भिंड/खुजा। खुजा गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण घरों और अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का जल्द संज्ञान लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परेशानी के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बिजली की समस्या से परेशान लोग अन्धेरे में जीवन यापन कर रहे हैं बिजली विभाग की लापरवाई के कारण सभी लोग परेशान है ग्रामीण लोगों का कहना कि कई दिनों से लाइट नहीं है डीपी खराब के कारण परेशान हो रहे है लोग
    4
    भिंड/ खुजा में डीपी खराब होने के कारण ग्रामीण लोग परेशान कई दिनों से नहीं लाइट अंधेरे में जीनो को मजबूर 
भिंड/खुजा। खुजा गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण घरों और अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का जल्द संज्ञान लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परेशानी के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
बिजली की समस्या से परेशान लोग अन्धेरे में जीवन यापन कर रहे हैं बिजली विभाग की लापरवाई के कारण सभी लोग परेशान है ग्रामीण लोगों का कहना कि कई दिनों से लाइट नहीं है डीपी खराब के कारण परेशान हो रहे है लोग
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *अंबाह में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी चिंता* फसल नष्ट होने की जताई आसंका *अंबाह, मुरैना।* चंबल अंचल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई राज्यों में हो रही बारिश का असर अब मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया और देर रात से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार तक जारी है। धूप-छांव के बीच हो रही इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में बाजरे की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है। कई किसानों ने तो कटाई शुरू भी कर दी है और कटी हुई फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पड़ी बाजरे की बालियों में नमी के कारण दीमक लगने और सड़न बैठने का खतरा बन गया है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों का कहना है कि इस बार बाजरे की पैदावार अच्छी हुई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया है। सबसे बड़ी समस्या उन किसानों के सामने है जिन्होंने फसल काटकर खलिहान में रखी है। उन्हें अब उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जल्दबाजी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम बाधा बन रहा है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ की फसल की कटाई में देरी का सीधा असर रबी सीजन पर पड़ेगा। यदि बाजरे की कटाई देरी से हुई तो गेहूं, सरसों और चने की बुवाई भी लेट होगी, जिससे अगली फसल का चक्र प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में फसल खरीदी की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए और यदि नुकसान होता है तो सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
    1
    *अंबाह में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी चिंता* फसल नष्ट होने की जताई आसंका
*अंबाह, मुरैना।* 
चंबल अंचल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई राज्यों में हो रही बारिश का असर अब मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया और देर रात से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार तक जारी है। धूप-छांव के बीच हो रही इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
इस समय खेतों में बाजरे की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है। कई किसानों ने तो कटाई शुरू भी कर दी है और कटी हुई फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पड़ी बाजरे की बालियों में नमी के कारण दीमक लगने और सड़न बैठने का खतरा बन गया है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
किसानों का कहना है कि इस बार बाजरे की पैदावार अच्छी हुई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया है। सबसे बड़ी समस्या उन किसानों के सामने है जिन्होंने फसल काटकर खलिहान में रखी है। उन्हें अब उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जल्दबाजी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम बाधा बन रहा है।
वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ की फसल की कटाई में देरी का सीधा असर रबी सीजन पर पड़ेगा। यदि बाजरे की कटाई देरी से हुई तो गेहूं, सरसों और चने की बुवाई भी लेट होगी, जिससे अगली फसल का चक्र प्रभावित होगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में फसल खरीदी की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए और यदि नुकसान होता है तो सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उमरी थाना क्षेत्र की दुखद घटना पर क्या बोले प्रशासनिक अधिकारी देखें खास रिपोर्ट उमरी थाना क्षेत्र की दुखद घटना पर क्या बोले प्रशासनिक अधिकारी देखें खास रिपोर्ट
    1
    उमरी थाना क्षेत्र की दुखद घटना पर क्या बोले प्रशासनिक अधिकारी देखें खास रिपोर्ट 
उमरी थाना क्षेत्र की दुखद घटना पर क्या बोले प्रशासनिक अधिकारी देखें खास रिपोर्ट
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुरैना --अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के गृहग्राम में जन्मी बेटी कृष्णा ने चीन में फहराया परचम
    1
    मुरैना  --अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के गृहग्राम में जन्मी बेटी कृष्णा ने चीन में फहराया परचम
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सालासर मॉल के पीछे मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सालासर मॉल के पीछे मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी
    1
    यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सालासर मॉल के पीछे मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी
यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सालासर मॉल के पीछे मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी
    user_Sagar sharma
    Sagar sharma
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.