UP Board Exam 2026: वाराणसी में 117 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में हो रही परीक्षा वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में इस बार कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 92,277 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वाराणसी जिले में हाईस्कूल के 46,300 और इंटरमीडिएट के 45,977 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी विषय की परीक्षा कराई जायेगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी । CCTV सर्विलांस में सभी केंद्र, क्वींस कॉलेज से लाइव मॉनिटरिंगनकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV निगरानी में रखा गया है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले को 12 सेक्टर और 8 जोन में बांटते हुए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़ाका दल की पांच टीमें भी सक्रिय हैं, जो अचानक निरीक्षण कर रही हैं। छात्राओं पर पुष्पवर्षा, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला परीक्षा के पहले दिन हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कॉलेज की प्राचार्य व शिक्षिकाओं ने परीक्षा देने पहुंची छात्राओं पर पुष्पवर्षा की और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीँ, किसान इंटर कॉलेज में भी सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किये गए है। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल जेल में भी बनाया गया परीक्षा केंद्र परीक्षा व्यवस्था को व्यापक बनाते हुए सेंट्रल जेल वाराणसी में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि निरुद्ध परीक्षार्थी भी अपनी परीक्षा दे सकें। प्रशासन का दावा है कि इस बार पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और नकलमुक्त रहेगी।

- ग्राम पंचायत डबरिया के अंतर्गत पैगापर में पुराने रास्ते और नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण सिंह और विपक्षी पक्ष के बृजराज उपाध्याय तथा लालजी उपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि बृजराज उपाध्याय ने ग्राम प्रधान से मांग की कि रास्ते एवं रास्ते के बगल में स्थित नवीन परती भूमि की राजस्व विभाग से सही तरीके से नापी कराई जाए, ताकि रास्ता और नाली का निर्माण पूरी तरह नियमपूर्वक कराया जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्ति की ओर है और चुनावी माहौल को देखते हुए वोट की राजनीति के तहत बिना स्पष्ट नापी कराए कार्य शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रधान पक्ष का कहना है कि विकास कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जा रही है। गांव में इस मुद्दे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराकर स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति न बने। 📌 ग्रामीणों की मुख्य मांगें: राजस्व विभाग से अधिकृत नापी कराई जाए रास्ते की चौड़ाई स्पष्ट की जाए नाली निर्माण कार्य नियमानुसार पूर्ण कराया जाए दोनों पक्षों की मौजूदगी में सीमांकन हो1
- गांव का होनहार छात्र यर्थाथ पाल अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से लगातार सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। 🌟📚 इनकी उपलब्धियाँ न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही समाज और देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं।हम सभी की शुभकामनाएँ — यूँ ही आगे बढ़ते रहो और गांव-जिले का नाम रोशन करते रहो।संयुक्त मोर्चा हंडियाडीहडAjay Pal #highlightseveryonefollowers #गांव_का_रोशन #गांव_का_गौरव #VillagePride #RuralTalent #GaonKiShaan #DeshKaBhavishya #StudentSuccess #ShikshaHiShakti1
- *ग़ाज़ियाबाद : जिलाधिकारी IAS रवींद्र कुमार मंदार 2013 मोटरसाइकिल से भी चलते है। ताकि जनता के पास आसानी से पहुँचा जा सके। DM का यह वीडियो वायरल हो रहा है जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कट उतारने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने पहुँचे.*1
- Post by Chhotelal Prasad1
- कैथी में अजय सामाजिक सेवा समिति की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री1
- बनारस में हिंदू - मुसलमान के नाम पर अशांति फैलानी की हो रही साजिश ! तस्वीर बनारस के पानदरीबा क्षेत्र का है, जहां बकरा मंडी में मंगलवार को बड़ी संख्या में कुछ हिंदूवादी संगठन और ABVP के कार्यकर्ता पहुंचे और बकरा मंडी को बूचड़खाना बताकर हंगामा करने लगे, इस दौरान स्थानीय लोगो ने उनका विरोध किया। अब सामने आ रहा कि बूचड़खाना और बकरा मंडी के नाम पर माहौल खराब करने वालो को पुलिस चिन्हित कर रही है... #varanasi #yogi #banaras #kashi #YogiAdityanath #banarsi #modi #hindu #muslim1
- चन्दौली से सैदपुर रोड मझिलेपुर पेट्रोल पम्प के सामने कार 🚗 युवक ने अंधा धुन रौंदा लोगों के ऊपर से साइकल बाइक दर्जनों में हुई खराब लोगो का हाल बेहाल एक्सिडेंट में लोग घायल1
- नई दिल्ली- भारत–फ्रांस साझेदारी को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता में Emmanuel Macron ने कहा कि फ्रांस भारत का एक विश्वसनीय साझेदार बनना चाहता है ताकि दोनों देशों के उद्योग मिलकर विशिष्ट और मजबूत सहयोग दे सकें मैक्रों ने रक्षा, टेक्नोलॉजी, उद्योग और रणनीतिक सहयोग को India और France की साझेदारी का प्रमुख आधार बताते हुए संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।1