माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका: डेडलाइन से पहले स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने किया सरेंडर विजयवाड़ा/आंध्र प्रदेश। नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक बड़ी रणनीतिक सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आई इस बड़ी खबर ने माओवादी संगठन की जड़ों को हिला दिया है। कुख्यात माओवादी नेता चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने 31 मार्च 2026 की निर्धारित डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सोमन्ना माओवादी संगठन में एक बेहद प्रभावशाली और सक्रिय चेहरा रहा है। वह आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) स्टेट कमेटी का प्रमुख सदस्य होने के साथ-साथ केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है। उसकी गिनती संगठन के रणनीतिक और ऑपरेशनल नेतृत्व में होती थी। संगठन को बड़ा झटका बताया जा रहा है कि शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा के मारे जाने के बाद AOB क्षेत्र में संगठन की कमान पूरी तरह सोमन्ना के हाथों में आ गई थी। ऐसे में उसका सरेंडर माओवादी ढांचे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे संगठन की गतिविधियों और प्रभाव पर सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के समूल खात्मे का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदस्थ नेता का आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को और मजबूत करता है। बढ़ता दबाव, कमजोर होता नेटवर्क लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, मुठभेड़ों और आत्मसमर्पण की बढ़ती घटनाओं के चलते माओवादी संगठन का नेटवर्क कमजोर होता नजर आ रहा है। सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति और दबाव के कारण अब बड़े कैडर भी सरेंडर का रास्ता अपना रहे हैं। आने वाले दिनों में और सरेंडर की संभावना विशेषज्ञों का मानना है कि सोमन्ना के आत्मसमर्पण के बाद अन्य माओवादी कैडर पर भी इसका मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े सरेंडर देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह आत्मसमर्पण न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ भी साबित हो सकता है।

- अधिक ईंट जब्त, मचा हड़कंप बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026। जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध चिमनी लाल ईंट भट्ठे पर छापा मारकर 10 लाख से अधिक ईंट जब्त की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि भट्ठा बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 9,05,000 पक्की ईंटें एवं 1,25,000 कच्ची ईंटें जब्त कीं। जब्त ईंटों को नियमानुसार भट्ठा संचालक के सुपुर्द कर आगे की विधिसम्मत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती और सतर्कता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और राजस्व हानि को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच अभियान तेज, कार्रवाई जारी जिला प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां भी अनियमितता या अवैध संचालन पाए जाएंगे, वहां तत्काल जब्ती, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यावरण और राजस्व दोनों की सुरक्षा पर फोकस अवैध ईंट भट्ठे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संदेश साफ—नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासन ने भट्ठा संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना अनुमति संचालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े खुलासे और कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है।1
- रायपुर जिला के धरसीवां खड़ सिलयारी भारत गैस सिलेंडर एजेंसी में 2से3किलो वजन कम पाया गया भ्रष्टाचार का मामला सामने आया 29/03/2026 धरसींवा खंड़ गांव सिलयारी चौकी कुरूद गैस सिलेंडर बिक्री जेमा 2 किलो वजन कम, आज आवेदन दे हन जेन आपदा ला अवसर बनाए के बुता करत हे वोकर ऊपर पुलिस प्रशासन का कारवाही करही।। गैस के सिलेंडर म कम भराव आऊं उपभोक्ता मन ल सिलेंडर नई मिल पावत हे । आप मन से निवेदन हबय की देवेन्द्र भारत गैस वितरण सिलयारी आज के तारिक 28/03/2026 दिन शनिवार के गैस सिलेंडर रिफिलिंग गाड़ी गांव बरतोरी म आय रिहिस उहि बखत गांव के लोगन मन गैस भरवाए बर गे रिहिस फेर बहुत लोगन मन के गैस कार्ड म गैस भरवाय ककरो ककरो छप्पन दिन पांच महिना होगे हे तभो ले ओमन ला सिलेंडर उपलब्ध नई करें जात हे। जबकि सरकारी आदेश के अनुसार 45 दिन के बाद ओ कार्ड म सिलेंडर ले सकत हे। आऊ कुछ लोगन मन गैस भरवाय हे तेकर उचित मानक भराव 14.200 किलो रिथे तेमा 2,3 किलो तक भराव कम पाय जावत हे जेकर विरोध गांव वाले मन करिस त ओ गाड़ी वाले हा ओ जगह लें भाग गे जेकर जेकर गाड़ी नंबर RJ43GA7630 हरे जब ओकर पिछा करेन त ओ गाड़ी वाले ह गांव तर्रा में रवि निर्मलकर द्वारा गाड़ी ला रोकवाय गिस जबकि गांव तर्रा ह ओकर क्षेत्र म नई आवय। त गैस एजेंसी संचालक ल फोन करके पुरा जानकारी के मुवावना कराय गिस एकर पहली भी गांव वाले मन के द्वारा शिकायत करे गे रिहीस तभो ले ये मामला म कोई सुधार नई करिस आऊ उल्टा ग्रामीण मन ल अपन पद आऊ पावर के रौब दिखावत रिहिस ओकर बाद गांव वाले मन ल पुलिस चौकी सिलयारी म बुलाए गिस आऊं खुद नहीं आईस। मामला : बरतोरी धरसीवां जिला रईपुर ग्रामीण बुता करईया :- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आऊं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रईपुर ग्रामीण।।4
- गैस एजेंसी में में गड़बड़ी कार्यवाही की मांग1
- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 905000 पक्का ईंट एवं 125000 कच्चा ईंट जप्त कर ईंट भट्टा संचालक के सुपुर्द कर कार्यवाही किया गया।1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र के सिलयारी में भारत गैस एजेंसी में बड़ा खुलासा हुआ है। संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर में 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्या यह गैस घोटाला है? क्या प्रशासन करेगा जांच? वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 📍 स्थान: सिलयारी, धरसीवां (रायपुर, छत्तीसगढ़) #GasScam #BharatGas #RaipurNews #CGNews #GasCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #HindiNews2
- मानस केटरिंग सर्विस बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़1
- आज शाम 7 बजे जानकारी अनुसार प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र.136/2026 धारा 296,351(2),115(2),109(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने की बात को लेकर, आवेश में आकर प्रार्थी पर लोहे की हंसिया से वार कर प्रार्थी को चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया1