logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी बच्चों के लिए पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित #समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम #डीएम ने बच्चों के बीच बांटे पोशाक नवादा लाइव नेटवर्क। समाहरणालय सभागार में बुधवार 11मार्च को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लगभग 50 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जीविका चंदन कुमार सुमन ने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से जीविका दीदियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए पोशाक की सिलाई का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 28 केन्द्रों पर इस कार्य का संचालन हो रहा है, जहाँ लगभग 200 जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। इस पहल से जीविका दीदियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं तथा उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगभग 01 लाख 05 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में एक पोशाक तथा द्वितीय चरण में दूसरी पोशाक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती निरूपमा शंकर ने बताया कि नवादा जिले के लगभग 01 लाख 05 हजार आंगनबाड़ी बच्चों को यह पोशाक उपलब्ध कराया जाना है। इसकी शुरुआत आज समाहरणालय सभागार से की गई है। आने वाले दिनों में जिले के 2500 से अधिक संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी यह पोशाक वितरण किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में सकारात्मक एवं प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण का निर्माण होगा तथा सक्षम आंगनबाड़ी के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सहित समाज कल्याण विभाग एवं जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Varunendra kumar (Nawada Live)
Varunendra kumar (Nawada Live)
Nawada, Bihar•
7 hrs ago
83e0347b-c196-4d9c-924a-61ab6bbf6c30

आंगनबाड़ी बच्चों के लिए पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित #समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम #डीएम ने बच्चों के बीच बांटे पोशाक नवादा लाइव नेटवर्क। समाहरणालय सभागार में बुधवार 11मार्च को जिलाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लगभग 50 बच्चों के बीच पोशाक

e9b90efe-9383-46b9-a2c6-d8e36bf32c63

का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जीविका चंदन कुमार सुमन ने बताया कि समाज कल्याण विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से जीविका दीदियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए पोशाक की सिलाई का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 28 केन्द्रों पर इस कार्य का संचालन हो रहा है, जहाँ लगभग 200 जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। इस पहल से जीविका दीदियों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो

2b929797-c945-4cf0-b3b8-603525c06c1d

रहे हैं तथा उनकी आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगभग 01 लाख 05 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में एक पोशाक तथा द्वितीय चरण में दूसरी पोशाक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती निरूपमा शंकर ने बताया कि नवादा जिले के लगभग 01 लाख 05 हजार आंगनबाड़ी बच्चों को यह पोशाक

10d80895-fbcd-47ac-bcc2-c1d8d981fbe7

उपलब्ध कराया जाना है। इसकी शुरुआत आज समाहरणालय सभागार से की गई है। आने वाले दिनों में जिले के 2500 से अधिक संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी यह पोशाक वितरण किया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में सकारात्मक एवं प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण का निर्माण होगा तथा सक्षम आंगनबाड़ी के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, डीपीओ आईसीडीएस सहित समाज कल्याण विभाग एवं जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More news from Nawada and nearby areas
  • Post by Bihar 24 Exclusive, News
    4
    Post by Bihar 24 Exclusive, News
    user_Bihar 24 Exclusive, News
    Bihar 24 Exclusive, News
    रिपोर्टर Gobindpur, Nawada•
    9 hrs ago
  • गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,
    1
    गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे माहुरी वैश्य समाज मंडल गोविंदपुर के बैनर तले मां मथुरासिनी महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों महिला पुरूष ने भाग लिया,
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • इन दोनों को प्यार देखकर मन खुश हो गया
    1
    इन दोनों को प्यार देखकर मन खुश हो गया
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?
    1
    नवादा मिर्ज़ापुर की घटना ने सबको किया हैरान | महिलाओं के साथ क्या हुआ?
    user_S BIHAR NEWS 12
    S BIHAR NEWS 12
    Journalist Nardiganj, Nawada•
    17 hrs ago
  • रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन 
रजौली प्रखंड के अमावां में निशा भारत गैस एजेंसी के द्वारा एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता प्रतिदिन कड़ी धूप में गैस एजेंसी और गोदाम आकर गैस लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। परंतु गैस नहीं मिलने पर लोग वापस लौट जा रहे हैं। जिससे कि अमावां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। 
अमावां गांव के गैस उपभोक्ताओं मो इब्राहिम, मो शाहिद परवेज, मो जैनुल, मो अली, रोहाना खातून, साहिन प्रवीण, कृष्णकांत पाण्डेय, गोरेलाल रजक समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी निशा भारत ग्रामीण गैस वितरक के जो सप्लाई करने वाले (डिलीवरी मैन) व्यक्ति हैं। उनके द्वारा रास्ते में ही गैस को ज्यादा दाम पर बेच दिया जाता है और एजेंसी में आने पर गैस नहीं होने का बहाना लगा दिया जाता है। हम सभी उपभोक्ता एक सप्ताह से गैस के लिए गैस गोदाम व एजेंसी में चक्कर लगा रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल रहा है। इस कड़ी धूप में पुरुष के  साथ-साथ महिला भी लंबी लाइन लगाकर घंटों खड़ी रहती है। लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि निशा भारत गैस एजेंसी के संचालक निशा भारती से बात भी हुई तो उन्होंने कहा कि गैस मिल जाएगा। लेकिन अब वे मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझ रही है। जिससे हम लोग गैस के लिए काफी इंतजार कर रहे हैं। बहुत ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिनके घरों में गैस के बगैर खाना नहीं बन रहा है। लोग बाजारों से जैसे-तैसे लकड़ी व कोयला ले जाकर एक टाइम का खाना खाकर जीवित रह रहे हैं। 
इस संदर्भ में एमओ अजित कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत मिलने पर वे स्वयं गैस एजेंसी पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर गैस एजेंसीयों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
    2
    पकरीबरावां: माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का लिया संकल्प
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक मिलन समारोह आयोजित
    1
    मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक मिलन समारोह आयोजित
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • पावापुरी में होटल बिना शुरू, कम बजट में बेहतर सुविधाओं का दावा
    1
    पावापुरी में होटल बिना शुरू, कम बजट में बेहतर सुविधाओं का दावा
    user_अमन कुमार
    अमन कुमार
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.