12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - जिला में 432 विद्यार्थियों में से 423 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 9 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित रोहतक, 11 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज आयोजित करवाई गई 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की बोर्ड परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिला में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 432 विद्यार्थियों में से 423 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकलरहित संपन्न करवाने के दृष्टिïगत उडऩदस्ते गठित किये गए है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी एक अप्रैल तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। इसी तरह आगामी 20 मार्च तक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं तथा डीईएलएड की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। जिला में बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है। नियंत्रण कक्ष में प्राचार्य स्तर के अधिकारी व अन्य स्टाफ तैनात किया गया है।
12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न :- उपायुक्त सचिन गुप्ता - जिला में 432 विद्यार्थियों में से 423 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 9 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित रोहतक, 11 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज आयोजित करवाई गई 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की बोर्ड परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिला में कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 432 विद्यार्थियों में से 423 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकलरहित संपन्न करवाने के दृष्टिïगत उडऩदस्ते गठित किये गए है तथा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी एक अप्रैल तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। इसी तरह आगामी 20 मार्च तक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं तथा डीईएलएड की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है। जिला में बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष 01262-271871 है। नियंत्रण कक्ष में प्राचार्य स्तर के अधिकारी व अन्य स्टाफ तैनात किया गया है।
- शारदा आयुर्वेद का विश्व में परचम: डॉ. मुकेश शारदा बने Guinness World Records पाने वाले पहले भारतीय आयुर्वेदिक डॉक्टर . #shardaayurveda1
- प्राचीन श्रीदेवी मंदिर कलानौर हरियाणा में बुधवार को दुर्गा अष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें कलाकारों द्वारा माता रानी जी का गुणगान किया गया । वहीं दुर्गा अष्टमी के मध्य नजर मंदिर प्रांगण द्वारा मंदिर में मां के भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में मौजूद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मॉं का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर डॉक्टर अनिल कुमार ,राजेश शर्मा ,राजकुमार चुघ, आशु ,सुधीर , परविंदर ,हेमंत ,सुरेंद्र ,मोनू विजय ,विनोद चुघ सहित अनेकों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।1
- दिनांक -11-3-2026लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे बस्ती में रसोई गैस का हाहाकार दावों की खुली पोल एजेंसियों पर भारी भीड़ और प्रशासनिक अधिकारी मौन।कलवारी सरला गैस एजेंसी पर लगा सिलेंडरों का मेला कतारों में काटा दिन चूल्हा जलाने की आस में पसीने में तर बतर हुए उपभोक्ता।जिले में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं बुधवार को शहर के कलवारी क्षेत्र स्थित (भारत गैस) सरला गैस एजेंसी समेत अन्य वितरकों के एजेंसी के आगे जो मंजर दिखा वह प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।सुबह की पहली किरण के साथ ही लोग सिलेंडर पाने की उम्मीद में कतारो में लग गए लेकिन घंटे की जद्दोजहद के बाद भी कई उपभोक्ता के हिस्से सिर्फ निराशा ही आई। सरला गैस एजेंसी पर सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल रहा एजेंसी के बाहर महिलाओं बुजुर्गों और कामगारों की भारी भीड़ थी लोग अपना काम छोड़कर सिर्फ एक सिलेंडर के लिए घंटे मस्कत करते नजर आए।उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बुकिंग होने के बावजूद उन्हें डिलीवरी नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें खुद गोदाम और एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।सवालों के घेरे में सिर्फ सप्लाई चैन ही नहीं बल्कि वितरण प्रणाली भी है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम आदमी घंटों लाइन में खड़ा रहता है तब उसे स्टॉक खत्म होने का बहाना थमा दिया जाता है जबकि दूसरी ओर लोगों का कहना है कि हमारे सिलेंडर ब्लैक किये जा रहे हैं आखिर क्या वजह है की ट्रक आने के दावों के बावजूद काउंटर पर हाहाकार मचा है इस भारी भीड़ और जनता की परेशानी का जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है क्या आपूर्ति विभाग को भीड़ नजर नहीं आती गैस एजेंसी अनिवार्य गैस सेवा के लिए अगर जनता को सड़कों पर घंटों संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है। लोगों का कहना है कि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी और वितरण में पारदर्शिता नहीं आई तो यह आक्रोश सड़कों पर आंदोलन का रूप ले सकता है । आखिर कब तक सरला गैस एजेंसी के चक्कर काट कर आम जनता अपने धैर्य की परीक्षा देती रहेगी।1
