पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डी.एस. कॉलेज, कटिहार द्वारा दिनांक 29–31 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रोमांच दूसरे दिन भी जारी पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में डी.एस. कॉलेज, कटिहार द्वारा दिनांक 29–31 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रोमांच दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो. सी.के. मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. प्रशांत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है तथा महाविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका लगभग प्रतिष्ठित टेबल टेनिस प्लेयर एवं रेफरी श्री सुनील कुमार श्री कुंदन कुमार और श्री बबन कुमार झा ने निभाई। इस अवसर पर के वीजा कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. विकास कुमार लाल एवं पूर्णिया महिला कॉलेज के प्राध्यापक श्री कुमार गौरव भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। बीएस कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर स्वामी नंदन मंच संचालन सफलता पूर्वक किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में डी.एस. कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा। बालक युगल वर्ग में डी.एस. कॉलेज की जोड़ी विशाल सिंह एवं आयुष कुमार विजेता बनी, जबकि डी.एस. कॉलेज के ही मयंक कुमार एवं देव कुमार उपविजेता रहे। बालिका युगल वर्ग में डी.एस. कॉलेज की स्मृति प्रिया एवं प्रीति कुमारी ने खिताब अपने नाम किया। वहीं पूर्णिया महिला कॉलेज, पूर्णिया की अन्नू कुमारी एवं अंशु कुमारी की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका एकल वर्ग में डी.एस. कॉलेज की स्मृति प्रिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डी.एस. कॉलेज की ही प्रीति कुमारी ने उपविजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। बालक एकल वर्ग में बी.डी. कॉलेज के मोहित कुमार विजेता बने, जबकि डी.एस. कॉलेज के विशाल सिंह ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे परिसर में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का अंतिम दिन और समापन समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

- भागलपुर जिला के सनोखर थाना क्षेत्र के सहान गांव से एक महिला को होता है प्यार महिला दो बच्चे की मां होती है और लड़का 18 साल का लड़का से हो गया प्यार1
- इस सावन नवगछिया अनुमंडल के इस शिव मंदिर में एक बार जरूर जाना #naugachia #bihar1
- मौखिक सौदे में फंसे 50–60 लोग, पैसे लेने वाले की मौ’’त के बाद जमीन को लेकर वि’'वाद।1
- #JantarMantarProtest #DelhiPolice #CockroachJantaParty #CJPProtest क्या Jantar Mantar पर मासूम छात्रों की आड़ में दिल्ली को सुलगाने की कोई बेहद खौफनाक साजिश रची जा रही थी? Delhi Police की सीक्रेट रिपोर्ट ने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, जिसके मुताबिक प्रोटेस्ट की भीड़ में 101 हत्यारों और 61 रेपिस्ट समेत कुल 2873 खूंखार अपराधी छिपकर बैठे थे. अब सबसे बड़ा रहस्य यह है कि आखिर इन अपराधियों का CJP के आंदोलन से क्या कनेक्शन था और क्या इन्हीं की अंदरूनी रिपोर्ट की वजह से PM Modi को Dharmendra Pradhan का इस्तीफा लेना पड़ा? सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ पुलिस सबूत दे रही है, तो दूसरी तरफ Kapil Sibal इन लोगों को बचाने के लिए एक करोड़ रुपये का फंड क्यों लुटाना चाहते हैं? #NEETPaperLeak #DharmendraPradhan #KapilSibal #DelhiPoliceFRS #StudentProtest #DelhiNews1
- 8 साल तक शादी का झांसा, अब शादी से इनकार! इंसाफ के लिए थाने पहुंची महिला1