आगरा में 100 ट्रैक्टर से पहुंचे, पुलिस से रोका तो भिड़ गए; हाईवे पर हनुमान चालीसा पढ़ी आगरा में UGC रोल-बैक (UGC के फैसले का विरोध) को लेकर करीब 1,200 युवाओं ने लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ उग्र प्रदर्शन किया है। पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद युवाओं ने आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया भारी बल की तैनाती: युवाओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पुलिस ने संवई गांव के पास बैरियर लगाए थे। मौके पर 4 क्रेन (हाइड्रा), 7 बुलडोजर, 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बैरियर तोड़कर भागे: दोपहर तक दोनों पक्षों में गतिरोध बना रहा। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरियर हटा दिए और हाईवे की तरफ दौड़ पड़े ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
आगरा में 100 ट्रैक्टर से पहुंचे, पुलिस से रोका तो भिड़ गए; हाईवे पर हनुमान चालीसा पढ़ी आगरा में UGC रोल-बैक (UGC के फैसले का विरोध) को लेकर करीब 1,200 युवाओं ने लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ उग्र प्रदर्शन किया है। पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद युवाओं ने आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया भारी बल की तैनाती: युवाओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पुलिस ने संवई गांव के पास बैरियर लगाए थे। मौके पर 4 क्रेन (हाइड्रा), 7 बुलडोजर, 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बैरियर तोड़कर भागे: दोपहर तक दोनों पक्षों में गतिरोध बना रहा। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरियर हटा दिए और हाईवे की तरफ दौड़ पड़े ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
- मन्दिर प्रधान मोहिंद्र सिंह एवं कमेटी के द्वारा श्री महालक्ष्मी व्रत दिवस पर लाइव हवन-पूजन। BC (18 09 2026) बंता दे कि आज विश्व बांस दिवस और अन्तर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस तथा राष्ट्रीय चीज-बर्गर (USA) दिवस भी है। धन्यवाद।1
- *बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी तय हुई:* तिलक अलीगढ़, फेरे दिल्ली में होंगे; भाई सौरभ की भी साथ में शादी होगी उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी तय हो गई है। इस राजनीतिक परिवार में होने जा रही इस डबल वेडिंग (Double Wedding) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तिलक समारोह: दोनों भाइयों का तिलक (गोद भराई/सगाई) 14 नवंबर को अलीगढ़ में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 100 बीघा में तैयारी: अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब 100 बीघा के मैदान में भव्य तिलक समारोह की तैयारियां की जा रही हैं, जहां जर्मन हैंगर (वाटरप्रूफ टेंट) लगाए जाएंगे। राज पैलेस का कायाकल्प: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक आवास 'राज पैलेस' की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और नए पत्थर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। #WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए की गई पूरी तरह से पक्षपाती बदले की कार्रवाई है। उन्होंने पहले ही कहा था, 'नाम भी रखने दूंगा, निशान भी नहीं रहने दूंगा।' ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, हो सकता है कल न हों। उन्हें अपनी सीमा समझनी चाहिए..."1
- DUSU चुनाव 2026: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में मतदान के लिए उमड़े छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों में मतदान जारी है। अलीपुर स्थित स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। DUSU चुनाव में छात्र संघ के चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर कॉलेज परिसरों में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में करीब 1.5 लाख छात्र मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 सितंबर को मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।1
- Post by सुरेंद्र सिंह1
- रातभर लाइन में इंतज़ार… क्योंकि बात iPhone की जो है! 😂📱 ये सिलेंडर की लाइन नहीं है जनाब… 😂 ये तो iPhone 18 Pro Max की लाइन है! 📱🔥 लोग सारी रात लाइन में बैठे रहे… गैस के लिए मजबूरी, iPhone के लिए दीवानगी! 😜1
- सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हजारों दीये जलाए गए। लेकिन इसी बीच एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में एक बच्चा दीयों से थोड़ा-थोड़ा तेल निकालकर एक बोतल में जमा करता दिखाई दे रहा है। शायद वह तेल अपने घर ले जाकर चूल्हा जलाने के काम में इस्तेमाल करेगा। सवाल यह है कि जितने दीयों में तेल डाला गया, अगर उसी तेल की एक-एक बोतल जरूरतमंद गरीब परिवारों तक पहुंचा दी जाती, तो शायद यह तस्वीर देखने को नहीं मिलती। दीपावली पर दीये जलाना समझ में आता है। भगवान श्रीराम के 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीये जलाने की परंपरा भी समझ में आती है। लेकिन प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाना अच्छी बात है, तो क्या इस मौके पर जरूरतमंद परिवारों की मदद का कोई संदेश भी नहीं दिया जा सकता? यह वीडियो सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर कई सवाल खड़े करता है।1
- डीटीसी ड्राइवर और कंडक्टर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक दिल्ली पुलिस के कुछ जवान आए और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। उसके बाद क्या हुआ, आप इस वीडियो में देखिए। आप इस वीडियो में देखिए। लेकिन सवाल यह है कि दिल्ली पुलिस का एक जवान अगर कोई व्यक्ति वीडियो बना रहा था, तो उसका मोबाइल क्यों छीन रहा था? शांतिपूर्ण तरीके से बैठकर अपनी आवाज बुलंद करना क्या कोई अपराध है? आज दिल्ली में क्या कोई अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से भी नहीं उठा सकता? आखिर व्यवस्था किस दिशा में जा रही है और क्या आवाज को इस तरह दबाया जाएगा? एक नई उम्मीद1