- मंगलवार 11 मार्च को उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की RWA और NGO ने नशे, सट्टे व बढ़ते अपराध को रोक पाने में नाकामयाब होने पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ मंगोलपुरी में जन आक्रोश प्रदर्शन किया. इस अवसर पर अलग अलग इलाकों के RWA के लोग और NGO के पदाधिकारी शामिल रहे. सभी ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के खिलाफ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि स्कूल के शुरू होने व छुट्टी के समय के साथ रात्री 1-3 के बीच सख्त पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए जो कुछ समय तो चली मगर जैसे ही पेट्रोलिंग बंद हुई अचानक वारदात का सिलसिला बढ़ गया है. इस दौरान सभी ने बीते दिनों हुई अपराधिक घटनाओं पर भी चर्चा की. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारी आरडब्ल्यूए द्वारा करी शिकायतो पर वह सूचना नशे के अवैध कारोबार करने वालो तक लीक करी जा रही है जिसपर यह अपराधी हमे व हमारे परिवारो को धमका व झूठे मुकदमा दर्ज करा दवाब डालने का प्रयास करते है और पुलिस खानापूर्ति करती है. लोगो ने कहा कि पुलिस लापरवाही व सक्रिय ड्युटी ना करने की वजह से आज उनके परिवार के सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे है या जख्मी हालत में जिंदगी गुजार रहे है. पुलिस के निठल्ले रवैये के कारण अपराधी दबंग हो कर निडर घूम रहे है और शरीफ इंसान डरा-डरा सा अपने घरो में बैठा रहता है या इनके अपराध पर चुप्पी साधने पर मजबूर है. लोगों ने कहा कि नशे के इस कारोबार का असर ना सिर्फ इस विधानसभा पर बल्कि पूरी दिल्ली में होता है जब अपराधी इस नशे के कारण वारदाते करने का हौसला बढ़ा लेते है. नशे के कारण पति अपनी तनख्वाह घर नही लाते बच्चे चोरी की आदत में लिप्स होते जा रहे है नशा के पैसे ना मिलने पर लूट की वारदात बढती है और हत्या करने का जुनून इसके साथ बढ़ रहा है खास कर अपराध में नाबालिग बच्चे बढ़ रहे है. हमारे समाज के लिए जरूरी है कि वह बच्चों का ध्यान खेलकूद व अन्य तरफ से जितना व्यस्त करेंगे उतना ही उनका जीवन भी सुधरेगा.1
- सजन से सड़क तक सत्ता से सवाल पूछती आवाज1
- Post by SATYA GRAHA Bharat T.V Channel1
- नेल कटर एक ऐसी चीज़ है जिसे हम लगभग हर हफ्ते इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके डिजाइन में छिपे छोटे-छोटे फीचर्स पर हमारा ध्यान कम ही जाता है। आपने जिस छोटे छेद (hole) की बात की है, उसके पीछे कोई रॉकेट साइंस नहीं बल्कि बहुत ही व्यावहारिक और स्मार्ट कारण हैं: 1. की-चेन (Key-chain) अटैचमेंट के लिए इसका सबसे आम और प्राथमिक कारण इसे पोर्टेबल बनाना है। उस छेद के जरिए आप नेल कटर को अपनी चाबियों के गुच्छे (key-ring) में डाल सकते हैं। चूंकि नेल कटर छोटा होता है और अक्सर दराजों में खो जाता है, इसलिए की-चेन में लगाकर रखने से यह आसानी से मिल जाता है और यात्रा के दौरान ले जाने में भी सुविधा होती है। 2. मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली जब नेल कटर कारखाने में बनते हैं, तो मशीनों में इन्हें एक साथ पकड़ने या लटकाने के लिए इस छेद का इस्तेमाल किया जाता है। पॉलिशिंग या कोटिंग की प्रक्रिया के दौरान, इन छेदों के सहारे इन्हें हुक पर टांग कर केमिकल या पेंट में डुबोया जाता है, जिससे हर तरफ समान फिनिशिंग आती है। 3. दीवार पर टांगने के लिए पुराने समय में या कई घरों में आज भी, लोग इसे कील या हुक पर टांगने के लिए उस छेद का उपयोग करते हैं ताकि यह बच्चों की पहुँच से दूर रहे और सही जगह पर सुरक्षित रहे। क्या आप जानते हैं? (एक और छिपा हुआ फीचर) नेल कटर के लीवर के पीछे जो छोटा सा गोल गड्ढा होता है, वह सिर्फ डिजाइन नहीं है। वह ग्रिप बनाने के लिए होता है ताकि काटते समय आपका अंगूठा फिसले नहीं। साथ ही, कुछ नेल कटर में एक छोटा 'नेल फाइलर' भी होता है जिसे उसी छेद के पास लगे रिवेट (Rivet) के जरिए घुमाया जाता है। क्या आप नेल कटर के साथ आने वाले उस छोटे चाकू जैसे 'नेल क्लीनर' के अन्य इस्तेमाल के बारे में जानना चाहेंगे?1
- बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल कलानौर द्वारा श्री बाबा खाटू श्याम जी धाम कलानौर में सभी संत महापुरुषों एवं भक्तों के सहयोग से बड़े हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष श्री श्याम संकीर्तन व बालाजी महाराज के जागरण का आयोजन करवाया गया । जिसमें दूर दराज से पहुंचे कलाकारों द्वारा प्रभु कीर्तन गुणगान किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न गुरु गद्दीयों से संत महापुरुष भी उपस्थित रहे । जिन्होंने श्री श्याम व हनुमान जी के श्री चरणों में मत्था टेक बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें साध संगत ने प्रभु कीर्तन रसपान करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया । इस अवसर पर महंत बाबा हरपाल दास जी महाराज,महंत ईश्वर शाह जी महाराज सहित संत महात्मा एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे1