Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hiring Job Title : सदस्यता Company / Shop : मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन Job Field : सचिव Locality : पूरे भारत में Job Type : Part Time Required Work Experience : 1-2 Years samajik kajkarta
Manvadhikar sachiv
Hiring Job Title : सदस्यता Company / Shop : मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन Job Field : सचिव Locality : पूरे भारत में Job Type : Part Time Required Work Experience : 1-2 Years samajik kajkarta
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी बिहार शरीफ का हिरणय पर्वत पर बिहार के विराट की वॉक दर्शकों को कोहली की याद दिला दी देखिए ये अद्भुत नजारा1
- मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के बाद केंद्रीकृत रसोई ने दी सफाई, कहा– "हर स्तर पर होती है जांच, गुणवत्ता से नहीं होता समझौता" मिड-डे मील में कीड़ा मिलने के बाद केंद्रीकृत रसोई ने दी सफाई, कहा– "हर स्तर पर होती है जांच, गुणवत्ता से नहीं होता समझौता" व्यवस्थापक बोले– स्टील के सीलबंद कंटेनरों में भेजा जाता है भोजन, स्कूल पहुंचने के बाद ही खुलता है डिब्बा; मामले की निष्पक्ष जांच की मांग मसौढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तरेगना मुशहरी में मंगलवार को बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की थाली में कथित रूप से कीड़ा मिलने के मामले के बाद पीएम पोषण योजना के तहत संचालित केंद्रीकृत रसोईघर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद मसौढ़ी के संवाददाता ने विद्यालय के समीप स्थित टीम एक्सीलेंस द्वारा संचालित केंद्रीकृत रसोईघर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। केंद्रीकृत रसोईघर के व्यवस्थापक रंजीत कुमार ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संस्था से निकलने वाला प्रत्येक भोजन पूरी गुणवत्ता जांच और स्वच्छता मानकों का पालन करने के बाद ही स्टेनलेस स्टील के विशेष कंटेनरों में पैक कर संबंधित विद्यालयों तक भेजा जाता है। उनका कहना था कि भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग और वितरण तक हर चरण की नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि जब एमडीएम कर्मी विद्यालय में भोजन पहुंचाते हैं तो वहां बच्चों को परोसने से पहले विद्यालय प्रशासन द्वारा भी भोजन का निरीक्षण किया जाना चाहिए। यदि भोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी थी तो विद्यालय स्तर पर इसकी पहचान क्यों नहीं हो सकी, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था की छवि खराब करने की कोशिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रंजीत कुमार ने बताया कि रसोईघर में प्रतिदिन साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भोजन जिन स्टेनलेस स्टील कंटेनरों में भेजा जाता है, वे उच्च गुणवत्ता वाले हैं। अगले महीने से भोजन को अधिक समय तक गर्म और सुरक्षित रखने वाले नए एवं बेहतर गुणवत्ता के इंसुलेटेड कंटेनर उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बिहार सरकार से यह भी मांग की कि विद्यालयों में संस्था के कर्मचारी स्वयं बच्चों को भोजन परोसने की व्यवस्था हो, ताकि भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद या भ्रम उत्पन्न न हो। इस दौरान मसौढ़ी के संवाददाता ने केंद्रीकृत रसोईघर में भोजन तैयार होने, गुणवत्ता जांच, पैकिंग और सीलबंद स्टील कंटेनरों में विद्यालय भेजने की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में साफ-सफाई की व्यवस्था, कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया तथा पैकिंग प्रणाली को भी देखा गया। कर्मचारियों ने बताया कि रसोईघर से सीलबंद होकर निकलने वाले भोजन के कंटेनर विद्यालय पहुंचने के बाद ही खोले जाते हैं। गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय तरेगना मुशहरी में बच्चों के भोजन में कथित रूप से कीड़ा मिलने की घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। अब इस मामले में प्रशासनिक जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में कीड़ा किस स्तर पर पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है। वहीं, केंद्रीकृत रसोईघर प्रबंधन ने दावा किया है कि वह गुणवत्ता और स्वच्छता के सभी मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करता है तथा भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।1
- जहानाबाद : पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, एसपी ने जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जहानाबाद - पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। परेड में शामिल पदाधिकारियों और जवानों ने निर्धारित ड्रिल एवं अभ्यास का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन और जनसेवा की भावना ही उसकी पहचान है। जनता के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशील व्यवहार पुलिस की विश्वसनीयता को मजबूत करता है। एसपी ने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों को उच्च स्तर की व्यावसायिक दक्षता बनाए रखने, शारीरिक रूप से फिट रहने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और परेड से पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ती है तथा टीम भावना मजबूत होती है। निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ बिहारशरीफ, बदहाल सफाई व्यवस्था से लोग परेशान बिहारशरीफ शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और समय पर कचरा नहीं उठने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहर को कूड़ा मुक्त बनाने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल बिहारशरीफ के साईं मंदिर में 24 घंटे का अखंड यज्ञ, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल1
- सोशल मीडिया पर E25 को लेकर कई भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं। दावा: सरकार ने E25 लागू करने की तारीख तय कर दी है। सच: E25 अभी मंजूर ही नहीं हुआ है। E25 पेट्रोल का सच जानें, और अफ़वाहों से सावधान रहें! नीतियां अफ़वाहों से नहीं, साइंस के आधार पर बनती हैं।1
- पांच वर्षों से जाम नालियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सहरू गांव में मुखिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन पांच वर्षों से जाम नालियों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सहरू गांव में मुखिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन जलनिकासी ठप होने से सड़क बनी तालाब, 10 बीघे से अधिक खेत जलमग्न; ग्रामीणों ने कहा— कई बार आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई धनरुआ प्रखंड की धनरुआ पंचायत अंतर्गत सहरू गांव में वर्षों से जाम पड़ी नालियों, जलभराव और अधूरी जलनिकासी व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, किसान, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जाम नालियों की तत्काल सफाई, अधूरे नाली निर्माण कार्य को पूरा कराने और गांव में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व में नाली का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन पिछले करीब पांच वर्षों से उसकी सफाई नहीं कराई गई। नालियां पूरी तरह जाम होने के कारण बरसात का पानी सड़क, गलियों और खेतों में जमा हो रहा है। इससे गांव की सड़कें कीचड़ से पट गई हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। फिसलन और जलभराव के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एक छात्रा और एक बुजुर्ग का पैर टूट चुका है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों ने बताया कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से करीब 10 बीघे से अधिक कृषि भूमि में बरसाती पानी जमा हो गया है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धनरुआ पंचायत की मुखिया रानी देवी ने कथित रूप से कहा कि "आप लोगों ने हमें वोट नहीं दिया, इसलिए यहां काम नहीं होगा।" हालांकि इस आरोप पर मुखिया का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में पूर्व मुखिया योगेंद्र चंद्रवंशी, जय मंगल प्रसाद, रामप्रवेश, हरिकांत प्रसाद, निरंजन कुमार, रोहित पासवान, नीलकू पासवान, चंपा देवी, शारदा देवी, पनपता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मतदाता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नालियों की सफाई और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी.1
- नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत मितवा गांव में पूजा विवाद को लेकर दो जाति में संघर्ष, गोली चली पत्थर चले हुए कुछ लोग घायल.. पुलिस कर रही है कैम्प, कुछ लोग को पूछताक्ष के लिए लाया गया थाने... संजीत कुमार गुप्ता, dsp, राजगीर1