logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु प्रखंड मुख्यालय बाघमारा में महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ हुई बैठक ग्राम स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाएं करेंगी आमजन को जागरूक ग्राम एवं पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हो- बीडीओ लक्ष्मण यादव बाघमारा : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा प्रखंड मुख्यालय बाघमारा में अक्षय तृतीया के अवसर पर सम्भावित बड़े पैमाने पर होने वाले बाल विवाह को रोकने हेतु महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी बाघमारा जागरूकता बैठक किया गया. कार्यक्रम में आगंतुक का स्वागत ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिनोद महतो एवं संचालन फिल्ड कॉर्डिनेटर दीपा रवानी ने किया. उक्त अवसर पर उपस्थित समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने बैठक की उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई के साथ साथ कानूनन अपराध है. बाल विवाह बच्चों के खिलाफ अत्याचार है. बच्चों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है, इसलिए बच्चों के भविष्य को देखते हुए हर हाल में बाल विवाह का परिचलन रुकना ही नहीं बल्कि पूर्णतः बंद होनी चाहिए. इसके लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा. हमारे सामने अक्षय तृतीया की तिथि है. उक्त दिवस पर ग्राम/पंचायत/प्रखंड एवं जिला स्तर पर सभी हितधारकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा. अक्षय तृतीया के कार्यक्रम को सफलीभूत करने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका-पोषण सखी-सहियास्वयं सहायता समूह सदस्य एवं जनप्रतिनिधि का भी सहयोग लेंगी वहीं ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर जिले भर के मंदिरों पर निगरानी रखी जाएगी. एक भी बाल विवाह नहीं होने देंगे, अगर कोई बाल विवाह करता है या करवाता है तो वे समान रूप से दोषी होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी लक्ष्मण यादव से ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यालय में मुलाकात कर इस संदर्भ में जानकारी दी. आगे उन्होंने पंचायत सचिव सेविका के साथ साथ सभी हितधारकों से कहा कि ग्राम एवं पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हो. बैठक के अंत में सभी महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध पदाधिकारियों ने बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलनाज बानो, महिला पर्यवेक्षिका श्वेता श्रीवास्तव,पूर्णिमा मंडल, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता मरांडी,अनिता कुमारी, सेविका बिशनी देवी, पवित्री देवी, सुमित्रा कुमारी आदि शामिल थी.

1 hr ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago
810b230b-88fb-44ab-96db-a5d8d0a0f0a1

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के रोकथाम हेतु प्रखंड मुख्यालय बाघमारा में महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ हुई बैठक ग्राम स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाएं करेंगी आमजन को जागरूक ग्राम एवं पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हो- बीडीओ लक्ष्मण यादव बाघमारा : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा प्रखंड मुख्यालय बाघमारा में अक्षय तृतीया के अवसर पर सम्भावित बड़े पैमाने पर होने वाले बाल विवाह को रोकने हेतु महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी बाघमारा जागरूकता बैठक किया गया. कार्यक्रम में आगंतुक का स्वागत ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बिनोद महतो एवं संचालन फिल्ड कॉर्डिनेटर दीपा रवानी ने किया. उक्त अवसर पर उपस्थित समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी ने बैठक की उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई के साथ साथ कानूनन अपराध है. बाल विवाह बच्चों के खिलाफ अत्याचार है. बच्चों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है, इसलिए बच्चों के भविष्य को देखते हुए हर हाल में बाल विवाह का परिचलन रुकना ही नहीं बल्कि पूर्णतः बंद होनी चाहिए. इसके लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा. हमारे सामने अक्षय तृतीया की तिथि है.

57e04233-224f-4a8a-b23b-928e4d952229

उक्त दिवस पर ग्राम/पंचायत/प्रखंड एवं जिला स्तर पर सभी हितधारकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा. अक्षय तृतीया के कार्यक्रम को सफलीभूत करने के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका-पोषण सखी-सहियास्वयं सहायता समूह सदस्य एवं जनप्रतिनिधि का भी सहयोग लेंगी वहीं ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि अक्षय तृतीया पर जिले भर के मंदिरों पर निगरानी रखी जाएगी. एक भी बाल विवाह नहीं होने देंगे, अगर कोई बाल विवाह करता है या करवाता है तो वे समान रूप से दोषी होंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी लक्ष्मण यादव से ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यालय में मुलाकात कर इस संदर्भ में जानकारी दी. आगे उन्होंने पंचायत सचिव सेविका के साथ साथ सभी हितधारकों से कहा कि ग्राम एवं पंचायत स्तर पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हो. बैठक के अंत में सभी महिला पर्यवेक्षिका-सह-बाल विवाह निषेध पदाधिकारियों ने बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलनाज बानो, महिला पर्यवेक्षिका श्वेता श्रीवास्तव,पूर्णिमा मंडल, लक्ष्मी कुमारी, सुनीता मरांडी,अनिता कुमारी, सेविका बिशनी देवी, पवित्री देवी, सुमित्रा कुमारी आदि शामिल थी.

More news from झारखंड and nearby areas
  • केन्दुआडीह गैस रिसाव और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का अवलोकन किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 535 परिवारों की पहचान की गई है और सभी को बेलगड़िया में बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. यहां लोगों को दो-दो फ्लैट, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, हेल्थ सेंटर, परिवहन और कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है. आईआईटी (आईएसएम), डीजीएमएस और सिंफर जैसे संस्थानों ने भी इस पूरे इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है. ऐसे में यहां रहना जानलेवा साबित हो सकता है. उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत बेलगड़िया में शिफ्ट हो जाएं. वहीं धनबाद-बोकारो सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. नई सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई और आरसीडी आकलन कर रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केन्दुआडीह थाना को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार तक थाना को केंदुआ स्थित पुराने बीएसएनएल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना ही फिलहाल एकमात्र सुरक्षित विकल्प है.
    1
    केन्दुआडीह गैस रिसाव और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का अवलोकन किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई.
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 535 परिवारों की पहचान की गई है और सभी को बेलगड़िया में बसाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. यहां लोगों को दो-दो फ्लैट, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, हेल्थ सेंटर, परिवहन और कौशल विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भूमिगत आग के कारण गैस रिसाव रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इसका दायरा और बढ़ सकता है. आईआईटी (आईएसएम), डीजीएमएस और सिंफर जैसे संस्थानों ने भी इस पूरे इलाके को डेंजर जोन घोषित किया है. ऐसे में यहां रहना जानलेवा साबित हो सकता है.
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत बेलगड़िया में शिफ्ट हो जाएं. वहीं धनबाद-बोकारो सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है. नई सड़क के निर्माण को लेकर एनएचएआई और आरसीडी आकलन कर रहे हैं.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केन्दुआडीह थाना को भी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. सोमवार तक थाना को केंदुआ स्थित पुराने बीएसएनएल भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा.
प्रशासन ने साफ किया है कि लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्र को खाली कराना ही फिलहाल एकमात्र सुरक्षित विकल्प है.
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • #जोरापोखर थाना क्षेत्र के भुलन बरारी स्थित बीसीसीएल मैगजीन के पास हुए मोहम्मद शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है.# इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद के सिटी एस पी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के दुकान के स्टाफ मोहम्मद अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू, शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, क्षतिग्रस्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है. जांच में जानकारी मिली की मृतक की पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान स्टाफ अलबक्श अंसारी का भी मृतक की पत्नी से संबंध था. जब इस बात की जानकारी गुड्डु सेठ को हुई, तो उसने सिद्धू को मारने की योजना बनाई. इसकी भनक लगते ही सिद्धू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उल्टा गुड्डु सेठ की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपियों ने हथियार और गोली के लिए 50 हजार रुपये दिए। 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को बाइक पर बैठाकर ओबी डंप के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हत्या में 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल इस्तेमाल किया गया फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
    1
    #जोरापोखर थाना क्षेत्र के भुलन बरारी स्थित बीसीसीएल मैगजीन के पास हुए मोहम्मद शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है.#
इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद के सिटी एस पी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के दुकान के स्टाफ मोहम्मद अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू, शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, क्षतिग्रस्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है. 
जांच में जानकारी मिली की मृतक की पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान स्टाफ अलबक्श अंसारी का भी मृतक की पत्नी से संबंध था. जब इस बात की जानकारी गुड्डु सेठ को हुई, तो उसने सिद्धू को मारने की योजना बनाई.
इसकी भनक लगते ही सिद्धू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उल्टा गुड्डु सेठ की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपियों ने हथियार और गोली के लिए 50 हजार रुपये दिए। 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को बाइक पर बैठाकर ओबी डंप के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि हत्या में 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल इस्तेमाल किया गया फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by संतोष कुमार दे
    1
    Post by संतोष कुमार दे
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    1
    देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय  महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • truck driver
    1
    truck driver
    user_FAIZAN STAR DHANBAD
    FAIZAN STAR DHANBAD
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by SHASHVAT NEWS
    1
    Post by SHASHVAT NEWS
    user_SHASHVAT NEWS
    SHASHVAT NEWS
    Social worker चास, बोकारो, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.