इज़राइल–ईरान तनाव के बीच विदेशों में रह रहे क्षेत्र के युवाओं के परिजनों से सांसद चंदन चौहान की मुलाकात, वीडियो कॉल के माध्यम से युवाओं का बढ़ाया हौसला बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंदन चौहान ने इज़राइल–ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेशों में कार्यरत क्षेत्र के युवाओं और उनके परिवारों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए आज पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र के उन परिवारों से मुलाकात की जिनके बेटे और परिजन रोज़गार के सिलसिले में विदेशों में रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। मुलाकात के दौरान सांसद ने विदेश में रह रहे कई युवाओं से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं से वहां के हालात की जानकारी ली और उन्हें संयम बनाए रखने तथा सुरक्षित रहने की सलाह दी। इस अवसर पर सांसद चंदन चौहान ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि विदेशों में रह रहे क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वे स्वयं केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और हर स्तर पर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की पुरकाजी विधानसभा के बागोवाली, बझेड़ी, रखेड़ी और सिसौना सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में युवा विदेशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनज़र उनके परिवारों में चिंता का माहौल था। सांसद चंदन चौहान की इस पहल से परिजनों को काफी राहत और भरोसा मिला है। स्थानीय लोगों ने सांसद के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।

- Khindnewsमुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश🤝1 hr ago
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है,3
- मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल। थाना तितावी पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया लेते हुए घटना स्थल पर पहुँची ओर मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की ओर दोनों पक्षों से 02-02 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा झगड़ा करने वालो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।तथा वीडियों की जांच कर अन्य अभियुक्तगणों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।2
- द न्यूज़ बाइटस हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें और शेयर जरूर करें1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है।1
- कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन ने कहा चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें1
- हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पूरी जानकारी के लिए Shah Times पढ़ें। #WorldNews #IndianOcean #ShahTimes #DefenseNews #GlobalUpdate1
- मुज़फ्फरनगर थानां मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर ग्राम प्रधान मनोज ने गांव के ही युवक आशीष पर लगाया कैंची से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही कि गुहार लगाई है। होली पर शराब के नशे में आशीष नामक युवक ने साथी के साथ झगड़ा कराने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान पर कैंची से किया वॉर ग्राम प्रधान ने थानां मंसूरपुर पुलिस को शिकायत पत्र देकर लगाई इंसाफ की गुहार।2
- मुजफ्फरनगर: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा लगातार जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में 4 मार्च को उन्होंने थाना खतौली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ व्यापक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों से होकर निकाला गया। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा। इस दौरान एसएसपी ने लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद कर होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता शफीक राजपूत1
- गाजियाबाद में छेड़छाड़ के आरोप में दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित गिरफ्तार दोनों मुख्य आरोपी हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता है1