logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।

1 hr ago
user_Sanjeev ranout
Sanjeev ranout
बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • “बादाम खाइए, फाइल ढूंढिए…” बिलासपुर में तरुण साहू का अनोखा विरोध #Bilaspur #viralvideo #himachalpunjabnews
    1
    “बादाम खाइए, फाइल ढूंढिए…” बिलासपुर में तरुण साहू का अनोखा विरोध
#Bilaspur #viralvideo #himachalpunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महिला आरक्षण को लेकर सांसद कंगना रणौत का सांसद के अंदर अपने अभिभाषण में हिमाचल विधानसभा में एक महिला होने के बयान पर सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल हो रही है वही इसको लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है और उनके इस बयान को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संसद को यह तक पता नहीं की हिमाचल विधानसभा में कितनी महिला विधायक हैं इस समय हिमाचल में तीन महिला विधायक है जिसमें एक भाजपा और दो कांग्रेस की विधायक हैं और जिस सांसद को यह नहीं पता कि विधानसभा में कितनी महिला विधायक है वह महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है जो की हास्यप्रद है। उन्होंने कहा कि लोकसभा मैं केंद्र सरकार द्वारा तीन बिल ले गए थे जिसमें महिला आरक्षण का बिल भी शामिल था। महिला आरक्षण के पक्ष में और कांग्रेस है लेकिन जो भी 2023 में लाया गया है उसे बिल को ही पारित करने के पक्ष में कांग्रेस है और यदि उसे बिल को ही संसद में लाया जाता तो कांग्रेस इसका पूरा समर्थन करती लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक हित साधने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से भी लाया और उसे पारित करने की कोशिश कर रही थी जिसे विपक्षी दलों ने खारिज किया और लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया। केंद्र सरकार का इस बिल को ला कर डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही थी ओर राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करना था लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेंक दिया गया। भाजपा महिलाओ के पीछे छिपे कर महिलाओ के हितैषी होने का ढोंग रच कर महिलाओ के बीच जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यो में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे है और चुनावो के बीच लोकसभा का सत्र बुलाया गया और महिला आरक्षण का बिल पास करवाने का प्रयास किया गया ताकि विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके। यदि भाजपा महिलाओं की इतनी हितेषी होती तो 2023 में जो महिला आरक्षण का बिल लाया था उसे क्यो नही पारित किया गया। भाजपा केवल राजनीतिक मकसद से इस बिल को लाया गया जोकि लोकसभा में पारित नही हो पाया है। बाईट। विक्रमादित्य सिंह लोकनिर्माण मंत्री
    2
    महिला आरक्षण को लेकर सांसद कंगना रणौत का सांसद के अंदर अपने अभिभाषण में हिमाचल विधानसभा में एक  महिला होने के बयान पर सोशल मीडिया पर जम कर  ट्रोल हो रही है वही इसको लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा है और उनके इस बयान को हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संसद को यह तक पता नहीं की हिमाचल विधानसभा में कितनी महिला विधायक हैं इस समय हिमाचल में तीन महिला विधायक है जिसमें एक भाजपा और दो कांग्रेस की विधायक हैं और जिस सांसद को यह नहीं पता कि विधानसभा में कितनी महिला विधायक है वह महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है जो की हास्यप्रद है। 
उन्होंने कहा कि लोकसभा मैं केंद्र सरकार द्वारा तीन बिल ले गए थे जिसमें महिला आरक्षण का बिल भी शामिल था। महिला आरक्षण के पक्ष में और कांग्रेस है लेकिन जो भी 2023 में लाया गया है उसे बिल को ही पारित करने के पक्ष में कांग्रेस है और यदि उसे बिल को ही संसद में लाया जाता तो कांग्रेस इसका पूरा समर्थन करती लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक हित साधने के लिए उन्होंने अपने हिसाब से भी लाया और उसे पारित करने की कोशिश कर रही थी जिसे विपक्षी दलों ने खारिज किया और लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया। केंद्र सरकार का इस बिल को ला कर  डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश की जा रही थी ओर राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करना था लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेंक दिया गया। भाजपा महिलाओ के पीछे छिपे कर महिलाओ के हितैषी होने का ढोंग रच कर महिलाओ के बीच जाने की कोशिश की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यो में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे है और चुनावो के बीच लोकसभा का सत्र बुलाया गया और महिला आरक्षण का बिल पास करवाने का प्रयास किया गया ताकि विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सके। यदि भाजपा महिलाओं की इतनी हितेषी होती तो 2023 में जो महिला आरक्षण का बिल लाया था उसे क्यो नही पारित किया गया। भाजपा केवल राजनीतिक मकसद से इस बिल को लाया गया जोकि लोकसभा में पारित नही हो पाया है।
बाईट। विक्रमादित्य सिंह लोकनिर्माण मंत्री
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डायनामिक डांस एकेडमी में प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच, फ्री डेमो क्लास का सुनहरा अवसर बिलासपुर क्षेत्र में युवाओं और बच्चों के बीच नृत्य के बढ़ते क्रेज को देखते हुए डायनामिक डांस एकेडमी बिलासपुर उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर सामने आई है। यह एकेडमी न केवल डांस सिखाने तक सीमित है, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को पहचानकर उसे निखारने और उन्हें एक नई पहचान दिलाने का भी कार्य कर रही है। आज के दौर में जहां युवा अपनी प्रतिभा को एक सही दिशा देना चाहते हैं, वहीं डायनामिक डांस एकेडमी उन्हें एक सकारात्मक और प्रोफेशनल माहौल प्रदान कर रही है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ सकें। एकेडमी की संचालिका सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां डांस के साथ साथ मॉडलिंग भी सिखाई जाती है।इस अकादमी में हिप-हॉप, बॉलीवुड, कंटेम्परेरी, सेमी-क्लासिकल, लिरिकल और जुम्बा जैसे विभिन्न डांस स्टाइल्स की ओर मॉडलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है। हर स्टाइल के लिए अलग-अलग तकनीक और अभ्यास कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत हो और वे हर मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। विशेष बात यह है कि एकेडमी में अनुभवी और प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा बच्चों और युवाओं को प्रोफेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनर्स न केवल डांस स्टेप्स सिखाते हैं, बल्कि स्टेज प्रेजेंस, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यही कारण है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। डायनामिक डांस एकेडमी द्वारा प्रतियोगिताओं की तैयारी (Competition Preparation), वेडिंग कोरियोग्राफी, स्कूल/कॉलेज के वार्षिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टेज शो की विशेष तैयारी भी करवाई जाती है। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक मंच का अनुभव मिलता है और वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार होते हैं। एकेडमी में सभी आयु वर्ग के लिए कक्षाएं उपलब्ध हैं—चाहे छोटे बच्चे हों, युवा हों या फिटनेस के लिए डांस सीखना चाहने वाले लोग। खासतौर पर जुम्बा क्लासेज के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। नए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनीता ने बताया कि एकेडमी द्वारा फ्री डेमो क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि इच्छुक विद्यार्थी पहले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को समझ सकें और फिर नियमित कक्षाओं में जुड़ सकें। हालांकि, डेमो क्लास के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों को जल्द पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई है।सुनीता ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य केवल डांस सिखाना नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। यहां का वातावरण ऐसा बनाया गया है, जहां विद्यार्थी न केवल सीखते हैं, बल्कि खुद को व्यक्त करना भी सीखते हैं। डायनामिक डांस एकेडमी का पता बिल्डिंग नंबर 11B, बॉय स्कूल रौड़ा के पास, सेक्टर-2, बिलासपुर बताया गया है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 9805953905 और 9015212929 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। “डांस, ग्रो और शाइन” के प्रेरणादायक संदेश के साथ यह एकेडमी क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार कर रही है तथा आने वाले समय में और भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
    1
    डायनामिक डांस एकेडमी में प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच, फ्री डेमो क्लास का सुनहरा अवसर
बिलासपुर क्षेत्र में युवाओं और बच्चों के बीच नृत्य के बढ़ते क्रेज को देखते हुए डायनामिक डांस एकेडमी बिलासपुर उभरती प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर सामने आई है। यह एकेडमी न केवल डांस सिखाने तक सीमित है, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी कला को पहचानकर उसे निखारने और उन्हें एक नई पहचान दिलाने का भी कार्य कर रही है।
आज के दौर में जहां युवा अपनी प्रतिभा को एक सही दिशा देना चाहते हैं, वहीं डायनामिक डांस एकेडमी उन्हें एक सकारात्मक और प्रोफेशनल माहौल प्रदान कर रही है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ अनुशासित प्रशिक्षण व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ सकें।
एकेडमी की संचालिका सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां डांस के साथ साथ मॉडलिंग भी सिखाई जाती है।इस अकादमी में हिप-हॉप, बॉलीवुड, कंटेम्परेरी, सेमी-क्लासिकल, लिरिकल और जुम्बा जैसे विभिन्न डांस स्टाइल्स की ओर मॉडलिंग की  ट्रेनिंग दी जाती है। हर स्टाइल के लिए अलग-अलग तकनीक और अभ्यास कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों की पकड़ मजबूत हो और वे हर मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।
विशेष बात यह है कि एकेडमी में अनुभवी और प्रशिक्षित ट्रेनर्स द्वारा बच्चों और युवाओं को प्रोफेशनल स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनर्स न केवल डांस स्टेप्स सिखाते हैं, बल्कि स्टेज प्रेजेंस, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यही कारण है कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
डायनामिक डांस एकेडमी द्वारा प्रतियोगिताओं की तैयारी (Competition Preparation), वेडिंग कोरियोग्राफी, स्कूल/कॉलेज के वार्षिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टेज शो की विशेष तैयारी भी करवाई जाती है। इससे विद्यार्थियों को वास्तविक मंच का अनुभव मिलता है और वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार होते हैं।
एकेडमी में सभी आयु वर्ग के लिए कक्षाएं उपलब्ध हैं—चाहे छोटे बच्चे हों, युवा हों या फिटनेस के लिए डांस सीखना चाहने वाले लोग। खासतौर पर जुम्बा क्लासेज के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
नए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनीता ने बताया कि एकेडमी द्वारा फ्री डेमो क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि इच्छुक विद्यार्थी पहले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को समझ सकें और फिर नियमित कक्षाओं में जुड़ सकें। हालांकि, डेमो क्लास के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावकों और विद्यार्थियों को जल्द पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई है।सुनीता ने बताया कि 
एकेडमी का उद्देश्य केवल डांस सिखाना नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। यहां का वातावरण ऐसा बनाया गया है, जहां विद्यार्थी न केवल सीखते हैं, बल्कि खुद को व्यक्त करना भी सीखते हैं।
डायनामिक डांस एकेडमी का पता बिल्डिंग नंबर 11B, बॉय स्कूल रौड़ा के पास, सेक्टर-2, बिलासपुर  बताया गया है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति 9805953905 और 9015212929 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
“डांस, ग्रो और शाइन” के प्रेरणादायक संदेश के साथ यह एकेडमी क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार कर रही है तथा आने वाले समय में और भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    23 hrs ago
  • जिला ऊना मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपक कमल में रविवार को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैठक के दौरान विधायक सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पश्चिम बंगाल में दिए बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा।
    1
    जिला ऊना मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपक कमल में रविवार को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैठक के दौरान विधायक सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पश्चिम बंगाल में दिए बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैं ब्यास देव ठाकुर आप सभी से साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूँ — अब समय आ गया है कि पंचायत में ढिलाई, लापरवाही और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाए। हमारी पंचायत का हक किसी की जागीर नहीं है, यह जनता की अमानत है — और इस अमानत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेरी स्पष्ट चेतावनी और अपील है: पंचायत के पैसे पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी विकास कार्यों में देरी और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी जो गांव के विकास में बाधा बनेगा, उसे जनता जवाब देगी हर निधि का एक-एक रुपया जनता के काम पर खर्च होगा हमारा नारा है — “न रुकेंगे, न झुकेंगे — पंचायत का हक लेकर रहेंगे!” 💪 अब पंचायत में सिर्फ बातें नहीं, काम होगा, हिसाब होगा और परिणाम दिखेगा। हर गली में सड़क बनेगी, हर घर तक सुविधा पहुंचेगी, हर वार्ड में विकास की रोशनी जलेगी। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ — एकजुट हो जाइए, जागरूक बनिए और पंचायत के विकास की इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े रहिए। याद रखिए: जो पंचायत के हक को रोकेगा, उसे जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। अब बदलाव नहीं, बल्कि जोरदार बदलाव होगा — और ध्वाली पंचायत विकास की नई मिसाल बनेगी! 🚩🔥 आपका अपना ब्यास देव ठाकु
    1
    मैं ब्यास देव ठाकुर आप सभी से साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूँ —
अब समय आ गया है कि पंचायत में ढिलाई, लापरवाही और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाए।
हमारी पंचायत का हक किसी की जागीर नहीं है,
यह जनता की अमानत है — और इस अमानत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मेरी स्पष्ट चेतावनी और अपील है:
पंचायत के पैसे पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी
विकास कार्यों में देरी और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी
जो गांव के विकास में बाधा बनेगा, उसे जनता जवाब देगी
हर निधि का एक-एक रुपया जनता के काम पर खर्च होगा
हमारा नारा है —
“न रुकेंगे, न झुकेंगे — पंचायत का हक लेकर रहेंगे!” 💪
अब पंचायत में सिर्फ बातें नहीं,
काम होगा, हिसाब होगा और परिणाम दिखेगा।
हर गली में सड़क बनेगी,
हर घर तक सुविधा पहुंचेगी,
हर वार्ड में विकास की रोशनी जलेगी।
मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ —
एकजुट हो जाइए, जागरूक बनिए और पंचायत के विकास की इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े रहिए।
याद रखिए:
जो पंचायत के हक को रोकेगा,
उसे जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
अब बदलाव नहीं,
बल्कि जोरदार बदलाव होगा — और ध्वाली पंचायत विकास की नई मिसाल बनेगी! 🚩🔥
आपका अपना
ब्यास देव ठाकु
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40 युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया. युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज के लिए कुछ करने के लिए की भावना की प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .
    1
    सुजानपुर
सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल  के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40  युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर  डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष  अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया.  युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे  युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर  डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ  स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ  युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज  के लिए कुछ करने के लिए की भावना की  प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और  हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने  कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद से देशभर में सियासत गरमाई हुई है. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री महिला सांसदों से डर कर संसद में नहीं आते, वे खुद को महिला हितैषी कैसे कह सकते हैं. नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस बीच के बिल के पीछे बड़ा षड्यंत्र था और भाजपा राजनीतिक लाभ की मंशा से बिल लेकर आई थी. विओ : राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री तीन महिला संसदों से डर कर संसद नहीं जाते वह महिला हितेषी कैसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि संसद में लोकसभा स्पीकर ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री को महिला सांसदों से खतरा है. जगत नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अब सीटों और परिसीमन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला आरक्षण संशोधन विधेयक राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया है और इसके पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार विओ : चेस्टर हिल्स मामले को लेकर भी नेगी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं और डीसी व एसडीएम को जांच के लिए फ्री हैंड दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामला बड़ा है, इसलिए कुछ लोग इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता से चल रही है और जांच अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव नहीं है. नेगी ने स्पष्ट किया कि चेस्टर हिल में हुए बेनामी सौदों और धारा 118 के उल्लंघन की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार विओ : मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी पलटवार किया है. फोन टैपिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को लोकायुक्त के समक्ष एफिडेविट देना चाहिए, तभी इस मामले में कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की व्यवस्था संविधान में है और जनता के पैसे से चलने वाली इस संस्था का सही उपयोग होना चाहिए. नेगी ने केंद्र सरकार पर सूचना के अधिकार को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बनी पारदर्शिता की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्थानों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है. वर्तमान मोदी सरकार में चुनाव आयोग तथा न्यायपालिका जैसे संस्थानों पर भी विश्वास प्रभावित हुआ है. बाइट : जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार
    2
    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद से देशभर में सियासत गरमाई हुई है. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री महिला सांसदों से डर कर संसद में नहीं आते, वे खुद को महिला हितैषी कैसे कह सकते हैं. नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस बीच के बिल के पीछे बड़ा षड्यंत्र था और  भाजपा राजनीतिक लाभ की मंशा से बिल लेकर आई थी.
विओ :  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री तीन महिला संसदों से डर कर संसद नहीं जाते वह महिला हितेषी कैसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि संसद में लोकसभा स्पीकर ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री को महिला सांसदों से खतरा है. जगत नेगी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अब सीटों और परिसीमन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महिला आरक्षण संशोधन विधेयक राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया है और इसके पीछे भाजपा की बड़ी साजिश है. 
बाइट :  जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार 
विओ : चेस्टर हिल्स मामले को लेकर भी नेगी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही कार्रवाई के आदेश दिए जा चुके हैं और डीसी व एसडीएम को जांच के लिए फ्री हैंड दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामला बड़ा है, इसलिए कुछ लोग इसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जांच पूरी पारदर्शिता से चल रही है और जांच अधिकारियों पर किसी तरह का दबाव नहीं है. नेगी ने स्पष्ट किया कि चेस्टर हिल में हुए बेनामी सौदों और धारा 118 के उल्लंघन की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
बाइट :  जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार 
विओ : मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी पलटवार किया है. फोन टैपिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को लोकायुक्त के समक्ष एफिडेविट देना चाहिए, तभी इस मामले में कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की व्यवस्था संविधान में है और जनता के पैसे से चलने वाली इस संस्था का सही उपयोग होना चाहिए. नेगी ने केंद्र सरकार पर सूचना के अधिकार को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बनी पारदर्शिता की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्थानों पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है. वर्तमान मोदी सरकार में चुनाव आयोग तथा न्यायपालिका जैसे संस्थानों पर भी विश्वास प्रभावित हुआ है.
बाइट :  जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter शिमला (ग्रामीण), शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का किया विरोध? | का बड़ा हमला | 1500 रुपये वादा भी घिरा*
    1
    *कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का किया विरोध? | का बड़ा हमला | 1500 रुपये वादा भी घिरा*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    23 hrs ago
  • 📍 घेराबल करसाल मेले में स्थानीय लड़कियों ने कुश्ती के अखाड़े में दिखाया अपना ज़बरदस्त दम। गांव करसाल की जिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पूरे इलाके का नाम रोशन किया। 💪 यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक संदेश है — लड़कियां किसी से कम नहीं! 👏 जिया को जीत की ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। #BreakingNews #Dangal #GirlPower #VillagePride #Kushti #Inspiration
    1
    📍 घेराबल करसाल मेले में स्थानीय लड़कियों ने कुश्ती के अखाड़े में दिखाया अपना ज़बरदस्त दम।
गांव करसाल की जिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और पूरे इलाके का नाम रोशन किया।
💪 यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक संदेश है — लड़कियां किसी से कम नहीं!
👏 जिया को जीत की ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#BreakingNews #Dangal #GirlPower #VillagePride #Kushti #Inspiration
    user_Jammu De Voice
    Jammu De Voice
    Local News Reporter Lad Bharol, Mandi•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.