पटना: 8 पेंडिंग चालान वाली पिकअप जब्त, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी पटना। शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना यातायात पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज डाक बंगला चौराहा पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्या है पूरा मामला? डाक बंगला चौराहा पर तैनात यातायात पुलिस की टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (पंजीकरण संख्या: BR01GJ5814) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने ई-चालान पोर्टल पर वाहन के रिकॉर्ड की जांच की, तो अधिकारी दंग रह गए। इस अकेले वाहन पर 08 पुराने चालान लंबित (Pending) पाए गए। पुलिस की कार्रवाई लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने और भारी संख्या में चालान बकाया होने के कारण, पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उक्त पिकअप को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है। वाहन को फिलहाल यातायात संचालन केंद्र में जमा करा दिया गया है। पुलिस की अपील पटना यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और बकाया चालान रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Tej Pratap Yadav का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 🚨 👉 पटना की लड़कियों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद 👉 लोगों में नाराज़गी और बहस तेज 👉 सोशल मीडिया पर जमकर reactions ⚠️ क्या नेताओं को ऐसे बयान देने चाहिए? ⚠️ क्या यह सिर्फ मजाक था या गलत बयान? 💬 आपकी क्या राय है? Comment में जरूर बताएं 👇1
- पुलिस पब्लिक कैसे परेशान करें1
- जहानाबाद जिले में लगातार हो रही लूट की वारदातों के बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हाल ही में हुए दो अलग-अलग लूटकांडों का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है. इसके साथ ही लूटी गई स्कूटी को खरीदने वाले एक कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है. घोसी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जहानाबाद में अपराधियों ने दो प्रमुख घटनाओं को अंजाम दिया था. पहली घटना होली के समय चुनुकपुर पुल के पास हुई थी, जहां रमेश कुमार नामक व्यक्ति से मोबाइल और 3500 रुपये नकद लूट लिए गए थे. वहीं दूसरी घटना 9 अप्रैल को मननपुर मोड़ के पास घटी थी, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर नालंदा निवासी रोशन कुमार से उनकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिया था. इन वारदातों के बाद इलाके में काफी दहशत थी और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे. लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी सुरागों का सहारा लेते हुए छापेमारी की और गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ विकास कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है. इनमें लक्ष्मण और सोनू घोसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दीपक नालंदा और कुणाल पटना का निवासी है. इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लूटी गई स्कूटी को एक कबाड़खाने में बेच दिया था. पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरोह का एक और सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. एसडीपीओ ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली है.1
- नालंदा जिले के कई प्रखंडों में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम भीम आर्मी संगठन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोशन, जबकि जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थकों ने भाग लिया और “जय भीम” के नारों से माहौल गूंज उठा।1
- मध्यनिषेध विभाग नालंदा के द्वारा मानपुर थाने के सर्वहदी ग्राम और इटौरा की सीमा पर कुम्हरी नदी के किनारे दो कमरों के बंद पड़े मकान में संचालित अवैध नकली विदेशी शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री पकड़ा गया है । स्पिरिट के खाली एवं भरे जरीकेन , मिनी बॉटलिंग मशीन, रैपर, होलोग्राम , खाली बोतल , कैप, ब्लेंडिंग हेतु कलर, हाइड्रोमीटर, थर्मामीटर, लूज ब्लेंडेड शराब सहित पैक्ड शराब भी बरामद किया गया है। बोतलबंद शराब - 302 bottels ( 183.75 liter) स्पिरिट -140 लीटर बनाया हुआ शराब- 10 लीटर का 5 गैलन = 50 लीटर बोतलबंद शराब - 188 बोतल (141लीटर) खाली बोतल - 70 बॉटलिंग मशीन- 2 कैंपिंग मशीन -1 स्टिकर/होलोग्राम - लगभग 2 kg कैप - 322 हाइड्रोमीटर -2 मापन हेतु फ्लास्क -2 (एक छोटा एक बड़ा) कलरिंग एजेंट - लगभग 300 ml ... वही इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है छापेमारी जारी है...1
- Post by VN News Bihar1
- Post by Garibnath Sahani1
- Lucknow के Vikas Nagar स्थित तहरेपुलिया के पास झोपड़पट्टी में भीषण आग लग गई 🚨 👉 कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप 😱 👉 कई घर जलकर राख 💔 👉 लोगों में अफरा-तफरी का माहौल फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे हैं 🚒 ⚠️ नुकसान का आंकलन जारी ⚠️ आग लगने के कारणों की जांच 💬 क्या ऐसे इलाकों में सुरक्षा और बेहतर होनी चाहिए? Comment में बताएं 👇1
- स्टूडेंट रोने लगे1